ताशकेंत प्रान्त

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
उज़बेकिस्तान के नक़्शे में ताशकेंत प्रान्त (लाल रंग में)

ताशकेन्त प्रान्त (उज़बेक: Тошкент вилояти, तोश्केन्त विलोयती; अंग्रेज़ी: Tashkent Province) मध्य एशिया में स्थित उज़बेकिस्तान देश का एक विलायात (प्रान्त) है जो उस देश के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में स्थित है। यह सिर दरिया और तियन शान पर्वतों के बीच के इलाक़े में स्थित है। प्रान्त का कुल क्षेत्रफल १५,३०० वर्ग किमी है और २००५ में इसकी अनुमानित आबादी ४४,५०,००० थी। ताशकेंत प्रान्त की राजधानी ताशकेंत शहर है।[1]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. The Republic of Uzbekistan: encyclopedic reference, Нурислам Тухлиев, Алла Кременцова, Ozbekiston milliy ensiklopediasi, 2007