विकिपीडिया:चौपाल/पुरालेख 20

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पुरालेख 19 पुरालेख 20 पुरालेख 21

यह पृष्ठ विकिपीडिया चौपाल की वार्ताओं का पुरालेख पृष्ठ है। नवीनतम वार्ताओं के लिए देखें विकिपीडिया:चौपाल

New extensions

अन्य विकियों की तरह हिन्दी विकि पर कुछ नयी सुविधाओं (फीचर्स) जोड़ने के लिये यहाँ के कई सदस्यों के समर्थन की आवयकता है, अतः समस्त सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया इस संदर्भ में एकता दिखाये एवं अपना समर्थन दें जिससे विकि की ही उन्नति होगी। जिन नयी सुविधाओं जो जोड़ने का प्रस्ताव है वह निम्न प्रकार है कृपया हर सुविधा (फीचर) को संस्थापित (इन्सटॉल) करने के मत में होने पर प्रत्येक के लिये अलग से समर्थन दें, जैसा मैने किया है हाँ यदि कोई भी सुविधा आपको अनुचित लगे तो उसमें चर्चा करके संशोधन कर सकते है-

Abuse Filter Installation & granting admins(syopp) to add Abuse filter managers

इस फिल्टर के आने से हिन्दी विकि पर कोई भी सदस्य अश्लील सामग्री नहीं लिख पायेगा जैसे गाली गलोच व ऐसा कोई भी शब्द जिस पर हमें ऐतराज हो। (Give your vote if you agree that this feature should be installed to meet the requirements of hindi wikipedia then put    otherwise    for opposing )
   समर्थन-- चित्र:Penpaper.pngयह सदस्य हिन्दी विकिपीडीया के प्रबंधक है।मयुर कुमार | वार्ता  १९:५७, १४ जुलाई २०१० (UTC)
  *समर्थन--रमेश वार्ता २१:३९, १४ जुलाई २०१० (UTC)
   समर्थन। परन्तु यह सतत ध्यान रखना होगा कि कहीं यह दूसरी भाषा के ऐसे शब्दों (या नामों) को जो संयोगवश हिन्दी में किसी गाली आदि से मिलते-जुलते हों विकि पर आने से रोक न दे। -Hemant wikikoshवार्ता ०४:२०, १५ जुलाई २०१० (UTC)
  समर्थन--PSPatel ०५:३३, १५ जुलाई २०१० (UTC)
   समर्थन। रोहित रावत ०६:३६, १५ जुलाई २०१० (UTC)
   समर्थन --सुमित सिन्हावार्ता ०७:५९, १५ जुलाई २०१० (UTC)
   समर्थन --गुंजन वर्मासंदेश १२:०४, १५ जुलाई २०१० (UTC)
   समर्थन, साथ ही हेमंत जी की बात पर मैं भी ध्यानाकर्षण चाहूंगा। इसके लिये शब्दों के भंडार में बुरे शब्द डालते हुए ध्यान रखना होगा। चाहे १-२ बुरे शब्द आ जायें, किंतु एक भि अच्छा शब्द न छूटे।--ये सदस्य हिन्दी विकिपीडिया के प्रबंधक है।प्रशा:आशीष भटनागर  वार्ता  ०२:४७, १६ जुलाई २०१० (UTC)
   समर्थन। कई बार जब हम किसी भाषा या बोली में प्रयोग की जानेवाली शब्दावली या भाषागत विशेषताओं की बात करते हैं तो गालीनुमा शब्द भी इस्तेमाल करने पड़ते हैं। abuse filter installation से ऐसी समस्या न खड़ी हो जाएँ, यह ध्यान रखना पड़ेगा। इरादातन गंदगी फैलाने वालों को रोका जा सके, इसका हमें इंतजाम तो करना ही चाहिए।--प्रभात कुमारPrabhat nhpc १०:२३, १६ जुलाई २०१० (UTC)
   समर्थन।अनिरुद्ध  वार्ता  १५:२४, १६ जुलाई २०१० (UTC)

Apply reveiwer & partrolled system and Enable Some User Groups (autopatroller, reveiwers)

  • Install flag rev with all its extensions and whole reveiwer system
  • Enable hide/show patroll edits in recentchanges with recent changes patrol
  • Enable patroll and flaged edit marking system

Reveiwer & partrolled system enable होने पर ही reveiwers एवं patroller काम कर पायेंगे। अंग्रेजी एवं अन्यविकियों में भी यही व्यवस्था है। enable Some User Groups विकि में भी इसके अन्तर्गत कई युजर ग्रुप जैसे confirmed user, roll backers, reveivers ,abuse filterers के अधिकार जो प्रबंधको को तो स्वतः ही प्राप्त रहते है परन्तु यह अधिकार अन्य सक्रिय सदस्यों के पास भी होने चाहिये जिससे विकि पर लेखों की गुणवत्ता बढे। यह अधिकार इस हिन्दी विकि पर अप्रबंधक सदस्यों को देकर हम तीव्रता से उत्पात को रोककर एवं सुरक्षित लेख जैसे समाचार, मुख्य पृष्ठ, निर्वाचित लेख संपादन अधिकार कुछ और सदस्यों को देकर हम हिन्दी विकि के विकास को तेज कर सकते है। (Give your vote if you agree that this feature should be installed to meet the requirements of hindi wikipedia then put    otherwise    for opposing )
   समर्थन-- चित्र:Penpaper.pngयह सदस्य हिन्दी विकिपीडीया के प्रबंधक है।मयुर कुमार | वार्ता  १९:५७, १४ जुलाई २०१० (UTC)
   समर्थन --रमेश वार्ता ०३:३३, १५ जुलाई २०१० (UTC)
   समर्थन। यह कदम काफी लाभप्रद हो सकता है। -Hemant wikikoshवार्ता ०४:२०, १५ जुलाई २०१० (UTC)
   समर्थन--PSPatel ०५:३५, १५ जुलाई २०१० (UTC)
   समर्थन --सुमित सिन्हावार्ता ०७:५९, १५ जुलाई २०१० (UTC)
   समर्थन। रोहित रावत ०८:२६, १५ जुलाई २०१० (UTC)
   समर्थन --गुंजन वर्मासंदेश १२:०५, १५ जुलाई २०१० (UTC)
   समर्थन। इसके लिये कुछ अंतर्मध्यस्थ स्तर सृजित होंगे, जैसे कि अंग्रेज़ी विकि में हैं। किंतु इनको प्रदान करने के लिये नियम भी तय करने चाहिये। हां अल्पकालिक रूप से कोई भी प्रबंधक प्रदान कर सकते हैं: जैसे १ घंटे/दिन/ से लेकर ३ माह के लिये। --ये सदस्य हिन्दी विकिपीडिया के प्रबंधक है।प्रशा:आशीष भटनागर  वार्ता  ०२:५०, १६ जुलाई २०१० (UTC)
   इसके लिए पूर्ण समर्थन। वास्तव में अगर लेख की गुणवत्ता पर वृहत नजर रखनी हो या हिन्दी विकि के विकास को तेज कर हिंदी भाषा की सच्ची सेवा करनी हो तो इसके प्रति सक्रियता से सोचना उचित होगा। आशीष जी, कई लोग ऐसे हैं जिन्हें लेख लिखने से ज्यादा लिखे गए लेख की शुद्धता पर नजर रहती है।--प्रभात कुमार Prabhat nhpc १०:३६, १६ जुलाई २०१० (UTC)
   समर्थन। अनिरुद्ध  वार्ता  १५:२९, १६ जुलाई २०१० (UTC)

Enable Some User Groups

  1. Grant editprotected group to deleted any page
  2. roll backers
  3. reveivers
  4. abuse filterers
  5. Eliminator(who can delete and undelete any page)
  6. Allow bureaucrats to add/remove Account creators, Importers, Transwiki importers, Oversighters

