वार्ता:लूगूटी, इंडियाना

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

यह पृष्ठ लूगूटी, इंडियाना लेख के सुधार पर चर्चा करने के लिए वार्ता पन्ना है। यदि आप अपने संदेश पर जल्दी सबका ध्यान चाहते हैं, तो यहाँ संदेश लिखने के बाद चौपाल पर भी सूचना छोड़ दें।

लेखन संबंधी नीतियाँ


यह पृष्ठ लूगूटी, इंडियाना लेख के सुधार पर चर्चा करने के लिए वार्ता पन्ना है। यदि आप अपने संदेश पर जल्दी सबका ध्यान चाहते हैं, तो यहाँ संदेश लिखने के बाद चौपाल पर भी सूचना छोड़ दें।

लेखन संबंधी नीतियाँ

लूगूटी [1] एक छोटा शहर है जो संयुक्त राज्य में है और वहां के इंडियाना राज्य के दक्षिण इलाकों के मार्टिन काउंटी के पेरी टाउनशिप विभाग में है।

लूगूटी, इंडियाना
लूगूटी, इंडियाना


इस शहर का इतिहास १५० साल से कुछ ज़्यादा है। सन् १८५३ में, जब खबर यह आया कि उसके इलाके के नज़दीक एक रेल- पथ बनाई जायेगी, इस शहर की स्थापना की गयी थी।

इसके नाम को लेकर, तीन अलग कारण माने गये हैं। पहला कारण यह माना जाता है कि यह एक फ्रांसीसी नाम- ल गौतियेर- का अंग्रेज़ी उच्चारण है। दूसरा कारण यह माना जाता है कि यह नाम दो लोगों- थाॅमस लोउ और थाॅमस गूटी- के नामों का मेल है, जहां थाॅमस लोउ शहर से पेहली जानेवाली रेलगाडी के एक इंजीनियर थे और थाॅमस गूटी शहर के ज़मीन के ज़मीनदार थे। तीसरा कारण यह माना जाता है कि इलिनाॅए राज्य के लूगूटी गाँव से आये लोगों ने इस शहर को यह नाम दिया।

लूगूटी के जलवायु को ह्यूमिड सबट्रौपिकल जलवायु कहा जाता है। यहाँ, गर्मी के मौसम गरम और नम होते हैं और सर्दी के मौसम ठंडे और बर्फीले होते हैं। गर्मी के मौसम में, तापमान ६० और ८० फैरेनहाईट यानी १८ और ३० डिग्री सेल्सियस हो जाता है और सर्दी के मौसम में, तापमान ४० और २० डिग्री फैरेन्हाइट यानी १ और -१० डिग्री सेल्सियस के बीच हो जाता है।

जनसंख्या और मितव्ययता[संपादित करें]

सन् २०१० के द्वारा, लूगूटी की जनसंख्या २,७५१ है, जिनमे से २३॰४ प्रतिशत के करीब नगरवासी १८ साल की उम्र के नीछे हैं, ८॰१ प्रतिशत १८ और २४ साल के बीछ के उम्र के हैं, २३॰४ प्रतिशत २५ से ४४ साल के उम्र के हैं और बाकी प्रतिशत ४४ साल कि उम्र के ऊपर हैं। आर्थिक स्थिति को लेकर, इस शहर के अनेक लोग संयुक्त राज्य के राष्ट्रीय सरकार के नौकरियों में शामिल हैं और इंडियाना राज्य में देश की नौसेना के ब्लूमिंटन शहर के नेवल सर्फेस वारफेयर सेंटर क्रेन डिविशन में भी काम करते हैं, जो संयुक्त राज्य के नौसेना के सबसे मूल्यवान केंद्रों में से एक है। साथ- ही-साथ, नगरवासियों के मध्यम आय ३७,६३९ अमेरिकी डॉलर यानी २५,४७,५९३॰८३ भारतीय रुपये है, जो पूरे संयुक्त राज्य के ५५,७७५ अमेरिकी डॉलर यानी ३७,७०,१३६॰२२ भारतीय रुपये के मध्यम आय के कम है और देश के २२,१६२ अमेरिकी डॉलर यानी १४९८०५०॰३६ रुपये से ज़्यादा है।

