मॅसिये वस्तुएँ

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

मॅसिये वस्तुएँ उन खगोलीय वस्तुओं को कहा जाता है जिन्हें फ़्रांसिसी खगोलशास्त्री शार्ल मॅसिये ने सन् १७७१ में प्रकाशित अपनी सूची में सम्मिलित किया था।[1] शार्ल मॅसिये धूमकेतुओं का अध्ययन करते थे और ऐसी वस्तुओं से परेशान थे जो धूमकेतु नहीं थी लेकिन धूमकेतुओं जैसी लगती थीं। उन्होंने अपने सहायक प्येर मेशैं की सहायता से ऐसी वस्तुओं की सूची बनाई।

अन्य भाषाओँ में[संपादित करें]

अंग्रेज़ी में "मॅसिये वस्तुओं" को "मॅसिये ऑबजक्ट्स" (Messier objects) कहा जाता है। फ़्रांसिसी और अंग्रेज़ी में "शार्ल मॅसिये" का नाम "Charles Messier" लिखा जाता है लेकिन सही उच्चारण "शार्ल मॅसिये" ही है।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "शार्ल मॅसिये की निहारिकाओं और तारामंडलों की सूची (अंग्रेज़ी में)". स्टूडॅन्ट्स फ़ॉर द ऍक्सप्लोरेशन ऐन्ड डॅवॅलप्मॅन्ट ऑफ़ स्पेस. १५ जून २००७. मूल से 3 दिसंबर 2000 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २०१०-०५-०८.