इसके अन्तर्गत कई युजर ग्रुप जैसे confirmed user, roll backers, reveivers ,abuse filterers, Eliminator अधिकार जो प्रबंधको को तो स्वतः ही प्राप्त रहते है परन्तु यह अधिकार अन्य सक्रिय सदस्यों के पास भी होने चाहिये जिससे विकि पर लेखों की गुणवत्ता बढे। यह अधिकार इस हिन्दी विकि पर अप्रबंधक सदस्यों को देकर हम तीव्रता से उत्पात को रोककर एवं सुरक्षित लेख जैसे समाचार, मुख्य पृष्ठ, निर्वाचित लेख संपादन अधिकार कुछ और सदस्यों को देकर हम हिन्दी विकि के विकास को तेज कर सकते है। (Give your vote if you agree that this feature should be installed to meet the requirements of hindi wikipedia then put    otherwise    for opposing )
   समर्थन-- चित्र:Penpaper.pngयह सदस्य हिन्दी विकिपीडीया के प्रबंधक है।मयुर कुमार | वार्ता  १९:५७, १४ जुलाई २०१० (UTC)
   समर्थन --रमेश वार्ता ०३:३३, १५ जुलाई २०१० (UTC)
   समर्थन। यह कदम काफी लाभप्रद हो सकता है। -Hemant wikikoshवार्ता ०४:२०, १५ जुलाई २०१० (UTC)
   समर्थन--PSPatel ०५:३५, १५ जुलाई २०१० (UTC)
   समर्थन --सुमित सिन्हावार्ता ०७:५९, १५ जुलाई २०१० (UTC)
   समर्थन। रोहित रावत ०८:२६, १५ जुलाई २०१० (UTC)
   समर्थन --गुंजन वर्मासंदेश १२:०५, १५ जुलाई २०१० (UTC)
   समर्थन। इसके लिये कुछ अंतर्मध्यस्थ स्तर सृजित होंगे, जैसे कि अंग्रेज़ी विकि में हैं। किंतु इनको प्रदान करने के लिये नियम भी तय करने चाहिये। हां अल्पकालिक रूप से कोई भी प्रबंधक प्रदान कर सकते हैं: जैसे १ घंटे/दिन/ से लेकर ३ माह के लिये। --ये सदस्य हिन्दी विकिपीडिया के प्रबंधक है।प्रशा:आशीष भटनागर  वार्ता  ०२:५०, १६ जुलाई २०१० (UTC)
   इसके लिए पूर्ण समर्थन। वास्तव में अगर लेख की गुणवत्ता पर वृहत नजर रखनी हो या हिन्दी विकि के विकास को तेज कर हिंदी भाषा की सच्ची सेवा करनी हो तो इसके प्रति सक्रियता से सोचना उचित होगा। आशीष जी, कई लोग ऐसे हैं जिन्हें लेख लिखने से ज्यादा लिखे गए लेख की शुद्धता पर नजर रहती है।--प्रभात कुमार Prabhat nhpc १०:३६, १६ जुलाई २०१० (UTC)
   समर्थन। अनिरुद्ध  वार्ता  १५:२९, १६ जुलाई २०१० (UTC)

PDF CREATOR IN LEFT SIDE BAR

अन्य विकियों की तरह हमारे यहाँ PDF CREATOR इन्सटाल नहीं है यह विकल्प अन्य विकियों में दायी तरफ बने साईड बार में दिखता है इससे हम किसी भी लेख को PDF के रुप में सेव कर सकते है। (Give your vote if you agree that this feature should be installed to meet the requirements of hindi wikipedia then put    otherwise    for opposing )
   समर्थन-- चित्र:Penpaper.pngयह सदस्य हिन्दी विकिपीडीया के प्रबंधक है।मयुर कुमार | वार्ता  १९:५७, १४ जुलाई २०१० (UTC)
   समर्थन। -Hemant wikikoshवार्ता ०४:२०, १५ जुलाई २०१० (UTC)
  समर्थन--PSPatel ०५:३७, १५ जुलाई २०१० (UTC)
   समर्थन --सुमित सिन्हावार्ता ०७:५९, १५ जुलाई २०१० (UTC)
   समर्थन। रोहित रावत ०८:२८, १५ जुलाई २०१० (UTC)
   समर्थन --गुंजन वर्मासंदेश १२:०५, १५ जुलाई २०१० (UTC)
   समर्थन। इस सुविधा हेतु किसी समर्थन की आवश्यकता है, मैं नहीं समझता। ये तो विकि का फीचर है ही, इसका विरोध कौन करेगा, और किस कारण से?--ये सदस्य हिन्दी विकिपीडिया के प्रबंधक है।प्रशा:आशीष भटनागर  वार्ता  ०२:५२, १६ जुलाई २०१० (UTC)
   समर्थन --प्रभात कुमारPrabhat nhpc १०:४३, १६ जुलाई २०१० (UTC)
   समर्थन। अनिरुद्ध  वार्ता  १५:३२, १६ जुलाई २०१० (UTC)

Enable protected page editing acess to confirmed user and enable user group "editprotected", "editinterface" & "flood" and grant burecat to add/remove this group

इसके अन्तर्गत हम जो भी confirmed user बनायेंगे उससे उस सदस्य को सुरक्षित पृष्ठों को संपादित करने का अधिकार मिल जायेगा, हमारे विकि पर अन्य विकयों की तुलना में आकार के हिसाब से कई प्रबंधक है परन्तु यहाँ प्रबंधकों के अलावा ऐसे कई योग्य, सक्रिय एवं पुराने सदस्य है(जैसे-गुंजन जी, अनिरुद्ध जी, हेमन्त जी, दिनेश जी व कुछ अन्य विशेष सदस्य जिनका उल्लेख करना रह गया हो आदि) जिन्हें कुछ विशेष अधिकार और मिलने चाहिये कम से कम सुरक्षित पृष्ठों के संपादन का अधिकार तो मिलना ही चाहिये हाँ उन्हे confirmed user बनाकर हम इस संदर्भ में उनकी एवं विकि की सहायता कर सकते है। (Give your vote if you agree that this feature should be installed to meet the requirements of hindi wikipedia then put    otherwise    for opposing )
   समर्थन-- चित्र:Penpaper.pngयह सदस्य हिन्दी विकिपीडीया के प्रबंधक है।मयुर कुमार | वार्ता  १९:५७, १४ जुलाई २०१० (UTC)
   समर्थन (पता नहीं यहाँ मुझे मत व्यक्त करना भी चाहिये था या नहीं, क्योंकि यहाँ तो मेरे नाम का उल्लेख है)। -Hemant wikikoshवार्ता ०४:२०, १५ जुलाई २०१० (UTC)
  *समर्थन--PSPatel ०५:३९, १५ जुलाई २०१० (UTC)
   समर्थन --सुमित सिन्हावार्ता ०७:५९, १५ जुलाई २०१० (UTC)
   समर्थन। रोहित रावत ०८:२८, १५ जुलाई २०१० (UTC)
   समर्थन --गुंजन वर्मासंदेश १२:०५, १५ जुलाई २०१० (UTC)
  , मेरे विचार से इस समर्थन की भी आवश्यकता नहीं रह जाती है, क्योंकि ये बिन्दु तो पहले ही ऊपर अंतर्मध्यस्थ उपयोक्ता स्तर के अधीन ही आता है।--ये सदस्य हिन्दी विकिपीडिया के प्रबंधक है।प्रशा:आशीष भटनागर  वार्ता  ०२:५४, १६ जुलाई २०१० (UTC)
   समर्थन --प्रभात कुमारPrabhat nhpc १०:४८, १६ जुलाई २०१० (UTC)
   समर्थन। अनिरुद्ध  वार्ता  १५:३५, १६ जुलाई २०१० (UTC)

