शरणार्थी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

शरणार्थी यानि शरण में उपस्थित असहाय, लाचार, निराश्रय तथा रक्षा चाहने वाले व्यक्ति या उनके समूह को कहते हैं। इसे अंग्रेजी भाषा में refugee लिखा व सम्बोधित किया जाता है। इस प्रकार वह व्यक्ति विशेष या उनका समूह जो किसी भी कारणवश अपना घरबार या देश छोड़कर अन्यत्र के शरणांगत हो जाता है, वह शरणार्थी कहलाता है।

उदाहरण के लिये सीरिया में जंग छिड़ने की वजह से वहां के लाखों नागरिक दूसरे मुल्कों में शरणार्थी बनकर शरण ले रहे हैं।

भारत और शरणार्थी[संपादित करें]

भारत में शरणार्थियों के आने का इतिहास बहुत पुराना है और भारत में बसे कानूनी और गैरकानूनी शरणार्थियों की जनसँख्या कई विकसित देशों की जनसँख्या से भी ज्यादा है।

आमतौर पर अनभिज्ञता वस लोग कई बार के लिये भारत और पाकिस्तान के विभाजन के समय पाकिस्तान के हिस्से वाले पंजाब, सिन्ध आदि प्रदेशों के लाखों लोग जो अपना घरबार छोड़कर भारत के विभिन्न भागों में आकर बस गये थे उन्हें भी शरणार्थी मान लेते हैं, परंतु यह घटना पूर्ण रूप से शरणार्थी शब्द को परिभाषित नही करता, क्योंकि जो लोग पाकिस्तान से भागकर भारत में बस गए उन्हें वहां (भारत में) एक नागरिक के तौर पर रहने का अधिकार विभाजन के समय दिया गया था।

भारत में विभाजन के बाद आये लोगों को छोड़ दे तो भी आज़ादी के बाद काफी शरणार्थी आये। उदाहरण के लिए तिब्बत के शरणार्थी और बांग्लादेश से आये कानूनी गैर-कानूनी शरणार्थी।

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

https://www.clearknowledges.com/2019/12/17-18-2019-global-refugee-forum-geneva.html?m=1[मृत कड़ियाँ] global refugee forum 2019 [श्रेणी:जनसांख्यिकी]]