वार्ता:वन्दे मातरम्

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

यह पृष्ठ वन्दे मातरम् लेख के सुधार पर चर्चा करने के लिए वार्ता पन्ना है। यदि आप अपने संदेश पर जल्दी सबका ध्यान चाहते हैं, तो यहाँ संदेश लिखने के बाद चौपाल पर भी सूचना छोड़ दें।

लेखन संबंधी नीतियाँ

विवादास्पद रूख[संपादित करें]

मेरे विचार से इस आलेख का रूख बेहद विवादास्पद हो चला है। यह इस गीत के राजनीतिकरण, जो कि शायद पिछले दशक की ही घटना है, की चर्चा तो खूब करता है पर गीत के राष्ट्रवादी महत्व तथा राष्ट्रनिर्माण में भूमिका को पूरी तरह नकारता है। विकीपीडिया पर तथ्यपरक लेख होने चाहिये न कि सुनी सुनाई बातें या पर, लेख का विवाद वाला भाग किसी भी तथ्य को उद्दधत नहीं करता।

अब तक मैंने जो रूख देखा है उससे ऐसा लगता है कि विकिपीडिया का रवैया कुछ ऐसा है कि जब तक किसी भी विषय के विवादास्पद बिंदूओं को न छुआ जाय तब तक लेख परीपूर्ण नहीं होता, इसके चलते विषय की मूल आत्मा धरी की धरी रह जाती है, जैसा कि इस लेख के साथ हुआ, जिसमें मूल गीत तो शामिल ही नहीं था पर एक मंत्री के बयान और एक और मंत्री के तजुर्मे को शामिल किया गया। यह अत्यंत शर्मनाक बात है।

यहाँ केवल एक ब्लॉग पोस्ट को आधार बना कर पूरा का पूरा लेख बना दिया गया है जो कि सर्वथा अनुचित है। ब्लॉग पर व्यक्तिगत विचार होते हैं उन्हें सीधे विकिपीडिया पर शामिल कर लेना गलत होगा।

मेरे विचार से लेख को बिना लाग लपेट के पुनः लिखना चाहिये। क्या अन्य संपादक मुझ से सहमत हैं? --देबाशीष ०९:०१, १६ अक्टूबर २००६ (UTC)

मेरे विचार से भी यह लेख अच्छी अवस्था मे नही है । इसमे पूरा राष्ट्रगीत और उसका अर्थ तथा इतिहास इत्यादि होना चाहिये । विवादों पर इतना विस्तृत संवाद होने का कुछ ख़ास अर्थ मेरी समझ मे नही आया वो भी तब जबकि हिन्दी विकिपीडीया मे अन्य स्थानो पर इतना कुछ और करने के लिये बाकी है । एक बात और, किसी सांसद द्वारा किये हुए नये उर्दू अनुवाद का भी यंहां कोई मतलब नही बनता । कृपया अंग्रेजी विकिपीडीया के वन्दे मातरम् लेख और उसके संवाद पृष्ठ को भी देखें । उनमे भी सम्बन्धित जानकारी मिलेगी । --अभिषेकपाण्डेय १६:३३, १६ अक्टूबर २००६ (UTC)
मैने इस लेख से व्यक्तिगत विचार हटाने का प्रयास किया है। इस लेख को और भी सुधारा जा सकता है। मेरा मत है कि उर्दू और अंग्रेजी अनुवाद लेख के साथ रखे जा सकते है। इस गीत के साथ जुडे विवादो के बारे मे एक नया लेख बनाया जा सकता है, जहाँ विवादो से जुडे अन्य तथ्यो की जानकारी दी जा सकती है।

किसी को वन्दे मातरम् गाने के लिये कहा मेरे विचार से इस बारे में सर्वोच्च न्यायालय का केस Bijoe Emmanuel Vs. State of Kerala AIR 1987 SC 748

--मितुल १६:४७, १६ अक्टूबर २००६ (UTC)
यह लेख को एक समय  मैंने (उन्मुक्त) डाला था तथा यह लिंक मेरे चिट्ठे की है। इस लेख के अलावा मैंने कई लेख मितुल जी के कहने पर डाले। मैं पहले लेख को अपने चिट्ठे पर लिखता हूं फिर प्रयत्न करता हूं कि यहां एक रूप कर के डालूं। यदि यह तरीका ठीक नहीं लगता तो यह सोच लेना कि केवल वीकिपीडिया के लिये लिखें तो शायद मुश्किल बात होगी। यह वीकिपीडिया के कार्य को पीछे ही ले जायगी, आगे नहीं। 