फायर फाक्स एवं क्रोम browser errors

कुछ दिनों से जो फायर फाक्स एवं क्रोम पर हिन्दी विकि से संबंधित जो त्रुटियां थी वह सही कर दी गयी है। कृपया इसके लिये-

  • मोज़िला / फ़ायरफ़ॉक्स / सफ़ारी: shift hold करें जब आप reload क्लिक करते है, या Ctrl-Shift-R (अपल मैक में Cmd-Shift-R) दबाएँ;
  • इंटरनेट एक्सप्लोरर: Ctrl hold करें जब आप refresh क्लिक करते हैं, या Ctrl-F5 क्लिक करते हैं;
  • कॉङ्करर: सिर्फ़ Reload बटन पर क्लिक करें, या F5 क्लिक करें;
  • ऑपरा सदस्य को Tools→Preferences में सम्पूर्ण कैश ख़ाली करने की ज़रूरत हो सकती है।

धन्यवाद-- चित्र:Penpaper.pngयह सदस्य हिन्दी विकिपीडीया के प्रबंधक है।मयुर कुमार | वार्ता  ०२:४०, २४ जुलाई २०१० (UTC)

विशिष्ट सदस्य

सम्पूर्ण विकिपीडिया इतिहास में शायद पहली बार इस प्रकार की सदस्यता किसी विकि में बनायी गयी है। विशिष्ट सदस्य अब सभी सुरक्षित पन्नों को संपादित करने का अधिकार रखेंगे। यह एक प्रकार से उप प्रबंधक कहे जा सकते है क्योंकि मुख्यत इनके पास किसी सदस्य को अवरोधित करने, पन्ने हटाने और किसी पृष्ठ को सुरक्षित करने को छोडकर अन्य कई अधिकार होंगे। हालांकि इस सदस्यता के इन्सटालेशन के लिये काफि कठानाईया झेलनी पड़ी परन्तु हिन्दी विकि के समस्त सक्रिय सदस्यों के समर्थन के चलते आखिरकार यह सदस्यता यहां इन्सटाल हो ही गयी, इसके लिये मैं सभी प्रबंधको एवं सदस्यों का आभारी हूँ जिन्होनें उचित समय पर अपने समर्थन दिये-- चित्र:Penpaper.pngयह सदस्य हिन्दी विकिपीडीया के प्रबंधक है।मयुर कुमार | वार्ता  १०:२०, २३ जुलाई २०१० (UTC)

  विशिष्ट सदस्य पद पर काफी प्रबंधन अधिकार भी मिलते हैं। अतएव इस पद के चयन हेतु पहले पर्याप्त समर्थन लेना आवश्यक था। इसके अलावा भी अन्य पदों के लिये पहले कुछ तो नीति बननी चाहिये थीं, और उनके अनुसार कुछ तो बहुमत होना चाहिये न। ऐसा उचित नहीं है, कि कोई एक सदस्य?प्रबंधक स्वयं ही नामांकन करे और फिर स्वयं ही उसे समर्थित मान कर स्वयं ही अधिकार दे दे। ये बात सभी चयनित पदों के लिये लागू है। इस संबंध में नीति निर्धारण अत्यावश्यक है और निर्माणाधीन है।
इस बात को ध्यान में रखते हुए नव-गठित पदों की नियुक्ति विचारणीय है। किन्तु नियुक्ति कर देने के बाद उसे रद्द करने लायक इतना बड़ा कारण नहीं दिखाई देता, क्योंकि ये आशा है प्रभावित सदस्यों की कार्यशीलता, कार्यक्षमता देखते हुए इन्हें समर्थन मिल जाता। हां नीति के अनुसार ये पद अभी अस्थायी तौर पर २-३ माह के लिये ही प्रदान किये जायेंगे। आगे इन्हें फिर से न्यूनतम २ प्रबंधकों के समर्थन प्राप्त होने पर पुनर्नवीनीकृत (रिन्यू) कर दिया जायेगा। विशेष स्थिति में २ प्रबंधकों के स्थान पर एक प्रशासक का समर्थन भी पर्याप्त रहेगा। आशा है नवीन सदस्यों को आपत्ति न होगी।
विकिपीडिया:सदस्य स्तर अर्हताएं व आवश्यकताएं पृष्ठ बनाया गया है। इस पर भी सभी सक्रिय सदस्यों द्वारा देखकर विचार/समर्थन/विरोध यहां चौपाल पर प्रस्तुत करने का अनुरोध है। कुछ चर्चा आवश्यक होने पर करके वहां सम्मिलित कर उसे अंतिम रूप दिया जा सकता है।
आशा है सदस्यगण भरपूर सहयोग देंगे।
--ये सदस्य हिन्दी विकिपीडिया के प्रबंधक है।प्रशा:आशीष भटनागर  वार्ता  १२:४२, २४ जुलाई २०१० (UTC)
समर्थन

  , समर्थन-- चित्र:Penpaper.pngयह सदस्य हिन्दी विकिपीडीया के प्रबंधक है।मयुर कुमार | वार्ता  ००:०५, २५ जुलाई २०१० (UTC)

   समर्थन। रोहित रावत १४:१५, २५ जुलाई २०१० (UTC)

विरोध
विचार/संवाद/कारण

मैनें तो अभी सिर्फ इनका परीक्षण करने के लिये हमारे कई योग्य सदस्यों को यह अधिकार दिये थे। वैसे भी आपने कहा कि उन्हे समर्थन आराम से मिल जाते। हां परन्तु स्वयं नामांकित कर स्वयं ही पदोनिति देना शायद सही नहीं इसे मै भूलवश या प्रयोगवश कर बैठा। आगे से इसका ध्यान रखा जायेगा। हां वैसे आपका विचार उत्तम है कि विकि पर सदस्यताओं हेतु कुछ नियम होने ही चाहिये तांकि नये सदस्यों को इससे अधिक कार्य करने की प्रेरणा मिले। खैर अभी दी गयी सदस्यताएं ३ महीने तक सक्रिय रहेंगी। उसके बाद सदस्य के अनुरोध पर इसे बदला जा सकता है। आपके सुझाव के लिये आपको साधुवाद एवं भूलवश या प्रयोगवश की गयी गलती के लिये क्षमा-- चित्र:Penpaper.pngयह सदस्य हिन्दी विकिपीडीया के प्रबंधक है।मयुर कुमार | वार्ता  ००:०५, २५ जुलाई २०१० (UTC)

क्षमा कीजियेगा मैं शायद आपके मापदंडों का पालन नहीं कर पाऊँगा और चूँकि ये मापदंड पहले जारी नहीं थे इसलिए मैं नहीं जानता था। परन्तु अब मैं विशिष्ट सदस्यता, और यथाशक्य अन्य विशेषाधिकारों के लिए, के लिए अपनी स्वीकृति वापस लेता हूँ। आशा है आप गलत अर्थ नहीं लगायेंगे। जब मैं अपने को इस योग्य समझूँगा ज्ञापित कर दूँगा। हाँ एक बात और आपने जो सदस्यता के नियम लिखे हैं उनमें कई असंगतताएँ और विचित्रताएँ हैं। मूलपाठ- ये नियम इस प्रकार से हैं -

   * सर्वप्रथम अधिकार ३-४ माह के लिये दिया जायेगा(पुनरीक्षक, विशिष्ट सदस्यता के लिये)
   * सही चलने पर हमेशा इतने ही अंतराल स्वतः ही बढ़ाया जाता रहेगा।
   * पदोन्नति के बाद प्रतिमाह कम से कम ५० संपादन या ३ माह में २५० संपादन अवश्य होने चाहिये।
   * जो भी २ माह शून्य संपादन पर रहा और ३रे माह भी २५० संपादन न हुए तो चेतावनी मिलेगी
   * चेतावनी के बाद के माह में यदि १०० से कम संपादन हुए तो पदच्युत कर दिया जायेगा।

