जमुना (हिन्दी फ़िल्म कलाकार)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

जमुना का जन्म 30 अगस्त, 1936 को हम्पी में हुआ था।  जमुना का असली नाम जाना बाई था । जमुना ने 16 साल की उम्र में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी  की सांस्कृतिक शाखा, प्रजा नाट्य मंडली के गरिकापति राजा राव द्वारा बनाई गई पुत्तिलु (1952) के साथ अपनी फिल्म की शुरुआत की। इससे पहले उन्होंने राजा राव द्वारा चलाए गए इंडियन पीपुल्स थिएटर एसोसिएशन की ओर से कई मंचीय नाटकों में अभिनय किया था ।

जमुना को एल.वी. प्रसाद की मिसम्मा (1955) में उनकी भूमिका से प्रसिद्धि मिली। कुल मिलाकर, उन्होंने तेलुगु भाषा में 198 फिल्मों में अभिनय किया, जिनमें भूकैलास, गुंडम्मा कथा, चिरंजीवुलु, मोगा मनसुलु और रामुडु भीमुडु शामिल हैं। वह अपने दौर की सबसे ग्लैमरस अभिनेत्री थीं, जिन्होंने “श्रीकृष्ण तुलाभरम” में भगवान कृष्ण की पत्नी सत्यभामा और “संपूर्ण रामायणम” में राजा दशरथ की पत्नी कैकेयी कई तरह की भूमिकाएँ निभाईं। जमुना ने सुनील दत्त अभिनीत “मिलन”  कुछ हिंदी फिल्मों में भी काम किया, जिसके लिए उन्होंने फिल्मफेयर पुरस्कार जीता था। उन्होंने तमिल और कन्नड़ जैसी अन्य दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी अभिनय किया, उनकी अंतिम उपस्थिति 2021 में अम्म्ममगरी मनावडु में थी। 1980 के दशक में, जमुना ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर राजनीति में प्रवेश किया और आंध्र प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं। उन्होंने 1989 में लोकसभा चुनाव भी लड़ा और राजमुंदरी संसदीय क्षेत्र से जीत हासिल की। वह 1991 का चुनाव हार गईं और उन्होंने राजनीति छोड़ दी, 1990 के दशक के अंत में अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में  भारतीय जनता पार्टी  के लिए प्रचार किया था ।

 तेलुगु फिल्म अभिनेत्री और पूर्व सांसद जे जमुना का 86 वर्ष की आयु में 27 जनवरी 2023  को निधन हो गया था ।  जमुना ने  हैदराबाद में अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वह उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित चल रही थीं। |- |1996 || दुनिया झुकती है || || |- |1993 || बड़ी बहन || || |- |1992 || इसी का नाम ज़िन्दगी || || |- |1990 || सैलाब || || |- |1989 || प्रेम प्रतिज्ञा || || |- |1989 || दोस्त गरीबों का || || |- |1988 || अग्नि || रूपा || |- |1984 || यादगार || || |- |1975 || यशोदा कृश्णा || यशोदा || |- |1974 || दुल्हन || पदमा || |- |1971 || (1971 फ़िल्म) || || तमिल फ़िल्म |- |1967 || मिलन || गौरी || |- |1964 || बेटी बेटे || || |- |1957 || मिस मैरी || सीता || |- |}

नामांकन और पुरस्कार[संपादित करें]

फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]