तेजेंद्र शर्मा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
तेजेंद्र शर्मा
जन्म21 अक्टूबर 1952 (1952-10-21) (आयु 71)
जगरांव, पंजाब, भारत
पेशाकहानीकार, नाटककार, कवि, लेखक
राष्ट्रीयताब्रिटेन
विषयसाहित्य
खिताबडॉ॰ मोटूरि सत्यनारायण सम्मान (२०११)
हरियाणा राज्य साहित्य अकादमी सम्मान (२०१२)[1]
डॉ॰ हरिवंशराय बच्चन सम्मान (२००८)
अंतरराष्ट्रीय स्पंदन कथा सम्मान (२०१४)

तेजेंद्र शर्मा (जन्म २१ अक्टूबर १९५२)[2] ब्रिटेन में बसे भारतीय मूल के हिंदी कवि लेखक एवं नाटककार है।[3][4] इनका जन्म 21 अक्टूबर 1952 में पंजाब के जगरांव शहर में हुआ। तेजेन्द्र शर्मा की स्कूली पढ़ाई दिल्ली के अंधा मुग़ल क्षेत्र के सरकारी स्कूल में हुई। दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी विषय में एम॰ए॰ तथा कम्प्यूटर में डिप्लोमा करने वाले तेजेन्द्र शर्मा हिन्दी, अंग्रेजी, पंजाबी, उर्दू तथा गुजराती भाषाओं का ज्ञान रखते हैं।[5] उनके द्वारा लिखा गया धारावाहिक 'शांति' दूरदर्शन से १९९४ में अंतर्राष्ट्रीय लोकप्रियता प्राप्त कर चुका है। अन्नू कपूर निर्देशित फ़िल्म 'अमय' में नाना पाटेकर के साथ उन्होंने प्रमुख भूमिका निभाई है। वे इंदु शर्मा मेमोरियल ट्रस्ट के संस्थापक तथा हिंदी साहित्य के एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय सम्मान इन्दु शर्मा अंतर्राष्ट्रीय कथा सम्मान प्रदान करनेवाली संस्था 'कथा यू॰के॰' के सचिव हैं।

प्रकाशित कृतियाँ[संपादित करें]

कहानी संग्रह- काला सागर[6], ढिबरी टाईट[7], देह की कीमत[8], ये क्या हो गया[9], पासपोर्ट के रंग, बेघर आंखें[10], सीधी रेखा की परतें[11], कब्र का मुनाफा[12], प्रतिनिधि कहानियां[13] मेरी प्रिय कथाएं[14], दीवार में रास्ता[15]

कविता एवं गजल संग्रह- ये घर तुम्हारा है[16]

अनूदित साहित्य- ढिबरी टाइट नाम से पंजाबी (2004), पासपोर्ट का रंगहरू नाम से नेपाली (2006), ईंटों का जंगल नाम से उर्दू (2007) में उनकी अनूदित कहानियों के संग्रह प्रकाशित हुए हैं।

संपादन[संपादित करें]

  1. समुद्र पार रचना संसार-2008(21 प्रवासी लेखकों की कहानियों का संकलन)
  2. यहाँ से वहाँ तक-2006 (ब्रिटेन के कवियों का कविता संग्रह)
  3. ब्रिटेन में उर्दू क़लम-2010
  4. समुद्र पार हिन्दी ग़ज़ल-2011
  5. प्रवासी संसार कथा विशेषांक-2011
  6. सृजन संदर्भ पत्रिका का प्रवासी साहित्य विशेषांक-2012
  7. देशान्तर- प्रवासी कहानी संग्रह (दिल्ली हिन्दी अकादमी-2012)
  8. दो वर्ष तक ब्रिटेन से प्रकाशित होने वाली पत्रिका पुरवाई का संपादन।

पुरस्कार व सम्मान[संपादित करें]

भारत में-

  1. केन्द्रीय हिन्दी संस्थान, आगरा का डॉ॰ मोटूरि सत्यनारायण सम्मान-२०११[17][18]
  2. यू.पी. हिन्दी संस्थान का प्रवासी भारतीय साहित्य भूषण सम्मान-२००३
  3. हरियाणा राज्य साहित्य अकादमी सम्मान- २०१२[19]
  4. ढिबरी टाइट के लिये महाराष्ट्र राज्य साहित्य अकादमी पुरस्कार-१९९५ प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के हाथों
  5. सहयोग फ़ाउंडेशन का युवा साहित्यकार पुरस्कार-१९९८
  6. सुपथगा सम्मान-१९८७
  7. प्रथम संकल्प साहित्य सम्मान- दिल्ली (२००७)
  8. तितली बाल पत्रिका का साहित्य सम्मान - बरेली (२००७)