उद्धृत मूलपाठ समाप्त।

इन नियमों की भाषा से जाहिर होता है कि मानो कोई एम्प्लॉयर किसी को ठेके पर नौकरी पर रखने की शर्तें जारी कर रहा हो। विशिष्ट सदस्य जैसा नाम और यह स्थिति। उल्लेखनीय है कि वर्तमान के चारों सदस्यों में से किसी ने ऐसा कोई अधिकार नहीं माँगा था, यह उनके कार्य को देखते हुए महसूस किया गया होगा कि इन सुरक्षितता संबंधी बाधाओं को दूर करने से विकिपीडिया अधिक हित होगा। और जहाँ तक संपादनों की संख्या का सवाल है, मैंने कभी संख्या को महत्त्व नहीं दिया। मैं एक ही बार में बीसियों संपादन करता हूँ (समय बचाने के लिए), जो गिनती में १ ही दिखेगा। उदाहरण के लिए कुरुक्षेत्र युद्ध लेख में मेरे शुद्धता संबंधी संपादन देख सकते हैं। अब यदि संख्या ही मापदंड होगी तब तो मुझे गिनती पर ध्यान देना होगा, कार्य पर नहीं। चेतावनी जैसा शब्द तो और भी आपत्तिजनक है। आप बाँकेलालत्व पर भी वही चीज देंगे जो एक योग्य सदस्य को उसकी योग्यता के कारण वास्तविक जीवन में अधिक दायित्व निभाने के कारण विकि पर आवधिक अनुपस्थिति पर देंगे। इसकी जगह स्मारिका (रिमाइंडर) दिया जा सकता था। वर्ना तो विकि के प्राचीन, महत्वपूर्ण परन्तु अब निष्क्रिय प्रबंधकों को अनुनय विनय के स्थान पर चेतावनी दी जानी चाहिये (आपके अनुसार, मेरे अनुसार नहीं) (और जहाँ तक पदच्युति का सवाल है, मेरी जानकारी में प्रबंधक को पदच्युत किये जाने का कोई प्रावधान नहीं है)। यहाँ नियमों में केवल यह कहना काफी था कि विशेषाधिकार जारी नहीं रखा जायेगा, पदच्युत नहीं। यहाँ तो सारी शब्दझरी ही अवमाननाकारी है।

विकिपीडिया पर प्रबंधकत्व, प्रशासकत्व या कोई भी अधिकार विकिपीडिया के निर्बाध कार्यकरण के लिए हैं, ये व्यक्तियों के पदक नहीं हैं, और ऐसे हजारों विद्वान् हैं, जो विकिपीडिया पर आते तक नहीं हैं, परन्तु अन्यत्र ज्ञानदान में सेवाभाव से रत हैं। मुझे स्वयं संस्कृत विकिपीडिया के लिए एक बार ऐसे एक उद्भट विद्वान् से सलाह लेनी पडी थी, अब यदि मैं उनके विकिपीडिया पर संपादनों को देखकर चलता तो वे तो पहले ही पदच्युत थे, क्योंकि उनके संपादन आज भी शून्य हैं। परन्तु मैं जानता हूँ कि उनकी वह एक सलाह संस्कृत विकिपीडिया पर कितने संपादनों से बढकर थी। अनेक बार मूल्यांकन समग्र दृष्टिकोण से करना होता है और यदि ये अधिकारी समर्थन से ही बन रहे हैं, तो जाहिर है, कि वे उस समग्र मूल्यांकन में उत्तीर्ण हुए हैं। मुझे विश्वास है कि मुझे इन सारी बातों का बिंदुवार जवाब मिल जाये गा, परन्तु मुझे जवाब नहीं चाहिये बस भाव समझ कर उपयुक्त संशोधन कर लें काफी है। आगे मुझे कोई शिकायत नहीं है, क्योंकि मैं अपनी बात कह चुका हूँ।-Hemant wikikoshवार्ता ०५:१०, २६ जुलाई २०१० (UTC)

१.१

हेमन्त जी आपके उत्तर के लिये धन्यवाद, दरसल यह नीतिया अभी लागु नहीं की जायेंगी। पहले सभी सदस्यो के विचार जानने के बाद एवं उन्हें इस पर कोई आपत्ति न होने पर ही इसे लागु किया जायेगा। मै आपसे एवं सभी सदस्यों अनुरोध करुँगा कि आप अपने मन मुताबिक जैसी नीति आपको उचित लगे वैसी संशोधित कर दें। उसके बाद हम सभी सभी नीतियों को मिलाकर सभी सदस्यो को उचित लगने वाली नीतियां बनायेंगे। कृपया इसे अन्यथा न ले आपको अभी प्रस्तावित नीति में जो बिन्दू सही/ उचित न लगें उसे बता दें एवं उनकी जगह नये बिंदु डाल दें। यह विकि हम सब सदस्यों से ही है हर सदस्य चाहे कोई प्रबंधक सदस्यता रखता हो उसे केवल यह दायित्व सभी सदस्यों को उचित समय पर उचित सुविधा एवं कार्य करने के लिये ही दिया गया है। आशा है आप इन बतायी गयी नीतियों में सुधार के बिंदु अवशय प्रस्तुत करेंगे।-- चित्र:Penpaper.pngयह सदस्य हिन्दी विकिपीडीया के प्रबंधक है।मयुर कुमार | वार्ता  ०५:२३, २६ जुलाई २०१० (UTC)

आशीष जी की इस तर्क, न्याय, और मर्यादा की दृष्टि से अनुचित प्रसाशकीय कार्यवाई ने आशचर्यजनक रूप से मेरे मन में भी बिल्कुल वही भाव जागृत किए जो हेमंत जी के हैं। मगर मैने उनके कार्य और विकिया प्रेम को देखते हुए दूसरा रास्ता चुना था। मैने अगले तीन माह तक एक भी संपादन न करने का निर्णय ले लिया है। मैं नियमों के अनुसार अपनी सभी विशेष सदस्यताओं के समाप्त किए जाने का इंतजार करूँगा। एक अनुरोध भी है कि प्रशासक का अर्थ व्यवस्थापक के रूप में ग्रहण किया जाय तो इससे विकिया का ज्यादा भला होगा।
जबतक यह संदेश लिख रहा था तबतक माया जी का भी संदेश आ गया जिसके संबंध में बस इस बात का संकेत कर देना पर्याप्त है कि नीति वाला पृष्ठ सुरक्षित है अर्थात सदस्यों के संपादन अधिकार से बाहर रखा गया है।अनिरुद्ध  वार्ता  ०५:४७, २६ जुलाई २०१० (UTC)

२.१

मै पुनः आप जैसे सभी अतिसक्रिय सदस्यों से अनुरोध करुंगा की आशिष जी द्वारा बनायी गयी नीतियाँ वाला पृष्ट् सभी सदस्यों के लिये खुला है सभी उन में सशोंधन कर सकते है जो नीतिया आप सभी सदस्यों को उचित लगेगी वही लागु कि जायेगी। हाँ अभी यह नीतिया लागु नहीं हुई है इसे केवल संशोधित करने के लिये आप सभी के सामने रखा गया है। मेरा आप सभी से निवेदन है कि मैने विकि पर यह सब सदस्यताएं आप सभी के समर्थन से विशेषत आपके लिये ही बनायी थी , यह नीतियां किसी भी सदस्य से ऊपर नहीं। अतः मै निवेदन करता हूँ कि इसे अन्यथा न लेकर इनमें संशोधन करे फिर जाकर कोई नीति बनेगी तथा वह भी यदि आप सभी सदस्यो को उचित लगेगी तभी लागु होंगी। यह नीति पृष्ट समस्त सदस्यों के लिये खुला है-- चित्र:Penpaper.pngयह सदस्य हिन्दी विकिपीडीया के प्रबंधक है।मयुर कुमार | वार्ता  ०६:०५, २६ जुलाई २०१० (UTC)

