सदस्य वार्ता:Dryogita

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

प्रिय Dryogita, हिन्दी विकिपीडिया पर आपका स्वागत है!

निर्वाचित सूची उम्मीदवार का सिम्बल
निर्वाचित सूची उम्मीदवार का सिम्बल

विकिपीडिया एक मुक्त ज्ञानकोष है जो विश्वभर के योगदानकर्ताओं द्वारा लिखा जा रहा है।
कुछ भी लिखने से पहले कृपया सहायता के निम्नांकित पृष्ठों को ध्यान से पढ़ें:

किसी भी वार्ता/संवाद पृष्ठ, चौपाल या अन्य कहीं भी जहां सदस्यों के मध्य वार्ता होती है, पर अपना सन्देश छोड़ने के बाद अपना हस्ताक्षर अवश्य छोड़े। इसके लिए अपने सन्देश की समाप्ति पर --~~~~ लिख दें।

हम आशा करते है कि आपको विकिपीडिया से जुड़ने में आनन्द आएगा।

हिन्दी १५:३१, २१ दिसंबर २००९ (UTC)

हिंदी विकिपीडिया में ज्ञान की एक और शाखा के संवर्धन में आपके विशिष्ट योगदान की हम सराहना करते हैं। साथ ही एक अनुरोध भी है कि अपने लेखों में उपयुक्त श्रेणी लगा दें। जैसे कि मैने आपके बनाए आसन संबंधि लेखों में जोड़ा है। आप जैसे सक्रिए सदस्य की प्राप्ति जाते हुए वर्ष की उपलब्धि और आने वाले साल का हिंदी विकिया को दिया गया खूबसूरत तोहफा है। अनिरुद्ध  वार्ता  १७:००, ३१ दिसंबर २००९ (UTC)


एक और अनुरोध है। श्रेणी:योगासन स्वयं श्रेणी:योग की एक उपश्रेणी है। इसलिए विभिन्न आसनों में दोनों को लगाने की आवश्यकता नहीं है। बाद में किसी को श्रेणी:योग हटाना पड़ेगा। इसलिए आशा है कि आपके द्वारा आगे से केवल एक श्रेणी:योगासन का ही उपयोग किया जाएगा।

अनिरुद्ध  वार्ता  ०९:३२, १ जनवरी २०१० (UTC)

नमस्का डॉ॰योगिता जी,
नव वर्ष की शुभकामनाएं। आपके योगदान योग श्रेणी में अतुल्य हैं। हां इस बारे में एक आवश्यक बात ध्यान दिलाना चाहूंगा। किसी भी योग संबंधित लेख के नीचे आप {{योग}}{{योगासन}} अवश्य लगा दें। इनकी उपयोगिता और आवश्यकता लगाने पर स्वयं समझ आ जायेगी। धन्यवाद। --प्र:आशीष भटनागर  वार्ता  १०:२८, १ जनवरी २०१० (UTC)

एक और सुझाव है। यदि संभव हो तो प्रयोग करें। लेखों में कम से कम एक संदर्भ लगायें। लगाने का तरीका मैं बताता हूं। इससे लेख की विश्वसनीयता बढ़ेगी। संदर्भ लगाने हेतु जिस वाक्य या अनुच्छेद का संदर्भ देना हो, उसके बाद<ref> संदर्भ</ref> लगायें। ये संदर्भ यदि वेब पेज के हों तो [http://hi.wikipedia.org/w/index.php? वेब संदर्भ] इस प्रकार से दें।और लेख में नीचे एक शीर्षक संदर्भ नां का लगा कर उसमें मात्र {{टिप्पणीसूची}} लगा दें। उदाहरण के लिये अंतरिक्ष शटल में इसमें कंप्यूटर डाटा एकत्र करने और संचार के तमाम यंत्र लगे होते हैं। वाक्य के बाद देखें। संपादन क्लिक कर उसके स्थान पर देखें। जब आपके तथ्य के समर्थन में संदर्भ होंगे तो आपकी बात को बल मिलेगा।

किंतु संदर्भ लगाना आवश्यक नहीं। पसंद हो तो लगायें, बोझ न समझें। धन्यवाद।--प्र:आशीष भटनागर  वार्ता  ०३:००, २ जनवरी २०१० (UTC)

धन्यवाद[संपादित करें]

नमस्कार अनिरुद्धजी, आशीषजी आप कॊ भी नव वर्ष की शुभकामनाएं। सुझाव कॆ लिऎ धन्यवाद। मै ध्यान रखुंगी ।