मेरे विचार से वन्दे मातरम् पर का लेख मेरे डालने के पहले जिस हालत में था वह गलत था तथा डालने के बाद गलत नहीं है न ही उसमें कोई विवादास्पद बात है बल्कि सारे विवाद को बता कर उसे यह रूप देने की कोशिश की कैसे विवाद शुरु हुआ तथा कैसे विवाद समाप्त हो। यदि इस विषय पर हिन्दी चिट्ठे जगत पर बहस देखेंगे तो वह बहुत विवादस्पद और केवल धर्म के परिपेक्ष में है। यहां विचारों की भिन्नता हो सकती है फिर भी यदि किसी सदस्य को गलत लगता है तो वह मिटा कर दूसरा लेख लिख सकता है या वह लिंक को हटा सकता है या इसको और बढ़ा सकता है। इसके लिये सारे सदस्यों को अधिकार है। ऐसे जैसा आप सब की राय हो, उसी के अनुसार कार्य किया जाय। उन्मुक्त

उन्मुक्त,
देर से जवाब के लिए आपसे पहले से ही माफी मांग रहा हूँ। आपने जो भी जानकारियाँ दी है, विकिपीडिया पर और आपके चिट्ठे पर काफी अच्छी और उपयोगी है।
विकिपीडिया पर आपने वन्देमातरम लेख कुछ महिने पहले लिखा था। आपने लेख को सुधारा था, लेख पहले से अच्छा हो गया उसके बारे मे दो राय नही। उसके बाद कुछ और सदस्यो ने (मेरे सहित) ने लेख को और सुधारने की कोशिश मात्र ही की है। कुछ सदस्यों ने और लेख को सुधारने के अपने प्रयत्न और कारण बताए है। आपके द्वारा दी गई मुख्यत: सारी जानकारी लेख पर है।
कुछ बिन्दुओं पर और तथ्य चाहिए, ऐसा लेबल लगाया। जैसे कि "आनन्द मठ उपन्यास पर कुछ विवाद है कुछ लोग इसे मुसलमान विरोधी मानते है" इस बात को लेख के साथ रहना चाहिए, मगर यह बात कैसे पता चली या दूसरे शब्दो में इस बात का स्रोत्र क्या है? अगर इसका स्रोत्र जैसे कि किसी मुख्य अखबार मे छपी खबर या किसी मुख्य पत्रिका मे इसका जिक्र आदि कि कडी हम लेख के साथ जोड देते है तो लेख और सुधरा हुआ ही कहलाना चाहिए।
आपके द्वारा लिखी गई जानकारी मे से कुछ व्यक्तिगत विचार हटाने का प्रयत्न किया गया है। जैसे कि "वंदेमातरम् को जबरदस्ती गाने के लिये कहना शायद कानूनन ठीक नहीं था।" व्यक्तिगत विचार ब्लॉग मे लिखे लेख पर तो ठीक लगते है, मगर विकिपीडिया लेखो पर जँचते नही है। विकिपीडिया लेखों का स्वर व्यक्तिगत न हो तो जँचता है। क्योकि शायद हो सकता है कोई और आपके व्यक्तिगत विचार से सहमत न हो। अगर सभी अपने व्यक्तिगत विचार लेखो पर लिखने लगे तो लेख जानकारी के बदले वाद-विवाद का चिट्ठा बन सकता है।
इसका मतलब यह नही है कि हम विवादित विषयो की जानकारी विकिपीडिया पर नही दे सकते। हम जानकारी दे, मगर व्यक्तिगर विचार देने से बचे। उम्मीद है आप इस पॉइट को समझ रहे है।
अंग्रेजी विकिपीडिया पर एक निति है इस कडी पर पढे: http://en.wikipedia.org/wiki/Wikipedia:Neutral_point_of_view
ऐसी किसी निति को हिन्दी विकिपीडिया पर लागू कर पाना अभी तक तो संभव नही हो सका है। आप जैसे किसी व्यक्ति के initiative से शायद निकट भविष्य मे कभी संभव हो।
आपके पास जानकारी का खजाना है, इस जानकारी को लोगो तक पहुँचा कर जो अच्छा काम आप कर रहे है उसकी प्रशंसा के लिए मेरे पास शब्द नही है। विकिपीडिया तो एक मंच मात्र है जिससे आप की बात अधिक लोगो तक पहुचेगी ऐसी हमारी उम्मीद है। इसके बदले मे आपके ऋणी होने के अलावा देने के लिए और कुछ भी नही है।
--मितुल १६:०५, २ जनवरी २००७ (UTC)

मैं चाहूंगा कि आप सब सर्वोच्च न्यायालय का फैसला, Bijoe Emmanuel Vs. State of Kerala AIR 1987 SC 748 [1] को देखें, फिर निर्णय लें कि क्या किसी को वन्दे मातरम् गाने के लिये मजबूर किया जा सकता है कि नहीं। यह निर्णय अब भी इस देश का कानून है। यह केस 'जन गण मन' के बारे में है पर यही कानून वन्दे मातरम् के लिये भी लगेगा। इसको देखने के बाद तय करें कि यह मेरा मत है या देश का कानून है। या यह बात विवादास्पद है अथवा नहीं।