मैं सर्वप्रथम तो हेमंत जी और अनिरुद्ध जी से क्षमा चाहूंगा, कि इस नीति प्रकरण से उन्हें कुछ कष्ट पहुंचा। इस संबंध में कुछ ऐसा कहना चाहूंगा:

  • ये नीति पृष्ठ जनसाधारण के संपादन हेतु नहीं हैं, अतः उनसे सुरक्षित किये गए थे, किंतु आप लोगों को तो विशेषाधिकार प्राप्त हैं, तब संपादन की क्या समस्या आ पहुंची? समझ नहीं सका। खैर मयूर ने अब उसका सुरक्षा स्तर बदल दिया है।
  • मैंने कुछ सदस्यों से वार्ता कर ये नीतियां ढालीं थीं, जिनके बारे में कहा था कि ये अभी निर्माण चरण में हैं। इनके बारे में अपनी राय/समर्थन के संग विरोध भी मांगे थे। जिससे इन नीतियों में वांछित बदलाव भी किये जा सकें। या जिस बिन्दु पर किसी को आपत्ति हो, उसे बताएं, तो उसका कारण भी बताया जा सके, जिससे कि वे सदस्य संतुष्ट हों या उनका कारण सही लगने पर नीति में बदलाव किये जा सकें। ये नीतियाम किसी आदेशानुसार लागु नहीं की गई हैं, न ही की जा सकती हैं। पूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अधीन कार्य होंगे।
  • जब लोकतांत्रिक प्रक्रिया है, तो कैसे ठेके, एम्प्लॉयर या नौकरी वाली बात आ गई है।
  • क्या कभि पहले मेरे किसी वार्ता/संवाद/बात/कथनी या करनी में ऐसा कुछ प्रतीत हुआ है कि आप लोगों को लगा कि मैं कुछ तानाशाही जैसा करूंगा। विकिपीडिया की नीति तो जो है सो है, पर पहले मेरा स्वयं का मानना है कि सबको समान अधिकार हैं अपनी बात कहने के।
  • चेतावनी की जगह स्मारिका एक बदलाव है, जिसका सुझाव सटीक और अच्छा है। इसे साधारण तौर पर भी दिया जा सकता था। फिर भी विशेष तौर पर यहां बता दूं, कि इस नीति को रखने और चेतावनी शब्द के प्रयोग का अभिप्राय नये सदस्यों के लिये है। आप लोगों को मात्र नीति में एकरूपता रखने हेतु ऐसा लिखा था।
  • मैंने मयूर को इसीलिये ऐसा लिखा था, कि उसने पर्याप्त समर्थन के अभाव में ही अधिकार प्रदान किये, जिससे अन्य सदस्यों के समर्थन अधिकार पृष्ठ पर नहीं मिल पाये। ये भविष्य में लोकतंत्र पर प्रश्नचिह्न लगा सकता था। इसीलिये ऐसा लिखा था। किंतु खेद है कि आप लोग इसे समझ नहीं पाये। फिर भी क्षमा मैंने पहले ही मांगी है।
  • आप चारों में से गुंजन तो बता ही सकता है, कि उसके लिये तो मैंने पहले एक बार प्रबंधक हेतु प्रस्ताव भी दिया था, जिसके लिये उसने स्वयं ही मना किया था।
  • इस बारे में ऊपर #Enable protected page editing acess to confirmed user or enable user group "editprotected" and grant admins to add/remove this group देखें। वहां जो आप चारों के नाम मयूर ने लिखे हैं, तो यदि मुझे या किसी को कोई आपत्ति होती तो क्यों समर्थन दिया होता। एक तरह से तो समर्थन निश्चित था, किंतु साक्ष्य/प्रमाण उद्देश्य से विशेषाधिकार पृष्ठ पर समर्थन आवश्यक थे, जिनका अभाव कुछ जल्बबाजी के कारण हो गया। इसीलिये ऐसा लिखा था। शेष तो विशेषाधिकार का सृजन किया ही ऐसे विशेष सदस्यों के लिये था, जिन्हें प्रबंधक बनाने का तो अवसर जल्दी संभव नहीं था, किंतु अधिकांश अधिकार दे दिये जाएं।
  • वैसे भि यदि कोई विशिष्ट सदस्य जैसे आप चारों अपने संपादनों पर ध्यान दें। संख्या तो स्वतः ही बढ़ जाती है। और जहां तक बहुसंपादनों से संपदन संख्य़ा कम बढ़ने की आशंका है, तो इसके लिये ये कहूंगा, कि मुझे शायद आप लोग जानते ही होंगे, जिसने इतने अवसरों पर बार्न स्टार देने में कोई कंजूसी नहीं की है, जो मात्र उत्साहवर्धन के उद्देश्य से था, और जिसका स्दीधा लाभ विकि को मिलता, तो ऐसी छवि के चलते कैसे समझा कि यदि किसी स्थिति में आप के संपादन संख्य़ा कम भी हुई तो क्या अधिकार वापस ले लूंगा?
  • जहां तक विशिष्ट सदस्यता आप चारों के संबंध में प्रश्न है, वो तो वैसे भी स्थायी तौर पर ही रहेगी। हाम कुछ समय तक के लिये ही, क्ल्योंकि यदि आप लोग ऐसे ही कार्यरत रहे तो आशा है कि प्रबंधक भी बन सकते हैं।
  • एक और अनुरोध करूंगा। ये हड़ताल या काम बंद वाली बात कृपया न करें। क्योंकि हिन्दी विकी इसे वहन नहीं कर पाएगा। मेरी करबद्ध प्रार्थना है।
  • आप में से किसी ने निवेदन नहीं किया था वो तो ठीक है, किंतु मैंने तो पहले भी लिखा है कि मयूर ने ही प्रस्ताव दिया और वहां सहमति आने पर स्वयं ही सदस्यता प्रदान कर दी ये गलत था, क्योंकि इससे बहुमत का अभाव रह गया था। वर्ना सदस्यता तो पहले ही चौपाल पर ऊपरी समर्थन के आधार पर दी जा सकती थी। फिर लिखता हूं कि अब आप चारों को विशिष्ट अधिकार दिये जा रहे हैं।

---:संपादनाधीन :--- --ये सदस्य हिन्दी विकिपीडिया के प्रबंधक है।प्रशा:आशीष भटनागर  वार्ता  १५:३२, २६ जुलाई २०१० (UTC)

आशा है अब इन चारों सदस्यों में कोई भी संदेह या मेरे प्रति अविश्वास की भावना नहीं रह गयी होगी। यदि हो तो अवश्य बतायें- मैं हार्दिक स्वागत कर उसका निवारण अवश्य करूंगा। इसके साथ ही ये भी आशा करता हूं कि आप सभी अपने नए पदों के अधिकारों का सदैव सही रूप से निर्वाह और नियमों का पालन कर हिन्दी विकी को उसके चरम तक पहुंचाने में सकयोग देंगे। धन्यवाद --ये सदस्य हिन्दी विकिपीडिया के प्रबंधक है।प्रशा:आशीष भटनागर  वार्ता  १६:०६, २६ जुलाई २०१० (UTC)

आशीष जी! न संदेह है न अविश्वास। दुःख है और इसी बात का कि कश्ति वहाँ डूबी जहाँ पानी कम था। असल में अबतक की आपकी कार्यशैली अविनय और अलोकतांत्रिक रवैये से आपको परे सिद्ध करती है लेकिन इस एक कार्यवाई ने सचमुच दुःखी किया है।

