हिमसोपान

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

घाटी हिमनद के अपरदन द्वारा उत्प्न्न स्थलरुपों में सर्क के बाद सर्वाधिक आकर्षक और आश्चर्यजनक करने वाका स्थलरुप हिमसोपान होता हैं। देखनें में ये सोपान इस तरह लगतें हैं जैसे दैत्यों के प्रयोग में आने वाली सीडियां। प्रत्येक सोपान की लम्बाई कई मीटर से कई किलोमीटर होती हैं। सोपान एक दूसरे से लम्बवत क्लिफ द्वारा अलग होते हैं। इन सोपानो को अलग करने वाले क्लिफ की ऊचाई 100 से 1000 फीट तक होती हैं।