राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान
National Institute of Fashion Technology
ध्येय{{{motto}}}
प्रकारलोक
स्थापित1986
निदेशकरोहित कंसल
छात्र11,514[1]
स्थाननई दिल्ली (मुख्यालय)चेन्नई, गांधीनगर, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई, बैंगलोर, रायबरेली, भोपाल, कन्नूर, शिलांग, पटना, कांगड़ा, भुवनेश्वर, जोधपुर, पंचकुला, और श्रीनगर, भारत
परिसरशहरी
संबद्धताएंकपड़ा मंत्रालय, भारत सरकार
जालस्थलआधिकारिक जालस्थल
राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान is located in भारत
बंगलुरु
बंगलुरु
भोपाल
भोपाल
भुवनेश्वर
भुवनेश्वर
चेन्नै
चेन्नै
दिल्ली
दिल्ली
गांधीनगर
गांधीनगर
हैदराबाद
हैदराबाद
जोधपुर
जोधपुर
कांगड़ा
कांगड़ा
कन्नूर
कन्नूर
कोलकाता
कोलकाता
मुम्बई
मुम्बई
रायबरेली
रायबरेली
श्रीनगर
श्रीनगर
पटना
पटना
शिलांग
शिलांग
राष्ट्रीय फैशन टेक्नालॉजी संस्थान के १६ संस्थान. NIFT नाम (नगर/कस्बा, यदि नाम से भिन्न हो)

राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (National Institute of Fashion Technology / NIFT), नई दिल्ली ,भारत में फैशन टेक्नोलॉजी, फैशन डिजाइन, प्रबंधन और वस्त्र निर्माण तकनीकी के शिक्षण एवम अनुसंधान की सर्वश्रेष्ठ और प्रमुख संस्थान है। वर्ष 1986 में भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय ने राष्ट्रीय फैशन टेक्नोलॉजी संस्थान की एक शीर्ष संस्थान के रूप में स्थापना की है।

भारत की संसद द्वारा पारित निफ्ट अधिनियम (2006) के माध्यम से निफ्ट (N.I.F.T.) को अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों (IIT, IIM) की भांति फैशन प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में शिक्षा तथा शिक्षा के विकास और अनुसंधान के लिए सांविधिक दर्जा प्रदान किया गया है जिससे यह संस्थान अपने विद्यार्थियों को डिग्री, सर्टिफिकेट तथा पीएचडी प्रदान करती है।

इस संस्थान ने उत्कृष्ट शिक्षण के माध्यम से फैशन उद्योग जगत को उत्कृष्ट डिजाइनर, प्रबंधक, विनिर्माण प्रौद्योगिकी के विशेषज्ञ प्रदान किये हैं। इस संस्थान ने शिक्षा प्राप्त करने का वैश्विक वातावरण तैयार किया है, इससे वस्त्र एवं परिधान उद्योग के वैश्विक उद्योग को संरचनात्मक और श्रेष्ठता प्राप्त करने में प्रोत्साहन मिलता है।

निफ्ट, फैशन के क्षेत्र में शिक्षा प्रदान करने में भारत की सर्वश्रेष्ठ संस्थान है, जो भारतीय फैशन उद्योग और वैश्विक फैशन उद्योग (एक्सपोर्ट एवम ब्रांड्स) को क्वालिफाइड तकनीकी प्रोफेशनल्स (डिज़ाइनर, प्रबंधक, वस्त्र तकनीकी / परिधान अभियंता) प्रदान करने की भूमिका भी अदा करता है। निफ्ट के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए हर वर्ष राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा आयोजित की जाती है।

संस्थान के केन्द्र[संपादित करें]

इस संस्थान ने अपने 7 केन्द्रों , जो नई दिल्ली, हैदराबाद, बंगलौर, चेन्नई, गांधीनगर, , कोलकाता, मुम्बई में स्थित हैं, के माध्यम से फैशन तकनीकी, डिज़ाइन और फैशन प्रबंधन की शिक्षा छात्रों को प्रदान कर रही है, नए निफ्ट के पटना, भोपाल, शिलाँग, कन्नूर स्थित केन्द्रों ने भी जुलाई 2008 से अपने कार्य आरंभ कर दिए हैं।

निफ्ट ने अपने इन केन्द्रों के माध्यम से छात्रों को फैशन तकनीकी की शिक्षा, अनुसंधान और प्रशिक्षण के लिए वैश्विक स्तर की शिक्षण , बेहतरीन प्रशिक्षण और अनुसंधान के अवसर प्रदान किये है। निफ्ट के द्वारा शिक्षित छात्र अपनी रचनात्मक डिज़ाइन और बेजोड़ प्रबंधन कार्य शैलियों से वैश्विक स्तर पर भारत की इस सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान का नाम रौशन कर रहे हैं।

