उत्तरकाशी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
उत्तरकाशी
Uttarkashi
{{{type}}}
उत्तरकाशी नगर दृश्य
उत्तरकाशी नगर दृश्य
उत्तरकाशी is located in उत्तराखंड
उत्तरकाशी
उत्तरकाशी
उत्तराखण्ड में स्थिति
निर्देशांक: 30°43′37″N 78°26′13″E / 30.727°N 78.437°E / 30.727; 78.437निर्देशांक: 30°43′37″N 78°26′13″E / 30.727°N 78.437°E / 30.727; 78.437
देश भारत
प्रान्तउत्तराखण्ड
ज़िलाउत्तरकाशी ज़िला
ऊँचाई1158 मी (3,799 फीट)
जनसंख्या (2011)
 • कुल17,475
भाषा
 • प्रचलितहिन्दी, गढ़वाली
समय मण्डलभामस (यूटीसी+5:30)
पिनकोड249193
दूरभाष कोड01374
वाहन पंजीकरणUK-10
वेबसाइटuttarkashi.nic.in

उत्तरकाशी (Uttarkashi) भारत के उत्तराखण्ड राज्य के उत्तरकाशी ज़िले में स्थित एक नगर और हिन्दू तीर्थस्थल है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है और हिमालय में भागीरथी नदी के किनारे 1158 मीटर की ऊँचाई पर बसा हुआ है।[1][2]

विवरण[संपादित करें]

उत्तरकाशी राष्ट्रीय राजमार्ग 34 के मार्ग द्वारा ऋषिकेश से 155 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। उत्तरकाशी धार्मिक दृष्टि से एक महत्‍वपूर्ण शहर है। यहां भगवान विश्‍वनाथ का प्रसिद्ध मंदिर है। यह शहर प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। यहां एक तरफ जहां पहाड़ों के बीच बहती नदियां दिखती हैं वहीं दूसरी तरफ पहाड़ों पर घने जंगल भी दिखते हैं।

पर्वतारोहण[संपादित करें]

उत्तरकाशी का एक अन्‍य आकर्षण पर्वतारोहण है। यहां आप पर्वतारोहण का मजा ले सकते हैं। हर-की-दून, डोडीताल, यमुनोत्री तथा गोमुख से पर्वतारोहण किया जा सकता है। यहाँ पर नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी, पर्वतारोही के लिए प्रशिक्षण करवाता है।

खानपान[संपादित करें]

उत्तरकाशी के अधिकांश रेस्‍टोरेंटों में शाकाहारी खाना मिलता है। कुछ होटलो में विशेष अनुरोध पर गढ़वाली भोजन बनाया जाता है। रोटी,चावल,झंगुरा, मंडुआ प्रमुख भोजन है। इसके साथ-साथ रायता तथा रोटी भी यहां के लोग खाते हैं।

स्थिति[संपादित करें]

प्रमुख स्‍थानों से दूरी:

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Uttarakhand: Land and People," Sharad Singh Negi, MD Publications, 1995
  2. "Development of Uttarakhand: Issues and Perspectives," GS Mehta, APH Publishing, 1999, ISBN 9788176480994