विकासपुरी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
विकासपुरी
Vikaspuri
मुहल्ला
पीवीआर सिनेमा, विकासपुरी
पीवीआर सिनेमा, विकासपुरी
विकासपुरी is located in नई दिल्ली
विकासपुरी
विकासपुरी
दिल्ली में स्थिति
निर्देशांक: 28°37′59″N 77°04′30″E / 28.633°N 77.075°E / 28.633; 77.075निर्देशांक: 28°37′59″N 77°04′30″E / 28.633°N 77.075°E / 28.633; 77.075
देश भारत
प्रान्तदिल्ली
ज़िलापश्चिम दिल्ली ज़िला
भाषाएँ
 • प्रचलितहिन्दी, अंग्रेज़ी, पंजाबी
समय मण्डलभामस (यूटीसी+5:30)
पिनकोड110018

विकासपुरी (Vikaspuri) भारत के दिल्ली राज्य के पश्चिम दिल्ली ज़िले में एक मुहल्ला है।[1][2]

विवरण[संपादित करें]

विकासपुरी दिल्ली विकास प्राधिकरण द्वारा १९८० में स्थापित किया गया था। यहाँ पर जनसंख्या कि बढोतरी १९९० में हुई। यहाँ पर ज़मीन की कीमतें, दिल्ली की किसी भी पॉश कालोनी के बराबर कही जा सकती हैं। विकासपुरी का भूगोलीए क्षेत्र ज्यादातर खेती की ज़मीन पर बना है, जो कि गाँव बोढेला केशोपुर और हस्तसाल से ली गयी थी। जबकी यह गाँव अभी भी यथास्थिती में हैं।

मनोरंजन[संपादित करें]

विकासपुरी के ए ई ज़ी स्क्वायर में पीवीआर सिनेमा है। यहाँ रेस्त्राँ में मैकडॉनल्ड्स, डोमिनोज़ पिज़्ज़ा, इत्यादि स्थापित हैं।

यातायात[संपादित करें]

रेल

नज़दीकी मैट्रो स्टैशन जनकपुरी (वैस्ट) और उत्तम नगर (ईस्ट) है, जो कि करीब १ कि.मी.की दूरी पर स्थित है। विकासपुरी को, मैट्रो रेल की नीली रेखा द्वारा द्वारका से कनॉट पलेस एवं प्रगति मैदान जाया जा सकता है।

बस रुट
  • ८८३ उत्तम नगर से बस अड़्डा
  • ८७१ विकासपुरी एच-३ से शिवाजी स्टेडियम
  • ८६५ विकासपुरी एच-३ से नेहरु प्लेस
  • ८६० विकासपुरी एच-३ से केंद्रीय टर्मिनल

अन्य जानकारी[संपादित करें]

  • दलेर मेंहदी, भांगड़ा शैली के पॉप गायक विकासपुरी का निवासी है।
  • मीका पॉप गायक विकासपुरी का निवासी हैं।
  • विराट कोहली जो कि भारतीय क्रिकेट टीम (१९ साल से कम) में शामिल हैं, भी विकासपुरी का निवासी हैं।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Lonely Planet Rajasthan, Delhi & Agra," Lonely Planet, 2019, ISBN 9781788687416
  2. "Delhi a Role Model of Urban India Part 2," Dr. K P Agrawal, Educreation Publishing, 2019