कृपया बीबीसी की यह [2] पोस्ट भी देखें फिर तय करें कि क्या किसी तपके में आन्नद मठ पुस्तक के बारे में विवाद है अथवा नहीं।

उन्मुक्त

उन्मुक्त,
बीबीसी के लेख की कडी स्रोत्र के रूप मे मैने जोड़ दी है। सर्वोच्च न्यायालय के फैसले वाली कडी को कहाँ जोडा जा सकता है? उसमे बाते जन-गण- मन राष्ट्रीय गीत के बारे मे हैं। वन्देमातरम लेख पर उसे कहाँ रखे? क्या आपके पास अर्जून सिंह और डा. राजेन्द्र प्रसाद से जुडी जो बाते लेख पर है, उनके स्रोत्र है?
--मितुल २३:५४, ४ जनवरी २००७ (UTC)


पंजाबी अनुवाद[संपादित करें]

लेख में किसी सदस्य ने वन्दे मातरम् का कोई पंजाबी अनुवाद (गुरमुखी लिपी में) लिखकर उसका उच्चारण देवनागरी में लिखा है। मुझे यह कार्य औचित्यहीन लग रहा है। यदि किसी अन्य सदस्य को यह औचित्यपूर्ण लगे तो कृपया बतायें अन्यथा मैं इसे हटाने जा रहा हूँ।☆★संजीव कुमार (✉✉) 13:50, 29 दिसम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

गीत की मूल भाषा बंगाली है, इसलिए पंजाबी अनुवाद डालने का कोई मतलब नहीं बनता। हटाना उचित होगा। ░▒▓शुभम कनोडिया वार्ता 17:16, 29 दिसम्बर 2013 (UTC)[उत्तर दें]
संजीव जी! एवम् शुभम जी! इस लेख में किन्हीं फिरदौस खान ने वन्दे मातरम का पंजाबी में काव्यानुवाद गुरुमुखी और देवनागरी में देकर विकीपीडिया में ज्ञानबृद्धि तो की है। बेहतर होता वे इसका प्रामाणिक स्रोत भी दे देतीं। मेरे विचार से उनके वार्ता पन्ने पर भी यह सूचना दे देनी चाहिये। यदि वे ऐसा कोई प्रमाण उपलब्ध करा पाती हैं तब तो इस अनुभाग को रखना श्रेयष्कर होगा अन्यथा नहीं। डॉ०'क्रान्त'एम०एल०वर्मा (वार्ता) 05:40, 4 जनवरी 2014 (UTC)[उत्तर दें]
क्रान्त जी अगर किसी को इस गीत का पंजाबी अनुवाद चाहिए होगा, तो वे इसके लिए पंजाबी विकी पर जा कर देख सकते हैं। ऐसे तो होम 10-20 अन्य भाषाओं में भी अनुवाद कर के लेख में जोड़ सकते हैं, पर क्या वाकई ज्ञानवृद्धि होगी? अगर कोई इस गीत के बारे में जानने के लिए "हिन्दी विकी" पर आता है हो मुझे नहीं लगता वह पंजाबी अनुवाद की उम्मीद रखेगा, और न ही यह जानकारी उसके लिए महत्व की होगी। मेरे ख्याल में इसका सही स्थान पंजाबी विकी ही है।░▒▓शुभम कनोडिया वार्ता 10:37, 4 जनवरी 2014 (UTC)[उत्तर दें]
प्रिय शुभम! आपके तर्क से मैं सहमत हूँ। इसीलिये मैंने इसे कॉपी पेस्ट करके पंजाबी विकीपीडिया पर डाल दिया है। एक सन्दर्भ भी मुझे नेट पर मिल गया था। उसे वहाँ पर दे दिया है। आप चाहें तो यहाँ पर देख सकते हैं। डॉ०'क्रान्त'एम०एल०वर्मा (वार्ता) 07:40, 5 जनवरी 2014 (UTC)[उत्तर दें]
क्रान्त जी, आपने पंजाबी विकि पर इसे डालकर अच्छा किया लेकिन यहाँ (हिन्दी विकि) से हटाने के पक्ष में अपने विचार नहीं दिये। शुभम जी, आपके सहयोग के लिए धन्यवाद।☆★संजीव कुमार (✉✉) 14:51, 6 जनवरी 2014 (UTC)[उत्तर दें]
पंजाबी अनुवाद की कोई जरूरत नहीं थी। इसलिये हटा दिया। वैसे भी वो प्रचार भी है।--पीयूष (वार्ता)योगदान 05:00, 5 मई 2015 (UTC)[उत्तर दें]