बड़खल झील

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से


बड़खल झील
बड़खल झील is located in पृथ्वी
बड़खल झील
बड़खल झील
स्थानफरीदाबाद
द्रोणी देशभारत
बस्तियाँफरीदाबाद

फरीदाबाद में स्थित बड़खल झील बहुत ही खूबसूरत है। यह मानव निर्मित झील है। इसके पास अरावली पर्वत श्रृंखला है। झील में पर्यटक जलक्रीडा़ओं (वाटर स्पोर्टस) का आनंद ले सकते हैं। यहां से थोड़ी दूरी पर बड़खल गांव है। इस गांव का नाम पर्शियन भाषा से लिया गया है। बड़खल का हिन्दी में अर्थ होता है बिना किसी रूकावट। झील में पानी की आपूर्ति बारिश के पानी और एक छोटी-सी जलधारा से होती है। पर्यटकों के ठहरने के लिए झील के पास रेस्ट हाऊस भी बने हुए हैं। इन विश्राम गृहों (रेस्ट हाऊसों) में बिना किसी परेशानी के आराम से ठहरा जा सकता है।यह दिल्ली वालो के लिए उनके पास में ही वीकेंड स्पॉट का अच्छा विकल्प हो सकता है।