तपन सिन्हा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
तपन सिन्हा
जीवनसाथी अरुंधती देवी
पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ पटकथा
१९९१ एक डॉक्टर की मौत
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक
१९९१ एक डॉक्टर की मौत
२००६
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

तपन सिन्हा (बांग्ला: তপন সিন্‌হা)(२ अक्टूबर १९२४ – १५ जनवरी २००९) बाङ्ला सिनेमा एवं हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध निर्देशक थे। इन्हें २००६ का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार भी मिला था। तपन सिन्हा की फिल्में भारत के अलावा बर्लिन, वेनिस, लंदन, मास्को जैसे अंतरराष्ट्रीय ‍फिल्म समारोहों में भी सराही गई थीं।[1]

इन्होंने भौतिकी विषय में स्नातकोत्तर किया था। ये सबसे अधिक गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर के कार्यो से प्रभावित थे।[2] तपन सिन्हा ने बांग्ला फ़िल्म अभिनेत्री अरुंधती देवी से विवाह किया था। इनके पुत्र अनिन्द्य सिन्हा भारतीय वैज्ञानिक हैं। तपन जी अपने जीवन की संध्या में हृदय रोग से पीड़ित हो गये थे और अन्ततः १५ जनवरी, २००९ को परलोक सिधार गये।[3] इनकी पत्नी की मृत्यु १९९० में ही हो चुकी थी।[4] सगीना महतो और सफेद हाथी जैसी उल्लेखनीय फिल्में बनाने वाले सिन्हा विभिन्न श्रेणियों में अभी तक १९ राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किए जा चुके हैं। स्वतंत्रता की ६०वीं जयंती पर भारत सरकार ने उन्हें फिल्म जगत में अद्वितीय योगदान के लिए अवार्ड फॉर लाइफ टाइम अचीवमेंट से सम्मानित किय़ा था।[5] तपन जी की पहली फिल्म उपहार थी जो १९५५ में रिलीज़ हुई थी। १९५६ मे रिलीज़ हुई फिल्म काबुलीवाला दूसरी फिल्म थी। इसके अलावा एक डॉक्टर की मौत, सगीना और आदमी और औरत इनकी बेहतरीन फिल्मों में गिनी जाती हैँ। इन्होंने बावर्ची जैसी कई फिल्मों की कहानी भी लिखी है।[6]

फिल्में[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "तपन सिन्हा का निधन". मूल से 26 फ़रवरी 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 अगस्त 2009.
  2. 'काबुलीवाला’ जैसी फिल्मों के निर्माता तपन सिन्हा का निधन Archived 2018-12-21 at the वेबैक मशीन अमित प्रभात पर
  3. "Filmmaker Tapan Sinha dead -India-द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया". indiatimes.com. अभिगमन तिथि 2009-01-16.
  4. तपन सिन्हा का निधन Archived 2009-01-21 at the वेबैक मशीन नवभारत टाइम्स
  5. "तपन सिन्हा को दादा साहब फाल्के अवार्ड". मूल से 8 जनवरी 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 अगस्त 2009.
  6. चिट्ठाजगत Archived 2021-09-21 at the वेबैक मशीन तपन सिन्हा पर ब्लॉग

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

     बंगाली सिनेमा का इतिहास     
प्रसिद्ध निर्देशक
कलाकार
इतिहास
इतिहास बिल्ल्वमंगलदेना पाओनाधीरेन्द्रनाथ गंगोपाध्यायहीरालाल सेनइंडो ब्रिटिश फ़िल्म कंपनीकानन देवीमदन थियेटरमिनर्वा थियेटरन्यू थियेटर्सप्रमथेश बरूआरॉयल बायोस्कोपस्टार थियेटरअन्य...
प्रसिद्ध फ़िल्में 36 चौरंगी लेनअपराजितोअपुर संसारउनिशे एप्रिलघरे बाइरेचारुलताचोखेर बालीताहादेर कथातितलीदीप जेले जाइदेना पाओनानील आकाशेर नीचेपथेर पांचालीबिल्ल्वमंगलमेघे ढाका तारासप्तपदीहाँसुलि बाँकेर उपकथाहारानो सुरअन्य...   

{{subst:#if:सिन्हा, तपन|}} [[Category:{{subst:#switch:{{subst:uc:1924}}

|| UNKNOWN | MISSING = जन्म वर्ष अज्ञात {{subst:#switch:{{subst:uc:2009}}||LIVING=(जीवित लोग)}}
| #default = {{SUBST:अंक परिवर्तन|1924||प्रकार=अरबी}} में जन्मे लोग

}}]] [[Category:{{subst:#switch:2009

|| LIVING  = जीवित लोग
| UNKNOWN | MISSING  = मृत्यु वर्ष अज्ञात
| #default = {{SUBST:अंक परिवर्तन|2009|प्रकार=नागरी}} में निधन

}}]]