पुलवामा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पुलवामा
Pulwama
پلوامہ
पुलवोम
{{{type}}}
पुलवामा is located in जम्मू और कश्मीर
पुलवामा
पुलवामा
जम्मू और कश्मीर में स्थिति
निर्देशांक: 34°01′N 75°00′E / 34.02°N 75.00°E / 34.02; 75.00निर्देशांक: 34°01′N 75°00′E / 34.02°N 75.00°E / 34.02; 75.00
देश भारत
प्रान्तजम्मू और कश्मीर
ज़िलापुलवामा ज़िला
क्षेत्र949 किमी2 (366 वर्गमील)
ऊँचाई1630 मी (5,350 फीट)
जनसंख्या (2011)
 • कुल18,440
भाषा
 • प्रचलितकश्मीरी
समय मण्डलभारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30)
पिनकोड192301
वाहन पंजीकरणJK13
लिंगानुपात831 /1000
साक्षरता74.18%

पुलवामा (Pulwama), जिसका प्राचीनकाल में नाम पहले पंवनगाम (Panwangam) और फिर पुलगाम (Pulgam) था, और जिसे कश्मीरी लहजे में पुलवोम (Pulwom) कहा जाता है, भारत के जम्मू और कश्मीर प्रदेश के पुलवामा ज़िले का ज़िला मुख्यालय तथा नगर पंचायत है।[1][2]) यह प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर से 40 कि॰मी॰ (130,000 फीट) दूर है। पुलवामा को अत्यधिक दुग्ध उत्पादन के कारण "कश्मीर का आणंंद" या "कश्मीर का दुधा-कुल" भी कहा जाता है।[3]

भूगोल[संपादित करें]

पुलवामा 32°53′N 74°55′E / 32.88°N 74.92°E / 32.88; 74.92[4] निर्देशांकों पर स्थित है। यह समुद्र तल से औसतन 1,630 मी॰ (5,350 फीट) ऊँचाई पर है।

जनसांख्यिकी[संपादित करें]

भारत की जनगणना २०११ के अनुसार यहाँ की जनगणना 18,440 है जिसमें 10,070 पुरुष तथा 8,370 महिलाएँ हैं।[5] लिंगानुपात दर 831 है जो कि राज्य दर 889 से कम है।[5] 0-6 वर्ष के मध्य बच्चों की जनसंख्या 3,167 है जो कि नगर की कुल आबादी का 17.17% है तथा इनके मध्य लिंगानुपात दर राज्य दर 862 की तुलना में 718 है।[5] यहाँ की साक्षरता दर 81.75% है जो कि राज्य दर 74.18% से अधिक है।[5]

धर्म[संपादित करें]

पुलवामा में धर्म
धर्म प्रतिशत
मुस्लिम
  
94.59%
हिन्दू
  
4.63%
सिक्ख
  
0.34%
उल्लेख नहीं किया
  
0.24%
ईसाई
  
0.17%
बौद्ध
  
0.02%
जैन
  
0.01%

यहाँ का प्रमुख बहुसंख्यक धर्म इस्लाम है, जो कि कुल जनसंख्या का 94.59% हैं। अन्य अल्पसंख्यक धर्म हिन्दू 4.63%, सिक्ख 0.34%, ईसाई 0.17%, बौद्ध 0.02% तथा जैन 0.01% हैं। 0.24% लोगों ने अपने धर्म का उल्लेख नहीं किया है।[5]

कृषि[संपादित करें]

कृषि नगर का प्रमुख व्यवसाय है। धान, वनस्पति तेल, चारा, केसर तथा दूध यहाँ के प्रमुख कृषि उत्पाद हैं। यहाँ फलों की भी खेती होती है जिसमे सेब, बादाम, अखरोट तथा चेरी प्रमुख हैं।

शैक्षणिक संस्थान[संपादित करें]

  • राजकीय डिग्री कॉलेज[6]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Jasbir Singh. The economy of Jammu & Kashmir. Radha Krishan Anand & Co. मूल से 30 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2010-12-02. The original name of Pulwama was Panwangam, which comprised four local namely, Malikpora, Dangerpora, Chatapora, Dalipora.
  2. Parvéz Dewân. Parvéz Dewân's Jammû, Kashmîr, and Ladâkh: Kashmîr. Manas Publications. मूल से 12 मई 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2010-12-02. The original name of Pulwama town (from which the district takes its name) was Panwangam. Over the centuries it got shortened to Pulgam. This in turn gradually changed to Pulwama.
  3. "Pulwama". Official website of Pulwama district. मूल से 17 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 जून 2020.
  4. "Falling Rain Genomics, Inc - Pulwama". मूल से 17 फ़रवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 फ़रवरी 2019.
  5. "Pulwama Population Census 2011 - 2019". census2011.co.in. मूल से 18 फ़रवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 फ़रवरी 2019.
  6. सफी, माइकल (8 July 2017). "WhatsApp warriors on the new frontline of Kashmir's conflict". The Guardian. मूल से 9 July 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 July 2017. The students at Government Degree College in Pulwama, another southern town, were online again in 30 seconds.