  • इसका समय गलत चुना गया।
  • भाषा और शैली गलत थी।
  • पदच्युति और सशर्त सदस्यता अपमान जनक और स्वतंत्रता की आधारभूत लोकतांत्रिक भावना के प्रतिकूल है।
  • निर्वाचित हो चुके और निर्वाचित होने वाले सदस्यों के बीच तथा प्रशासक प्रबंधक एवं अन्य समूह के सदस्य संबंधी नितियों में भी असमानता है।
  • संपादन संख्या जैसे भ्रमित करने वाले आंकड़े को अतिशय महत्व दे दिया गया है।
  • सदस्यों के समर्थन के लिए संपादन संख्या बनाए गए लेख, एवं निर्वाचित किए गए लेख को आधार के रूप में तय करने की कोशिश की गई है जो कि सर्वथा अलोकतांत्रिक है एवं समग्र मूल्यांकन करने की सदस्य की क्षमता पर प्रश्नचिन्ह लगाती है।

शिकायतें विकिपीडिया की हित की कामना के कारण की गई हैं। एवं उसी भावना से अपनी दृष्टि एवं कोशिश में व्यवस्थित विकल्प प्रस्तुत कर रहा हूँ। भारत के सर्वाधिक लोकतांत्रिक परिसर में रहने एवं उसकी लोकतांत्रिक प्रक्रिया, जिसे एक ही लाठी से सबको हाँकने वाली सरकारी कवायद ने मृतप्राय कर दिया है तथा न्यायालय के दरवाजे तक पहुँचा दिया है, में शामिल रहने के सौभाग्य से प्राप्त अनुभव को इसमें शामिल कर रहा हूँ। मैं निर्व्यक्तिक हो सकता हूँ इस लिए न विकिया के किसी लेख को अपना समझता हूँ न पराया और न ही किसी और का। वही दृष्टि इस विकल्प के प्रति भी है एवं उसके संबंध में व्यक्त विचार और की गई कार्यवाई के प्रति भी होगी। अनिरुद्ध  वार्ता  २२:११, २६ जुलाई २०१० (UTC)

कश्ती जहां डूबी वहां पानी कम अवश्य था, किंतु जरा नीचे देखें, कश्ती डूबी नहीं है, आपकी पतवार खर-पतवार वनस्पति में उलझी हुई है, जिससे आपको पानी कम का भ्रम हुआ है। ये भ्रम ही है जिसने आपको सामान्य सदस्यों के समान देख लिया है, वर्ना मेरी या कुछ अन्य सदस्यों की सूची से देखें, तो आप कुछ लोगों के लिये ही अभी और भविष्य में अधिकार देने के लिये इस विशेष पद का गठन किया गया है। समय सीमा रखने का सीधा किन्तु गुह्य उद्देश्य अब मैं खुल कर यहां बता रहाहूं। आपने देखा ही होगा कि हिन्द विकी में २४ प्रबंधक हैं, और कितने ही पुराने प्रबं, हैं जिन्होंने अब पलट कर नहीं देखा है लंबे समय से। अत्यंत बुराने वालों की बात तो छोड़ें, क्योंकि वे शायद अन्य विकियों के भी प्रबंधक/सदस्य हों और यहां के आरंभिक प्रबं. बने और अब वापस आने का रास्ता ही नहीं रखते हैं। किंतु अनेक ऐसे प्रबं. भी हैं जो कुछ १-२ वर्ष के भीतर ही प्रबं. बने और फिर गायब हो गए। इस कारण से प्रबं. संख्या तो बढ़ी किन्तु लाभ शून्य हो गया। ऐसी परिपाटी को हटाने के उद्देश्य से ही ये अस्थायी पदाधिकार की योजना का सृजन किया गया है। संपादन संख्या भी इसका एक आधार इसीलिये रखा गया है। यही वह गुह्य रहस्य था, जिसे आप सीधे पूछते तो भी बताया जा सकता था, किन्तु इसका आशय गलत लिया गया। फिर भी क्षमाप्रार्थी तो हूं ही। आशा है अब कोई संशय नहीम रहा होगा। ये बात ऐसी ही है कि चाकू में धार तो सख्त वस्तुओं को काटने हेतु लगायी जाती है। पर मक्खन उसे देखकर नाराज हो सकता है, कि मैं तो बहुत मुलायम हूं, फिर मेरे लिये क्यों ऐसी धा का उपयोग हो। मक्खन को पता होना चाहिये कि उसके लिये तो अलग चांदी की कम धार वाली छुरी रखी है। आप सभी हमारे दिलों में स्थान पाये लोग हैं, किसी प्रकार भी ऐसा न समझें कि हम कुछ ऐसा करेंगे कि किसी का भी अहित/सम्मान का ह्रास हो। यदि हुआ तो सबसे पहले मेरा होगा। हां ये नीतियां भी चर्चा कर बनी हैं, और जिनसे चर्चा नहीं हो पायी वे अब समर्थन या सुझाव/सुधार दें। लागु उसके बाद से होंगीं।

यदि ऐसा न होता तो मयूर तो समय सीमा के कारण प्रबंधक भी नहीं रहेगा। ऐसा हुआ क्या? नहीं न तो आपके साथ कैसे होगा। कृपया विश्वास रखें। मेरा तो सदा से ही सदस्यों का हित करने की इच्छा रही है। और आप लोग संपादन संख्या की इच्छा क्यों कर रहे हैं। आपका चयन तो स्थायी है पर नये आने वालों को मात्र अधिकार प्राप्त कर सो जाने से रोकने या फिर सो जाने पर हटाने के लिये ही ऐसा किया गया है। --ये सदस्य हिन्दी विकिपीडिया के प्रबंधक है।प्रशा:आशीष भटनागर  वार्ता  ०१:१८, २७ जुलाई २०१० (UTC)

हे मित्रों काफी समय गायब रहने के बाद पुनः उपस्थित हुआ हूँ, क्या मामला चल रहा है मालूम नहीं पर आशा है फिर भी इस चौपाल में हम भी अपनी बात रख सकते हैं। मैं केवल एक बात कहना चाहता हूँ कि सभी विकि सदस्य इंसान भी हैं, रोजमर्रा के जीवन में कई बार बंदा बहुत व्यस्त हो जाता है जिस कारण वह विकि से गायब या अल्पसक्रिय हो सकता है। अतः कुछ समय निष्क्रिय होने या नियत से कम सम्पादन संख्या मात्र के कारण किसी के अधिकार वापस नहीं ले लिये जाने चाहिये हाँ यदि वह बहुत लम्बे समय (महीनों-साल) आदि तक बिलकुल निष्क्रिय रहता है तब ऐसा सोचा जा सकता है। और हाँ नियमावली की भाषा शैली संयत रखे जाने का मैं भी समर्थन करता हूँ।-- श्रीश e-पण्डित  वार्ता  १०:२४, ३० जुलाई २०१० (UTC)

हिंदी विकिपीडिया विशिष्ट सदस्यता निर्वाचन प्रणाली

शायद हिंदी विकिपीडिया के सदस्य निर्वाचन प्रणाली को व्यवस्थित बनाने का एवं उस व्यवस्था को लिपिबद्ध करने का समय आ गया है। इसकी एक विनम्र कोशिश इस (हिंदी विकिपीडिया निर्वाचन प्रणाली)पृष्ठ पर की गई है। प्रबंधकों से निवेदन है कि इसे सभी सदस्यों के संपादन के लिए खुला रखें। इस पृष्ठ पर संपादन एवं इसके वार्ता पृष्ठ पर सुझाव आमंत्रित हैं। अनिरुद्ध  वार्ता  २२:१९, २६ जुलाई २०१० (UTC) यह मात्र एक प्रारूप है। इसमें सदस्यता स्तर की सूची तथा मूल्यांकन प्रतिमान की सूची ठीक करने की जरूरत है। मगर मैं थक गया हूँ। अनिरुद्ध  वार्ता  २३:१८, २६ जुलाई २०१० (UTC)

