मन्नार द्वीप

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मन्नार
மன்னார்
द्वीप
मन्नार is located in श्री लंका
मन्नार
मन्नार
देशश्रीलंका
प्रांतउत्तरी
जिलामन्नार
मंडल सचिवालयमन्नार

मन्नार (तमिल: மன்னார்) द्वीप, जिसे पहले मनार द्वीप के नाम से जाना जाता था, श्रीलंका के मन्नार जिले का हिस्सा है। यह श्रीलंका की मुख्य भूमि से एक सेतुक के माध्यम से जुड़ा है।

१९१४ से १९६४ के बीच, भारत की मुख्यभूमि धनुषकोडी और तलईमन्नार के रास्ते कोलंबो से एक रेलमार्ग और नौकामार्ग के द्वारा जुड़ी थी, पर १९६४ में आये एक भीषण चक्रवात में यह मार्ग नष्ट हो गये और आज तक इन्हें फिर से चालू नहीं किया गया है।

यह एक शुष्क और बंजर द्वीप है और मछली पकड़ना यहां के लोगों का मुख्य व्यवसाय है।[1]

मन्नार द्वीप और आसन्न रामसेतु

निर्देशांक: 9°03′N 79°50′E / 9.050°N 79.833°E / 9.050; 79.833


सन्दर्भ[संपादित करें]