विदेश में-

  1. भारतीय उच्चायोग, लन्दन द्वारा डॉ॰ हरिवंशराय बच्चन सम्मान (२००८)
  2. कृति यू॰के॰ द्वारा वर्ष २००२ के लिये बेघर आंखें को सर्वश्रेष्ठ कहानी का पुरस्कार
  3. अंतरराष्ट्रीय स्पंदन कथा सम्मान (२०१४)[20]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "लंदन के तेजेंद्र शर्मा को विशेष साहित्य सेवी सम्मान". दैनिक ट्रिब्यून. २८ जुलाई २०१३.
  2. "तेजेन्द्र शर्मा का परिचय अभिव्यक्ति में". मूल से 6 अक्तूबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 अक्तूबर 2012.
  3. "तेजेंद्र शर्मा को मिला अंतरराष्ट्रीय स्पंदन कथा सम्मान". भास्कर. २९ जनवरी २०१४. मूल से 15 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 जुलाई 2014.
  4. "Celebrating British Hindi Literature" (अंग्रेज़ी में). मूल से 14 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 जुलाई 2014.
  5. हिन्दी लेखक संदर्भिका, पृष्ठ-238, प्रकाशक- केन्द्रीय हिन्दी निदेशालय उच्चतर शिक्षा विभाग मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार, पश्चिमी खण्ड-7, रामकृष्णपुरम, नई दिल्ली-110066
  6. संस्करण-1990, वाणी प्रकाशन, नई दिल्ली-11002. पृष्ठ संख्या - 98, मूल्यः रु.30=00
  7. संस्करण-1994, वाणी प्रकाशन, नई दिल्ली-11002. पृष्ठ संख्या - 133, मूल्यः रु.80=00
  8. संस्करण-1999, वाणी प्रकाशन, नई दिल्ली-11002. दूसरा संस्करण, पृष्ठ संख्या- 127, मूल्यः रु.125=00
  9. संस्करण-2003, डायमंड पाकेट बुक्स प्रा. लि., X-30 ओखला इंडस्ट्रियल एरिया Phase II, नई दिल्ली-110020. पृष्ठ संख्या-126, मूल्यः पेपरबैक- रु.60/- सजिल्दः रु.150=00
  10. संस्करण-2007, अरू पब्लिकेशन्स (प्रा.) लि. 9, दरियागंज, टेलिफ़ोन ऑफ़िस के निकट, नई दिल्ली-110002. पृष्ठ संख्या 168, मूल्यः रु.200=00
  11. संस्करण-2009, तेजेन्द्र शर्मा की समग्र कहानियां भाग-1), वाणी प्रकाशन, अंसारी रोड, नई दिल्ली-110002. पृष्ठ संख्या - 276, मूल्यः रु.425=00
  12. संस्करण-2010, सामयिक प्रकाशन, नई दिल्ली 110002. पृष्ठ संख्या 160, मूल्यः रु.250=00
  13. संस्करण 2014, किताबघर प्रकाशन, 4855-56/24 अंसारी रोड, नई दिल्ली-10002. पृष्ठ संख्या - 150, मूल्यः रु.250=00
  14. संस्करण-2014, ज्योतिपर्व प्रकाशन, 99 ज्ञानखण्ड-3, इंदिरापुरम, ग़ाज़ियाबाद-201012. पृष्ठ- 110, मूल्यः रु249=00
  15. संस्करण-2012, वाणी प्रकाशन, अंसारी रोड, नई दिल्ली-110002. पृष्ठ संख्या- 180, मूल्यः रु.295=00
  16. संस्करण-2007 - कविता एवं ग़ज़ल संग्रह), मेधा प्रकाशन, नवीन शाहदरा, दिल्ली-110032. पृष्ठ संख्या - 126, मूल्यः रु.200=00
  17. "तेजेंद्र शर्मा को मोटूरि सत्यनारायण पुरस्कार". अपनी माटी. मूल से 14 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 जुलाई 2014.
  18. "कथाकार तेजेंद्र शर्मा को विशेष साहित्य सेवी सम्मान". अमर उजाला. २९ जुलाई २०१३. मूल से 14 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 जुलाई 2014.
  19. "तेजेंद्र शर्मा को हरियाणा साहित्य अकादमी सम्मान". वेब दुनिया. मूल से 3 अप्रैल 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 जुलाई 2014.
  20. "तेजेंद्र शर्मा को मिला अंतरराष्ट्रीय स्पंदन कथा सम्मान". भास्कर. २९ जनवरी २०१४. मूल से 14 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 जुलाई 2014.

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]