आगरा फ़ोर्ट रेलवे स्टेशन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
आगरा फ़ोर्ट
इंडियन रेलवे स्टेशन

ए स्टेशनरी WAP 4
स्टेशन आंकड़े
पता रकाबगंज, आगरा, उत्तर प्रदेश
भारत
ऊँचाई 170 मीटर (560 फीट)
लाइनें कानपुर-दिल्ली सेक्शन
संरचना प्रकार जमीन पर मानक
प्लेटफार्म 4
वाहन-स्थल नहीं
साइकिल सुविधायें नहीं
सामान जांच नहीं
अन्य जानकारियां
आरंभ 1874?
विद्युतीकृत 1982-85
स्टेशन कूट AF
मण्डल आगरा रेलवे डिवीज़न
स्वामित्व भारतीय रेल
संचालक नॉरथ सेंट्रल रेलवे जोन
स्टेशन स्तर कार्य पद्धति
स्थान
Agra Fort railway station is located in उत्तर प्रदेश
Agra Fort railway station
Agra Fort railway station
लोकेशन इन उत्तर प्रदेश

आगरा फ़ोर्ट रेलवे स्टेशन आगरा शहर के रकबगंज में आगरा फ़ोर्ट के निकट स्थित है. यह भारतवर्ष के उन स्टेशन में से एक था, जहाँ ब्रॉड गेज और नॅरो गेज दोनों तरह की लाइन थी. जयपुर को जाने वाली नॅरो गेज के ब्रॉड गेज में कंवर्ट होने के बाद यहाँ सिर्फ़ ब्रॉड गेज ही है. यह रेलवे स्टेशन उत्तर-मध्य रेलवे (नॉर्थ सेंट्रल रेलवेस) ज़ोन में आता है.

अवलोकन[संपादित करें]

यह स्टेशन आगरा शहर के कई स्टेशन में से एक है और यहाँ ताज महल और आगरा फ़ोर्ट जैसे दर्शनीय स्थलों को देखने के लिए प्रति दिन हज़ारों पर्यटक आते हैं। अकेले ताज महल को देखने के लिए हर साल २४ लाख से अधिक सैलानी आते हैं, जिनमे से करीब १०% विदेशी सैलानी होते हैं. [1]

इतिहास[संपादित करें]

१००० मिली मीटर (३ फीट और ३.३३ इंच) की चौड़ाई वाली मीटर गेज लाइन जो दिल्ली से बन्दिकुई और बन्दिकुई से आगरा के बीच थी, जो की शुरुआत १८७४ में राजपूताना स्टेट रेलवे के तहत हुई. [2] २००५ में आगरा-जयपुर लाइन को १७०० मिलीं मीटर (५ फीट और ६ इंच) चौड़ी ब्रॉड गेज में बदल दिया गया. [3]

एक विशाल, अष्टकोणीय त्रिपोलिया चौक था जो जामा मस्जिद (आगरा) और आगरा किले के दिल्ली द्वार के बीच मौजूद था। आगरा किला रेलवे स्टेशन बनाने के लिए इस त्रिपोलिया को नष्ट कर दिया गया था, जो आगरा का पहला रेलवे स्टेशन भी था और देश में सबसे पुराना रेलवे स्टेशन भी था।

समुद्र तल से १६९ मीटर की उँचाई पर बने कुल ६ प्लॅटफॉर्म हैं. यहाँ से करीब ८ ट्रेन खुलती है और ५३ अन्य ट्रेन यहाँ से गुजरती हैं। इस स्टेशन का आई.आर.सी.टी.सी. कोड ए.एफ है।

विद्युतीकरण[संपादित करें]

फरीदाबाद- आगरा- मथुरा लाइन का विद्युतीकरण १९८२-८५ में हुआ और टुंडला-यमुना ब्रिज १९८८-८९ में और आगरा का यमुना ब्रिज १९९०-९१ में विद्युतीकृत हुए। [4]

यात्री[संपादित करें]

आगरा के प्रसिद्ध ताजमहल से करीब ४ किलो मीटर की दूरी पर बने इस स्टेशन पर प्रति दिन करीब ८७,००० यात्री आते है. [5]

सुविधाएँ[संपादित करें]

आगरा फ़ोर्ट रेलवे स्टेशन पर टेलिफोन बूत, वेटिंग रूम, रिटाइरिंग रूम, रेफ्रेशमेंट रूम्स, वॉटर कूलर्स और बुक स्टॉल जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं।

यहाँ से सभी स्थानीय स्थलों के लिए टॅक्सी, ऑटो रिक्सा और साइकल-रिक्सा जैसे यातायात साधन उपलब्ध हैं. यहाँ से ताजमहल ३.८ किलो मीटर तक, आगरा फ़ोर्ट ०.९ किलो मीटर, सिकंदरा १०.४किलो मीटर, फतेहपुर सीकरी ३८ किलो मीटर और आगरा एयरपोर्ट ३.८ किलो मीटर की दूरी पर हैं।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "ताज विसिटोर्स". डिपार्टमेंट ऑफ़ टूरिज्म, गोव्ट. ऑफ़ उत्तर प्रदेश. मूल से 31 अगस्त 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २ जुलाई २०१३.
  2. "IR हिस्ट्री:अर्ली डेज II (१८७०-१८९९)". IRFCA. मूल से 26 जुलाई 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २३ जून २०१३.
  3. "बूस्ट फॉर जयपुर-आगरा रेल लिंक". डी हिन्दू, ६ मई २००५. मूल से 1 जनवरी 2006 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २ जुलाई २०१३.
  4. "हिस्ट्री ऑफ़ इलेक्ट्रिफिकेशन". IRFCA. मूल से 19 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २ जुलाई २०१३.
  5. "आगरा फोर्ट". इंडियन रेल इन्क्वारी. अभिगमन तिथि २ जुलाई २०१३.

बाह्यसूत्र[संपादित करें]