पितृवंश समूह एच

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
भारतीय उपमहाद्वीप के अलावा, यूरोप के रोमा समुदाय के भी कुछ पुरुष पितृवंश समूह एच के वंशज हैं

मनुष्यों की आनुवंशिकी (यानि जॅनॅटिक्स) में पितृवंश समूह एच या वाए-डी॰एन॰ए॰ हैपलोग्रुप H एक पितृवंश समूह है। यह पितृवंश स्वयं पितृवंश समूह ऍफ़ से उत्पन्न हुई एक शाखा है। इस पितृवंश के पुरुष अधिकतर भारतीय उपमहाद्वीप में ही मिलते हैं, हालाँकि यूरोप में रोमा समुदाय के भी कुछ पुरुष इसके वंशज हैं, क्योंकि उनमें से बहुत भारतीय मूल के हैं।[1] भारत में यह आदिवासियों में २५-३५% पुरुषों में पाया जाता है और सुवर्ण समुदायों के लगभग १०% पुरुषों में।[2][3][4] मध्य पूर्व और मध्य एशिया के कुर्द, ईरानी, ताजिक, उइग़ुर और अन्य समुदायों में भी यह १% से १२% पुरुषों में पाया गया है।[5] माना जाता है के पितृवंश समूह एच जिस पुरुष के साथ आरम्भ हुआ वह आज से २०,०००-३०,००० साल पहले दक्षिण एशिया का रहने वाला था।

अन्य भाषाओँ में[संपादित करें]

अंग्रेज़ी में "वंश समूह" को "हैपलोग्रुप" (haplogroup), "पितृवंश समूह" को "वाए क्रोमोज़ोम हैपलोग्रुप" (Y-chromosome haplogroup) और "मातृवंश समूह" को "एम॰टी॰डी॰एन॰ए॰ हैपलोग्रुप" (mtDNA haplogroup) कहते हैं।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Pericić M, Lauc LB, Klarić IM; एवं अन्य (2005). "High-resolution phylogenetic analysis of southeastern Europe traces major episodes of paternal gene flow among Slavic populations". Mol. Biol. Evol. 22 (10): 1964–75. PMID 15944443. डीओआइ:10.1093/molbev/msi185. मूल से 7 जुलाई 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 अप्रैल 2011. नामालूम प्राचल |month= की उपेक्षा की गयी (मदद); Explicit use of et al. in: |author= (मदद)सीएस1 रखरखाव: एक से अधिक नाम: authors list (link)
  2. Cordaux R; एवं अन्य (2004). "Independent Origins of Indian Caste and Tribal Paternal Lineages". Current Biology. 14 (3): 231–5. PMID 14761656. डीओआइ:10.1016/j.cub.2004.01.024. Explicit use of et al. in: |author= (मदद)
  3. Sengupta S, Zhivotovsky LA, King R; एवं अन्य (2006). "Polarity and temporality of high-resolution y-chromosome distributions in India identify both indigenous and exogenous expansions and reveal minor genetic influence of Central Asian pastoralists". Am. J. Hum. Genet. 78 (2): 202–21. PMID 16400607. डीओआइ:10.1086/499411. पी॰एम॰सी॰ 1380230. मूल से 30 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 अप्रैल 2011. नामालूम प्राचल |month= की उपेक्षा की गयी (मदद); Explicit use of et al. in: |author= (मदद)सीएस1 रखरखाव: एक से अधिक नाम: authors list (link)
  4. Thanseem I, Thangaraj K, Chaubey G; एवं अन्य (2006). "Genetic affinities among the lower castes and tribal groups of India: inference from Y chromosome and mitochondrial DNA". BMC Genet. 7: 42. PMID 16893451. डीओआइ:10.1186/1471-2156-7-42. पी॰एम॰सी॰ 1569435. मूल से 28 जुलाई 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 अप्रैल 2011. Explicit use of et al. in: |author= (मदद)सीएस1 रखरखाव: एक से अधिक नाम: authors list (link)
  5. Wells RS, Yuldasheva N, Ruzibakiev R; एवं अन्य (2001). "The Eurasian heartland: a continental perspective on Y-chromosome diversity". Proc. Natl. Acad. Sci. U.S.A. 98 (18): 10244–9. PMID 11526236. डीओआइ:10.1073/pnas.171305098. पी॰एम॰सी॰ 56946. नामालूम प्राचल |month= की उपेक्षा की गयी (मदद); Explicit use of et al. in: |author= (मदद)सीएस1 रखरखाव: एक से अधिक नाम: authors list (link)