सफ़ीद नदी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

सफ़ीद नदी (फ़ारसी: سفید‎, अंग्रेज़ी: Safid) उत्तरी अफ़्ग़ानिस्तान की एक नदी है जो सर-ए-पोल प्रान्त से शुरू होती है। यह फिर उत्तर को बहकर जोज़जान प्रान्त में दाख़िल होती है। उस प्रांत की राजधानी शबरग़ान से गुज़रकर यह काराकुम रेगिस्तान के छोर पर पहुँच कर सूख जाती है। भूवैज्ञानिकों और इतिहासकारों को कुछ सुराग़ मिलें हैं कि अति-प्राचीन काल में यह आगे चलकर आमू दरिया में विलय हो जाती थी। सफ़ीद नदी का पानी बहुत सी सिंचाई नहरों द्वारा शबरग़ान की आसपास की ज़मीनों में कृषि के लिए प्रयोग होता है।[1]

उच्चारण[संपादित करें]

इस नदी का नाम वास्तव में 'सफ़ेद नदी' है जो स्थानीय दरी फ़ारसी उच्चारण में 'सफ़ीद' बन जाता है।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]