मनीराम मिश्र कन्नौज

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से


मनीराम मिश्र कन्नौजसरोज सर्वेक्षण’ में मनीराम नामक तीन कवियों का उल्लेख मिलता है, जिनमें दो मिश्र हैं- मनीराम मिश्र, सांडी, कानपुर और मनीराम मिश्र कन्नौज। कन्नौज वाले मनीराम मिश्र का उपस्थित काल सं0-1839 है। मनीराम मिश्र ने ‘छंद छप्पनी’ नामक एक सुन्दर ग्रंथ की रचना की है, जिसमें पिंगल के संकेतों को भली-भाँति खोला गया है। नागरी प्रचारिणी सभा काशी की खोज रिर्पोट 1912/106 में छंद छप्पनी का उल्लेख है।