निफ्ट के वर्तमान में देश भर में 17 परिसर हैं। नई दिल्ली में पहला परिसर 1986 में स्थापित किया गया था। चेन्नई, कोलकाता, गांधीनगर, हैदराबाद और मुंबई के परिसर 1995 में तथा बैंगलोर परिसर 1997 में स्थापित किए गए थे।[2] भोपाल परिसर की स्थापना जून 2008 में,[2] 2010 में भुवनेश्वर,[3] 2010 में जोधपुर,[4] 2009 में कांगड़ा,[5] कन्नूर परिसर अस्थाई रूप से 2008 में लेकिन स्थाई रूप से 2012 में,[6] और 2008 में पटना में परिसरों की स्थापना हुई।[7] रायबरेली, शिलांग, श्रीनगर,[8] और पंचकूला[9] की स्थापना पिछले दशक में हुई।[कब?][उद्धरण चाहिए]

राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान [10][11]
# केंद्र शहर राज्य स्थापना जालस्थल
1 राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान, नई दिल्ली नई दिल्ली दिल्ली 1986 nift.ac.in/delhi/
2 राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान, चेन्नई चेन्नई तमिलनाडु 1995 nift.ac.in/chennai/
3 राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान, गांधीनगर गांधीनगर गुजरात 1995 nift.ac.in/gandhinagar/
4 राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदराबाद हैदराबाद तेलंगाना 1995 nift.ac.in/hyderabad/
5 राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान, कोलकाता कोलकाता पश्चिम बंगाल 1995 nift.ac.in/kolkata/
6 राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान, मुंबई मुंबई महाराष्ट्र 1995 nift.ac.in/mumbai/
7 राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान, बैंगलोर बैंगलोर कर्नाटक 1996 nift.ac.in/bengaluru/
8 राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान, रायबरेली रायबरेली उत्तर प्रदेश 2007 nift.ac.in/raebareli/
9 राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान, भोपाल भोपाल मध्य प्रदेश 2008 nift.ac.in/bhopal/
10 राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान, कन्नूर कन्नूर केरल 2008 nift.ac.in/kannur/
11 राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान, शिलांग शिलांग मेघालय 2008 nift.ac.in/shillong/
12 राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान, पटना पटना बिहार 2008 nift.ac.in/patna/
13 राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान, कांगड़ा कांगड़ा हिमाचल प्रदेश 2009 nift.ac.in/kangra/
14 राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान, भुवनेश्वर भुवनेश्वर ओड़िशा 2010 nift.ac.in/bhubaneswar/
15 राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान, जोधपुर जोधपुर राजस्थान 2010 nift.ac.in/jodhpur/
16 राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान, पंचकूला पंचकूला हरियाणा 2013 nift.ac.in/panchkula/
17 राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान, श्रीनगर श्रीनगर जम्मू और कश्मीर 2013 nift.ac.in/srinagar/

क्या करना होगा[संपादित करें]

प्रयोगशालाएं[संपादित करें]

  • संगणक प्रयोगशालाएं
  • फोटोग्राफी प्रयोगशालाएं
  • पैटर्न मेकिंग और ड्रेपिंग प्रयोगशालाएं
  • बुनाई प्रयोगशालाएं
  • रंगाई और छपाई प्रयोगशालाएं
  • प्रौद्योगिकी प्रयोगशालाएं
  • परिधान प्रौद्योगिकी प्रयोगशालाएं
  • चमड़ा डिजाइन प्रयोगशालाएं
  • एक्सेसरी डिजाइन प्रयोगशालाएं

छात्र सुविधाएं[संपादित करें]

  • पुस्तकालय और संसाधन केंद्र
  • हॉस्टल और रेजीडेंसी
  • कैंटीन और कैफे
  • स्वास्थ्य देखभाल और अन्य
    • ऑन-कैंपस काउंसलर
  • जिम और खेल केंद्र

अन्य[संपादित करें]

  • ऊष्मायन प्रकोष्ठ
  • एम्फीथियेटर
  • ऑडिटोरियम

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

  1. "NIFT Advantage | NIFT". www.nift.ac.in.
  2. "NIFT Campuses | NIFT". nift.ac.in.
  3. "Home | Bhubaneswar". nift.ac.in. मूल से 9 जुलाई 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 जुलाई 2021.
  4. "Home | Jodhpur". nift.ac.in.
  5. "Home | Kangra". nift.ac.in.
  6. "Home | Kannur". nift.ac.in.
  7. "Home | Patna". nift.ac.in.
  8. "Home | Srinagar". nift.ac.in. अभिगमन तिथि 2020-07-13.
  9. Jul 10, TNN |; 2019; Ist, 10:14. "NIFT Panchkula's first batch to start from August 20, admissions begin | Chandigarh News - Times of India". The Times of India (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2020-07-13.
  10. https://pib.gov.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=95224
  11. https://nift.ac.in/niftcampuses