नबरंगपुर जिला

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नबरंगपुर ज़िला
Nabarangpur district
ନବରଙ୍ଗପୁର ଜିଲ୍ଲା
मानचित्र जिसमें नबरंगपुर ज़िला Nabarangpur district ନବରଙ୍ଗପୁର ଜିଲ୍ଲା हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी : नबरंगपुर
क्षेत्रफल : 5,294 किमी²
जनसंख्या(2011):
 • घनत्व :
12,20,946
 192/किमी²
उपविभागों के नाम: विधानसभा सीटें
उपविभागों की संख्या: 4
मुख्य भाषा(एँ): ओड़िया


नबरंगपुर ज़िला भारत के ओड़िशा राज्य का एक ज़िला है। ज़िले का मुख्यालय नबरंगपुर है। समुद्र तल से 2000 फीट की ऊंचाई पर स्थित नवरंगपुर पूर्व में कलाहांडी, दक्षिण में कोरापुट और पश्चिम व उत्तर दिशा में छत्तीसगढ़ से घिरा हुआ है। 5135 वर्ग किलोमीटर में फैला यह जिला 1992 में गठित हुआ था। यहां से बहने वाली इन्द्रवती नदी नवरंगपुर और कोरापुट जिले को अलग करती है। यह जिला भरपूर खनिजों के साथ-साथ वन्यजीवों के लिए भी प्रसिद्ध है। पेंथर, तेंदुए, टाईगर, हेना, भैंस, काला भालू, बिसन, सांभर और बार्किंग डीयर जैसे पशुओं को यहां देखा जा सकता है। यहां के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में मां पेन्द्रानी मंदिर, शहिद मीनार, खटिगुडा बांध, मां भंडाराघरानी मंदिर और भगवान जगन्नाथ मंदिर शामिल हैं। साथ ही यहां का रथयात्रा पर्व सैलानियों को खूब लुभाता है।[1][2][3]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Orissa reference: glimpses of Orissa," Sambit Prakash Dash, TechnoCAD Systems, 2001
  2. "The Orissa Gazette," Orissa (India), 1964
  3. "Lonely Planet India," Abigail Blasi et al, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787011991