निकोलाउ डॉस रीस लोबाटो

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
निकोलाउ लोबाटो

कार्य काल
7 दिसम्बर 1975 – 31 दिसम्बर 1978
पूर्ववर्ती फ्रांसिस्को ज़ेवियर दो अमारल
उत्तरावर्ती सर्जियो विईरा डि मेलो एक संयुक्त राष्ट्र प्रशासक 1999-2002/झनाना गुस्माओ राष्ट्रपति के रूप में 2002-2007

जन्म 24 मई 1946
पुर्तगाली तिमोर
मृत्यु 31 दिसम्बर 1978(1978-12-31) (उम्र 26)
राजनैतिक पार्टी फ़्रेटिलिन
जीवनसंगी ईसाबेला लोबाटो
Nicolau Lobato

निकोलाउ डॉस रीस लोबाटो या निकोलाउ डॉस रीस लोबैटो (जन्म; 1946; 31 दिसम्बर 1978), पूर्वी तिमोर के एक राजनीतिज्ञ और राष्ट्रीय नायक थे। 7 दिसम्बर 1952 को पुर्तगाली तिमोर के बज़ारतेते में जन्मे लोबाटो, 28 नवम्बर से लेकर 7 दिसम्बर 1975 तक पूर्वी तिमोर के प्रधानमंत्री भी थे। इन्डोनेशियाई सेना के पूर्वी तिमोर में घुस आने के बाद लोबाटो, फ्रेटिलिन के अन्य प्रमुख नेताओं के साथ, तिमोर के दूरदराज के इलाकों में भाग गए ताकि वो इन्डोनेशियाई बलों के खिलाफ लड़ने की तैयारी कर सकें।

31 दिसम्बर 1978 को लेफ्टिनेंट प्राबोवो सुबिआंतो (जो बाद में राष्ट्रपति सुहार्तो के दामाद बने) के नेतृत्व में इन्डोनेशियाई सेना के विशेष बल द्वारा की गयी कार्यवाही में लोबाटो को मार दिया गया। लोबाटो की मौत पेट में गोली लगने के कारण हुई। लोबाटो के शव को दिली ले जाया गया ताकि उसे इन्डोनेशियाई प्रेस को दिखाया जा सके। निकोलाउ लोबाटो इस प्रकार पूर्वी तिमोर के राष्ट्रीय नायक बन गये। पूर्वी तिमोर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम उनके सम्मान में प्रेसीदेंते निकोलाउ लोबाटो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा रखा गया है।

सन्दर्भ[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]