आपके द्वारा बनाई गई निर्वाचन प्रणाली काफी मेहनत से बनी है। इसके लिये धन्यवाद देना चाहूंगा। इसके साथ ये भी कहूंगा कि ये प्रणाली तब कार्यशील और सार्थक होगी जब यहां पर्याप्त संख्या में सक्रिय सदस्य नियमित आयें। साथ ही प्रबंधक गण भी नियमित आते रहें। जहां २ प्रबंधक और ४ सदस्य मात्र उपस्थित रहें और वो भी अपने कामों में व्यस्त रहें (रहेंगे ही) वहां इतनी लंबी प्रक्रिया तो समर्थनों के अभाव में ही प्रतीक्षारत रह जाएगी। प्रणाली की बुराई नहीं कर रहा किन्तु सत्य और तथ्य को उजागर कर रहा हूं। --ये सदस्य हिन्दी विकिपीडिया के प्रबंधक है।प्रशा:आशीष भटनागर  वार्ता  ०१:२५, २७ जुलाई २०१० (UTC)
मै सर्वप्रथम हिन्दी विकि के समस्त नये विशिष्ट सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं दूँगा एवं अनिरुद्ध जी द्वारा प्रस्तावित (हिंदी विकिपीडिया निर्वाचन प्रणाली) पर की गयी मेहनत के लिये भी उनको साधुवाद दूँगा, मैने इस पृष्ठ में कुछ बदलाव किये है व अन्य सदस्य एवं प्रबंधक भी इसमें बदलाव करने हेतु आमंत्रित है। हाँ परन्तु आशीष जी कि यह बात अवश्य सार्थक है कि यह प्रणाली तब कार्यशील और सार्थक होगी जब यहां पर्याप्त संख्या में सक्रिय सदस्य नियमित आयें। परन्तु भविष्य के लिये ही सही यह प्रणाली बनायी जा सकती है एवं समस्त सदस्यों के समर्थनो के साथ इसे लागु किया जा सकता है परन्तु इस महत्वपूर्ण विषय पर अन्य सदस्यों के भी सुझाव/क्रिया आमंत्रित है-- चित्र:Penpaper.pngयह सदस्य हिन्दी विकिपीडीया के प्रबंधक है।मयुर कुमार | वार्ता  ०३:१०, २७ जुलाई २०१० (UTC)

थोड़ी खुशी थोड़ा गम

पिछले कुछ घंटों के प्रयोग में कुछ अच्छा सीखने को मिला जिसका लाभ आगे के संपादनों में दिखेगा। मगर मुखपृष्ठ समाचार साँचा अभी तक मेरे संपादन क्षेत्र से बाहर है। यदि यह विशिष्ट सदस्य समूह के अधिकार क्षेत्र के बाहर है तो कोइ बात नहीं। वहाँ संपादन लिंक पर जाने से खुलने वाले पृष्ठ में यह संदेश मिलता है।

आपको यह पन्ना संपादित करें की अनुमति नहीं हैं, ॥। अनिरुद्ध  वार्ता  ००:३४, २८ जुलाई २०१० (UTC)

आपको हुए कष्ट के लिये क्षमा एवं इस समस्या से अवगत कराने के लिये धन्यवाद। दरसल ऐसा इसलिये हुआ क्योंकि यह पृष्ठ दो बार सुरक्षित था। एक तो इसे पहले से ही सुरक्षित कर रखा था ऊपर से मुख्य पृष्ठ की समस्त सीढियों को भी सुरक्षित किया गया था। यह साँचा उस सीढि में भी शामिल था इसलिये इसका double protection हो गया, खैर अब मैने सीढियों वाला सुरक्षा स्तर हटा दिया है एवं प्रबंधको से निवेदन करुँगा कि किसी भी लेख को आनवश्यक रुप से double protection में देखें तो उसको केवल single protection पर कर दें। खैर अब मैने स्वयं चैक करके देख लिया है आशा है अब आप मुख्यपृष्ठ सामाचार को सुशोभित करते रहेंगे-- चित्र:Penpaper.pngयह सदस्य हिन्दी विकिपीडीया के प्रबंधक है।मयुर कुमार | वार्ता  ०३:१०, २८ जुलाई २०१० (UTC)

श्रेणी संपादन

पीडीएफ डाउनलोडर को ठीक-ठीक काम करते देखकर मजा आ गया। मयूर जी को एकबार पुनः धन्यवाद। बुक क्रिएटर जैसे उपकरण के आ जाने के पश्चात विकिपीडिया की श्रेणियों को तर्कसंगत बनाना और उनमें मौजूद सामग्री को व्यवस्थित करना बेहद जरूरी कार्य हो गया है। अनिरुद्ध  वार्ता  ०१:१९, २८ जुलाई २०१० (UTC)

अब प्रेमचंद शीर्षक लेख को ही देखिए। ऊपर निर्वाचित लेख लिखा है और इसपर निम्नलिखित श्रेणियां लगी है।

श्रेणियाँ: आधार | निर्वाचित लेख | प्रेमचंद | पुस्तक | हिन्दी साहित्यकार (जन्म १८५०-१९००) | हिन्दी कथाकार | हिन्दी उपन्यासकार | हिन्दी गद्यकार | Semi-protected कितना अंतर्विरोध है। निर्वाचित और आधार भी, गद्यकार और पुस्तक भी। और यह मुझसे ठीक भी नहीं हो रहा है क्योंकि ये सभी शायद साँचे के कारण है। अनिरुद्ध  वार्ता  ०१:३९, २८ जुलाई २०१० (UTC)

नये संपादन उपकरण

हिन्दी विकि पर अब नये संपादन उपकरण डाले गये है जिनका परिचय आपको संपादन करते समय संपादन विन्डो के नीचे मिल गया होगा। हा यदि आपको यह उपकरण दिखायी नही दे रहे तो अपने संगणक की कैशे खाली, जब आप संपादन विन्डो खोले तो

  • मोज़िला / फ़ायरफ़ॉक्स / सफ़ारी वाले युजर: जब आप reload क्लिक करते है तब shift hold करें ; या Ctrl-Shift-R (अपल मैक में Cmd-Shift-R) दबाएँ;
  • इंटरनेट एक्सप्लोरर: जब आप refresh क्लिक करते हैं, या Ctrl-F5 क्लिक करते हैं तब Ctrl hold करें ;
  • कॉङ्करर: सिर्फ़ Reload बटन पर क्लिक करें, या F5 क्लिक करें;
  • ऑपरा सदस्य को Tools→Preferences में सम्पूर्ण कैश ख़ाली करने की ज़रूरत हो सकती है।

इस प्रकार ऐसा दो या तीन बार करने पर आपका ब्राउजर फिर से अनुकूल हो जायेगा
इन उपकरनों की विशेषता ये है कि एक तो यह बटन फारमेट में है जो शायद समस्त विकिपीडिया प्रोजेक्ट्स में केवल हिन्दी विकि में है, दूसरा कि इसमें कई गणितिय एवं संसार की कई भाषाओं की लिपियाँ है जिससे वे असानी से लिखी जा सकें। आशा है कि ये टुल्स समस्त आने वाले एवं कार्यरत सदस्यों को लाभान्वित करेंगे--चित्र:Penpaper.pngयह सदस्य हिन्दी विकिपीडीया के प्रबंधक है।मयुर कुमार | वार्ता  ०३:१०, २८ जुलाई २०१० (UTC)

आज सुबह विकि खोलते ही मन प्रसन्न हो गया इन उपकरणो को देख कर। इस उपकरणो से हिन्दी विकि को एक नया आयाम मिलेगा। धन्यवाद --गुंजन वर्मासंदेश ०५:२१, २८ जुलाई २०१० (UTC)

इस प्रकार के लेख बनाने का भला क्या प्रायोजन? रोहित रावत ०८:०५, २८ जुलाई २०१० (UTC)

