जुलाई 2006

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
<< जुलाई >>
रवि सोम मंगल बुध गुरू शुक शनि
  1
2 3 4 5 6 7 8
9 10 11 12 13 14 15
16 17 18 19 20 21 22
23 24 25 26 27 28 29
30 31
2006

घटनाएँ[संपादित करें]

27 जुलाई, 2006[संपादित करें]

2006-टुअर डी फ्रांस के विजेता फ्लोयड-लैनडिस-टॉक्ट्ट, ड्र्ग टेस्ट पास न कर सके।

24 जुलाई, 2006[संपादित करें]

फ्लोयड-लैनडिस-टॉक्ट्ट

अमेरिका के फ्लोयड-लैनडिस-टॉक्ट्ट ने 2006 की टुअर डी फ्रांस जीती।

20 जुलाई, 2006[संपादित करें]

भारत के 6वे केंद्रीय वेतन आयोग को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी।

17 जुलाई, 2006[संपादित करें]

जावा, इंडोनेशिया में आए 7.7 तीव्रता वाले भूकंप के कारण आई सूनामी लहरे।

11 जुलाई, 2006[संपादित करें]

भारत के मुम्बई शहर मे लोकल ट्रेनो मे हुए ७ विस्फोटो मे करीब 200 लोग मारे गए।

10 जुलाई, 2006[संपादित करें]

भारत द्वारा स्वदेश मे निर्मित प्रक्षेपण यान जीएसएलवी का प्रक्षेपण असफल हो गया। इसे आँध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से संचार भारतीय समयानुसार शाम के ५:३७ को छोड़ा गया था।

9 जुलाई, 2006[संपादित करें]

भारत की सतह से सतह पर मध्यम दूरी तक मार करने मिसाइल अग्नि-३ का परीक्षण विफल हो गया।

फुटबॉल के फीफा विश्व कप के फाइलन मे इटली ने फ़्रांस को पेनल्टी शूटआउट में ५-३ से हराया। इस से पहले इटली ने विश्व कप फ़ुटबॉल १९३४, १९३८ और १९८२ मे जीता था।

5 जुलाई, 2006[संपादित करें]

४४ साल बाद नाथुला दर्रा भारत और चीन के व्यापार के लिए खुला।

4 जुलाई, 2006[संपादित करें]

अमरीकी अंतरिक्ष केंद्र नासा ने अंतरिक्ष यान डिस्कवरी को फ्लोरिडा के अंतरिक्ष केंद्र से अंतरिक्ष मे भेजा। इसमे सात अंतरिक्ष यात्री हैं जिनमें पांच पुरुष और दो महिलाएँ है। डिस्कवरी यान दो हफ़्ते से भी कम समय के लिए अंतरिक्ष मे रहेगा।

1 जुलाई, 2006[संपादित करें]

आंद्रे आगासी ने अपना आखरी विंबलडन सिंगल्स टेनिस मैच खेला। विंबलडन के तीसरे दौर मे वे राफ़ेल नडाल से ७-६ (७-५), ६-२, ६-४ से हार गए।