रातापानी बाघ अभयारण्य

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
रातापानी बाघ अभयारण्य
Ratapani Tiger Reserve
भीमबेटका के आसपास के वन
रातापानी बाघ अभयारण्य की अवस्थिति दिखाता मानचित्र
रातापानी बाघ अभयारण्य की अवस्थिति दिखाता मानचित्र
मध्य प्रदेश में स्थान
अवस्थितिरायसेन ज़िला, मध्य प्रदेश, भारत
निर्देशांक22°55′05″N 77°43′19″E / 22.918°N 77.722°E / 22.918; 77.722निर्देशांक: 22°55′05″N 77°43′19″E / 22.918°N 77.722°E / 22.918; 77.722[1]
क्षेत्रफल824 कि॰मी2 (8.87×109 वर्ग फुट)
स्थापित1976
शासी निकायवन विभाग, मध्य प्रदेश

रातापानी बाघ अभ्यारण्य (Ratapani Tiger Reserve) भारत के मध्य प्रदेश राज्य के रायसेन ज़िले में स्थित है। यह राज्य की राजधानी, भोपाल, के समीप स्थित है। यह अपने सुन्दर सागौन (टीक) वनों के लिये प्रसिद्ध है। यह अभ्यारण्य तरह-तरह के जीव-जन्तुओं एवं पेड़-पौधों से भरा है। यहाँ बाघ, भारतीय तेन्दुआ, सोनकुत्ता (जंगली कुत्ता), स्लोथ रीछ, धारीदार लकड़बग्घा, गीदड़, लोमड़ी, चीतल, साम्भर, नीलगाय, चिंकारा, चौसिंगा, हनुमान लंगूर, रीसस बंदर और भारतीय शैल अजगर (Indian rock python) प्रमुखता से पाये जाते हैं। कुछ दशक पहले यहाँ बारहसिंघा भी पाया जाता था। भीम बैठका इसी अभ्यारण्य के पास है।[2][3]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

  1. "Kheoni". protectedplanet.net.
  2. "Inde du Nord: Madhya Pradesh et Chhattisgarh Archived 2019-07-03 at the वेबैक मशीन," Lonely Planet, 2016, ISBN 9782816159172
  3. "Tourism in the Economy of Madhya Pradesh," Rajiv Dube, Daya Publishing House, 1987, ISBN 9788170350293