वार्ता:सानिया मिर्ज़ा

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

संजीव जी, टेनिस खिलाड़ी वाला ज्ञानसंदूक-en:infobox:Tennis player आयत कर दीजिए इस पर साँचा:ज्ञानसंदूक टेनिस खिलाड़ी जिससे अंग्रेज़ी लेख वाली सारी चीज़े दिखे इस लेख पर।--पीयूष मौर्यावार्ता 15:05, 27 जुलाई 2014 (UTC)[उत्तर दें]

पीयूष जी, यह पहले से हिन्दी विकिपीडिया पर है। इसे आयात की आवश्यकता नहीं है। मैंने साँचा:ज्ञानसन्दूक टेनिस खिलाड़ी/testcases पर कुछ सम्पादन करके इसे सुधारने की कोशिश की है लेकिन इस साँचे का पूर्ण अनुवाद होने के बाद इसे मूल-नामस्थान पर ले आयेंगे।☆★संजीव कुमार (✉✉) 16:04, 27 जुलाई 2014 (UTC)[उत्तर दें]
संजीव जी, आपने इस लेख को "इस सप्ताह का सुधार हेतु लेख है:विकिपीडिया:इस सप्ताह का सुधार हेतु लेख/2014/30" इस पर नहीं जोड़ा।--पीयूष मौर्यावार्ता 16:42, 27 जुलाई 2014 (UTC)[उत्तर दें]
पीयूष जी, वर्ष २०१४ के ३० वें सप्ताह में केवल कुछ ही घण्टे बाकी हैं अतः इसमें इसे जोड़ने का कोई लाभ नहीं। चूँकि कल मैं व्यस्त रहुँगा अतः कल का काम आज ही सम्पन्न कर दिया।☆★संजीव कुमार (✉✉) 16:48, 27 जुलाई 2014 (UTC)[उत्तर दें]

पूर्ववत[संपादित करें]


लेख का समग्र विस्तार[संपादित करें]

मेरे द्वारा लेख का समग्र विस्तार कर दिया गया है, जहां कहीं भी त्रुटियाँ परिलक्षित हो सदस्यगण संशोधन हेतु स्वतंत्र हैं। धन्यवाद।--माला चौबेवार्ता 11:46, 28 जुलाई 2014 (UTC)[उत्तर दें]

@Mala chaubey: मुझे आपके सम्पादन देखकर अपार खुशी हुई। खुशी का मुख्य कारण यह था कि मैंने वि:सुधालेख परियोजना को बचाकर रखने का एक प्रयास किया था और सोचा भी नहीं था कि पहले ही दिन में इतने अच्छे सम्पादन कर दिये जायेंगे। लेकिन उपर मेरी टिप्पणी के बाद भी आपने एक भूल की। आपने इसे अंग्रेज़ी विकिपीडिया से बिना सन्दर्भों की जाँच किये ही अनूदित कर दिया जिसका एक उदाहरण पत्रिका समाचार समूह वाला सन्दर्भ है। आपने उस सन्दर्भ को खोलकर भी नहीं देखा और उसे अंग्रेज़ी में समझकर उसके अनुसार अनुवाद कर दिया। इसके अलावा एक अन्य सन्दर्भ टाइम्स ऑफ़ इण्डिया का है जो वर्तमान में उपलब्ध नहीं है। हालांकि मैं इन्हें ठीक कर दुंगा लेकिन आपसे आगे के लिए अनुरोध करुँगा कि सन्दर्भ देने से पहले उन्हें जाँच लें कि उस समय सन्दर्भ अपने उचित स्थान पर है भी या नहीं। अन्य विकि का अनुवाद करते समय सारांश में उसका उल्लेख करें अन्यथा यह मुद्राधिकार उल्लंघन की श्रेणी में भी आता है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 15:35, 28 जुलाई 2014 (UTC)[उत्तर दें]
@संजीव कुमार:जी,

सही कहा आपने, कि अन्य विकि का अनुवाद करते समय सारांश में उसका उल्लेख किया जाना चाहिए था, जो नहीं किया जा सका। इसलिए मैंने इस वार्ता पृष्ठ पर अँग्रेजी विकिपीडिया से अनुवाद की चर्चा कर दी है। लगातार एक लंबे संपादन के बाद कुछ त्रुटियाँ तो रह ही जाती है। आज मैं पुन: इसपर काम करना चाह रही थी तबतक आपकी प्रतिक्रिया आ गयी। धन्यवाद आपका।--माला चौबेवार्ता 05:26, 30 जुलाई 2014 (UTC)[उत्तर दें]

@Mala chaubey: माला जी, आपने इस लेख को इतना विस्तारित किया और सुन्दर रूप दिया, इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मेरे पास यदि पर्याप्त समय होता तो मैं भी मेरे योगदान देकर अवश्य इस लेख को निर्वाचित बनाने का प्रयास करता लेकिन अभी भी आपने लेख को बहुत ही सुन्दर रूप दे दिया है। मुझे अपार खुशी हो रही है कि मैंने सुधालेख परियोजना को पुनः आरम्भ किया।☆★संजीव कुमार (✉✉) 17:37, 3 अगस्त 2014 (UTC)[उत्तर दें]