दो विद्यालय शिक्षा की व्यवस्था देते हैँ- लूगूटी एलीमेंट्री वेस्ट और लूगूटी हाई स्कूल। लूगूटी एलीमेंट्री वेस्ट प्रारंभिक कक्षाओं के लिए है और लूगूटी हाई स्कूल उच्च कक्षाओं के लिये है। इनमे से, लूगूटी हाई स्कूल और प्रसिद्ध है। पचास साल से, इस स्कूल के छात्र अपने बास्केटबॉल समूह के लिये इंडियाना राज्य में प्रसिद्ध है, जहाँ इस समूह ने इन पचास सालों में तीन खेलने के सीज़न्स को छोड़कर राज्य के हाई स्कूल बास्केटबॉल प्रतियोगिताओं में हर सीज़न में जीतने में कामयाब रहे। इस विद्यालय के सबसे मश्हूर बास्केटबॉल प्रशिक्षक यानी कोच, जैक बुचर, अन्य विद्यालयों से मुकाबला करते हुए, अपनी पूरी नौकरी में २५० अंक हारने के खिलाफ़ अपने विद्यालय के लिए ८०६ अंक हासिल करने के लिए बहुत सम्मनित हैं। बास्केटबॉल के अलावा, राज्य के प्रतियोगिताओं में, लूगूटी हाई स्कूल के लड़कों ने टेनिस समूह प्रशिक्षक रिक ग्रेव्स के नेतृत्व से लगातार ग्यारह सेक्शनल टाईटल्स जीता है, २००४ से २०१० से उसके लड़कियों के टेनिस योजना में लड़कियों ने प्रशिक्षक माईक टिप्परी के नेतृत्व से लगातार साथ टाईटल्स जीतीं एवं उसके वालीबॉल समूह लगातार २००५ से २००७ तक एवं २०१२ में दूसरे स्थान पर आता था।

परिवाहन और देखने के जगह[संपादित करें]

लूगूटी से आने और जाने के लिये, गाड़ी का प्रयोग करना पड़ता है और वहाँ से चार हाईवे यानी बड़े सड़के चलते हैं। वे हैं यू॰ एस॰ रूट २५१, यू एस रूट ५०, यू॰ एस॰ रूट १५० और स्टेट रोड ५५०। पहले तीन हाईवे राष्ट्रीय सरकार के हाईवे हैं और चौथे हाईवे इंडियान राज्य का सरकारी हाईवे है।

पर्यटकों के आकर्षण के लिये, लूगूटी के आस-पास कई सुंदर देखने के जगह हैं। एक है जग राॅक। जग राॅक एक बडा प्राकृतिक शीला है जो मिसिसिपी नदी के पश्चिम स्थापित है। दूसरी जगह हिंडोस्टैन फाॅल्स है। हिंडोस्टैन फाॅल्स एक छोटा जल- प्रपात है जो हिंडोस्टैन नामक एक बहुत पहले से ही निर्जन और परित्यक्त गाँव के पास है। इनके अलावा, दो परिवार के पास अपने खुद के दो बडे़ बगीचे और एक पक्षियों के उद्यान हैं जिन्हें वे पर्यटकों को मुफ़्त में देखने भी देते हैं।[2]

  1. "Loogootee, Indiana". en.wikipedia.org. नामालूम प्राचल |trans_title= की उपेक्षा की गयी (|trans-title= सुझावित है) (मदद)
  2. "Martin County Attractions". loogootee.com. नामालूम प्राचल |trans_title= की उपेक्षा की गयी (|trans-title= सुझावित है) (मदद)