इस लेख का संपादन इतिहास देखने पर पता लगता है कि यह लेख गुंजन जी ,रोहित जी एवं श्रीश द्वारा बनाया गया है अतः यह गलत हो ही नहीं सकता है जब मैने गौर से देखा तो पता चला कि किसी अनामक आइपी ने इन सदस्यों द्वारा बनाया गया पाठ मिटाकर अंग्रेजी वाला यह पाठ यहां भर दिया, इस प्रकार यह लेख बर्बरता एवं उत्पात का शिकार बना। इससे निपट्ने के लिये जल्द ही परीक्षकों के उपयोगी टुल्स इन्सटाल करने की कोशिश जारी है। आशा है तब तक हमें सचेत रह कर इस प्रकार के वैन्डेलिस्म को रोकना होगा-- चित्र:Penpaper.pngयह सदस्य हिन्दी विकिपीडीया के प्रबंधक है।मयुर कुमार | वार्ता  ०८:४०, २८ जुलाई २०१० (UTC)

मयुर जी के उपरोक्त संवाद लिखते लिखते लेख से अंग्रेजी पाठ हटा दिया गया है। --गुंजन वर्मासंदेश ०८:४४, २८ जुलाई २०१० (UTC)

पुरालेख

चौपाल पृष्ठ काफि लंबा हो चुका है कृपया पुराने पाठ को पुरालेख मे जोड दें। धन्यवाद --गुंजन वर्मासंदेश ०८:४६, २८ जुलाई २०१० (UTC)

चौपाल के पाठ का कुछ अंश पुरालेख को भेजा गया-- चित्र:Penpaper.pngयह सदस्य हिन्दी विकिपीडीया के प्रबंधक है।मयुर कुमार | वार्ता  ०८:५८, २८ जुलाई २०१० (UTC)

मुखपृष्ठ समाचार चित्र

मुखपृष्ठ समाचारों के साँचे में समाचारों से संदर्भित कोइ चित्र लगाया जाता है। इसमें सहायता की आवश्यकता है क्योंकि यह काम मैं नहीं कर सकता हूँ। अनिरुद्ध  वार्ता  १३:००, २८ जुलाई २०१० (UTC)

किसी लेख के पुराने संस्करण को पूर्ववत करना

हे मित्रों भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस नामक लेख को ४ जुलाई को किसी के द्वारा स्पैम किया गया। अब इसे पूर्ववत करके पुराने २३ जून के अंतिम सही संस्करण पर वापस कैसे लाया जाय क्योंकि केवल अन्तिम परिवर्तन को ही पूर्ववत किया जा सकता है। क्या मैनुअली कॉपी-पेस्ट ही करना पड़ेगा? -- श्रीश e-पण्डित  वार्ता  १३:४६, २८ जुलाई २०१० (UTC) लेख को पूर्ववत (सही) करने के लिये धन्यवाद मयूर जी, मैं जानना चाहता हूँ कि क्या प्रबन्धक ही ज्यादा पुराने संस्करण को पूर्ववत कर सकते हैं या फिर आपने कोई विशेष तरीका प्रयोग किया?-- श्रीश e-पण्डित  वार्ता  १४:०५, १ अगस्त २०१० (UTC)

नहीं कोई भी सदस्य यह कार्य कर सकता है इसके लिये संपादन इतिहास देखे, वहां पर जब आप किसी दो अवतरणों में अंतर देखते है तो आपको उन दोनों अवतरणों को देखने की सुविधा भी रहती है, जैसे यह देखें किन्ही दो अवतरणों के अंतर, यहाँ पर आपको दोनो अवतरणों के ऊपर आपको उन अवतरणों के संस्करण दिखायी देंगे-

  • १७:३६, जुलाई ३०, २०१० का संस्करण (संपादन)
  • १९:३१, अगस्त १, २०१० के समय का संस्करण (संपादन) (पूर्ववत करें)

बस इस पर जिस अवतरण को आप वपिस लाना चाहते है उसके आगे बने "(संपादन)" पर क्लिक करे और सेव कर दे, यह हुई पूरी प्रक्रिया समपन्न-- चित्र:Penpaper.pngयह सदस्य हिन्दी विकिपीडीया के प्रबंधक है।मयुर कुमार | वार्ता  १४:२३, १ अगस्त २०१० (UTC)

पीडीएफ़ कड़ी

आजकल हिन्दी विकि के लेखों के बाँई ओर Download as PDF लिखा हुआ आ रहा है। यह एक अच्छी उपलब्धि है और इससे हिन्दी पढज्ञे वाले हिन्दी के लेखों को डाउनलोड भी कर दकेंगे। लेकिन क्या यह Download as PDF को हिन्दी में नहीं लिखा जा सकता? अभी बाँई ओर की पट्टी पर सब कुछ हिन्दी में लिखा हुआ है और इसलिए अंग्रेज़ी में लिखा हुआ कुछ अजीब सा लग रहा है। मेरे विचार से इसे पीडीएफ़ रूप में डाउनलोड करें नाम से या और कुछ जो उपयुक्त लगे, कर देना चाहिए। रोहित रावत १५:५२, २८ जुलाई २०१० (UTC)

जी हाँ यह सब हमारे उन सदस्यों के समर्थनों का परिणाम है जिन्होने सही समय पर एवं उचित मात्रा में पीडिफ क्रियेटर के लिये समर्थन दिये परन्तु यह पीडीएफ़ डाउनलोडर अभी पूरी तरह से तैयार नहीं है इसमें अभी समय लग सकता है अतः सदस्य थोड़ा धैर्य रखें। हाँ इस कड़ी का नाम मैनें रोहित जी के कहे अनुसार PDF रूप में डाउनलोड करें कर दिया है, यहाँ PDF डिफाल्ट सेटिंग के कारण आ रहा है बाकि का अनुवाद हिन्दी में कर दिया गया है-- चित्र:Penpaper.pngयह सदस्य हिन्दी विकिपीडीया के प्रबंधक है।मयुर कुमार | वार्ता  १८:५३, २८ जुलाई २०१० (UTC)

खैर अभी इसे पीडीएफ़ रूप डाउनलोड करें नाम दे दिया है आगे जब कभी किसी अन्य फारमेट की जरुरत पड़ेगी तो इसे डिफाल्ट पर कर देंगे।-- चित्र:Penpaper.pngयह सदस्य हिन्दी विकिपीडीया के प्रबंधक है।मयुर कुमार | वार्ता  १९:१७, २८ जुलाई २०१० (UTC)

सूचना

मुखपृष्ठ समाचार पुनः मेरे संपादन क्षेत्र से बाहर है। मेरी वरियता पृष्ठ के सदस्य समूह से विशिष्ट समूह सहित सभी समूह गायब हैं। यह कैसे हुआ या क्यों किया गया इसके बारे में मुझे सूचना नहीं है। Aniruddhajnu ००:०६, ३० जुलाई २०१० (UTC)

ताजी खबर यह है कि मेरी ध्यान सूची से सबकुछ तथा मेरे योगदान पृष्ठ से २३ जुलाई के पूर्व के योगदान गायब हैं। वार्ता पृष्ठ ठीक है। Aniruddhajnu १३:२६, ३० जुलाई २०१० (UTC)

अनिरुद्ध जी आप अपने मुख्य अकाउन्ट अनिरुद्ध के नाम से लाग इन करे वही अब आपके पिछ्ले सभी ध्यान सूची एवं योगदान अनिरुद्ध के नाम से है आप भूलवश Aniruddhajnu नाम से लाग इन कर जाते है जो आपकी समस्याओ का कारण है, शुभकामनाएँ-- चित्र:Penpaper.pngयह सदस्य हिन्दी विकिपीडीया के प्रबंधक है।मयुर कुमार | वार्ता  १३:५०, ३० जुलाई २०१० (UTC) धन्यवाद। अनिरुद्ध  वार्ता  १७:१६, ३० जुलाई २०१० (UTC)

==मल