अमर सिंह (राजनेता)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
अमर सिंह
विश्व आर्थिक मंच के भारत आर्थिक शिखर सम्मेलन २००८ में बोलते हुए सिंह।

पद बहाल
5 जुलाई 2016 – 2020
पूर्वा धिकारी अम्बेथ राजन
चुनाव-क्षेत्र उत्तर प्रदेश

जन्म 27 जनवरी 1956 (1956-01-27) (आयु 68)
आज़मगढ़, उत्तर प्रदेश, भारत
मृत्यु 1 अगस्त 2020(2020-08-01) (उम्र 64)
राजनीतिक दल समाजवादी पार्टी
राष्ट्रीय लोक दल
जीवन संगी पंकजा कुमारी सिंह
बच्चे 2 पुत्रियाँ
शैक्षिक सम्बद्धता सेंट जेवियर्स महाविद्यालय (कोलकाता)
विधि विश्वविद्यालय, कोलकाता
पेशा राजनेता
धर्म हिन्दू धर्म
जालस्थल rashtriyalokmanch.bharatvarsh.asia

अमर सिंह (जन्म 27 जनवरी 1956 — मृत्यु 1 अगस्त 2020[1]) एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे जो उत्तर प्रदेश से और समाजवादी पार्टी के नेताओं में से एक थे। वे अपने हिन्दी ज्ञान और राजनैतिक सम्बंधों भी जाने जाते थे। इन पर भ्रष्टाचार के विभिन्न मामले लम्बित थे जो इन्हें व्यापक रूप से अलोकप्रिय भी बनाते थे।[2][3] वो समाजवादी पार्टी के महासचिव व भारतीय संसद के उपरी सदन राज्य सभा के सदस्य रह चुके हैं। 6 जनवरी 2010 को, इन्होंने समाजवादी पार्टी के सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया।[4] इसके बाद पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने उन्हें 2 फ़रवरी 2010 को पार्टी से निष्कासित कर दिया।[5] वर्ष 2011 में इनका कुछ समय न्यायिक हिरासत में भी बीता। अन्ततः इन्होंने राजनीति से सन्यास ले लिया।[6] घोषणा करते हुए इन्होंने कहा- "मैं अपनी पत्नी और अपने परिवार को अधिक समय देना चाहता हूँ। अतः चुनावों की अन्तिम तिथि (१३ मई) के बाद, मैं राजनीति से सन्यास ले लुँगा।" वर्ष 2016 में इनकी समाजवादी पार्टी में पुनः वापसी हुई और राज्य सभा के लिए चुने गये। फ़िलहाल ये समाजवादी से अलग होकर नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में आए दिन बयान दे रहे थे। उन्होंने अखिलेश यादव को नमाज़वादी भी घोषित कर दिया थे[7]

व्यक्तिगत जीवन[संपादित करें]

अमर सिंह का जन्म 27 जनवरी 1956 को अलीगढ़, उत्तर प्रदेश में एक राजपूत परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम हरीश चंद्र सिंह और माता का नाम शैल कुमारी सिंह था।[8]

फ़िल्में[संपादित करें]

सिंह ने हिन्दी फ़िल्म हमारा दिल आपके पास है (2000) में लघु अभिनय किया। इसके अतिरिक्त 2017 में रिलीज़ हुई शैलेन्द्र पाण्डेय द्वारा निर्देशित फ़िल्म जेडी में भी इन्होंने एक राजनीतिज्ञ का अभिनय किया था।[9][10][11][12] उनकीीी आखिरी फिल्म यमला पगलाा दीवाना थी।

निधन[संपादित करें]

शनिवार एक अगस्त, 2020 को सिंगापुर में उनका निधन हो गया। वे करीब छह महीने से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। सिंगापुर में ही उनका इलाज चल रहा था। 64 वर्ष की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली।[उद्धरण चाहिए]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Rajya Sabha MP Amar Singh dies at 64". हिंदुस्तान टाइम्स. अगस्त 1, 2020.
  2. "Corruption case: Amar Singh gets reprieve from high court" [भ्रष्टाचार मामला: अमर सिंह को उच्च न्यायालय से राहत] (अंग्रेज़ी में). लॉ गैय टाइम्स. मूल से 25 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 जनवरी 2017.
  3. राजेश चोपड़ा. "Amar Singh's telephone conversations recorded, Such acts are surely very bad and very shameful" [अमर सिंह की टेलीफोन पर बातचीत अभिलिखित की गयी, इस तरह के कार्य यक़ीनन बहुत खराब और शर्मनाक हैं] (अंग्रेज़ी में). लाइव इंडिया डॉट कॉम. मूल से 27 दिसंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 जनवरी 2017.
  4. "Amar Singh quits all party posts" [अमर सिंह ने सभी पार्टी पदों से त्यागपत्र दिया]. द हिन्दू (अंग्रेज़ी में). 7 जनवरी 2010. मूल से 19 जून 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 जनवरी 2017.
  5. "Amar, Jaya expelled from SP" [अमर, जया को सपा से निष्कासित किया]. द टाइम्स ऑफ़ इंडिया (अंग्रेज़ी में). द टाइम्स ऑफ़ इंदिया. 2 फ़रवरी 2010. मूल से 23 जनवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 जनवरी 2017.
  6. "I will retire from politics after polls: Amar". द हिन्दू. मूल से 1 जनवरी 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 जनवरी 2017.
  7. "अमर बोले- अखिलेश है "नमाज़वादी" पार्टी के है अध्यक्ष और आजम को बताया 'राक्षस'". डेली हंट. डेली हंट. मूल से 29 सितंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि सितम्बर २९, २०१८.
  8. "अमर सिंहः उद्योगपति से राजनेता बने, मुलायम सिंह के खास रहे और सपा से रिश्ता बनता-बिगड़ता रहा". Amar Ujala. अभिगमन तिथि 2020-08-02.
  9. "Print :Lights, camera, action: Politician Amar Singh shoots for upcoming film 'JD'". Firstpost.com. 2015-10-09. मूल से 6 नवंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2017-01-01.
  10. http://www.abplive.in/incoming/2015/10/09/article735724.ece/Politician-Amar-Singh-all-geared-up-for-his-acting-debut?slide=5
  11. "Politician Amar Singh to act in a film - Entertainment". Mid-day.com. मूल से 13 फ़रवरी 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2017-01-01.
  12. Gurhan Ozturk. "GO>> Gurhan Ozturk |". Liveindia.in. मूल से 17 अक्तूबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2017-01-01.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]