वार्ता:क्षेत्रफल के अनुसार देशों की सूची

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

यह पृष्ठ क्षेत्रफल के अनुसार देशों की सूची लेख के सुधार पर चर्चा करने के लिए वार्ता पन्ना है। यदि आप अपने संदेश पर जल्दी सबका ध्यान चाहते हैं, तो यहाँ संदेश लिखने के बाद चौपाल पर भी सूचना छोड़ दें।

लेखन संबंधी नीतियाँ

सिद्धार्थ जी, मैं आपसे एक और छोटी मदद चाहूँगा। आपने की.मी को मील में convert करने वाला साँचा तो सुधार दिया है, पर पता नहीं क्यूँ टेबल में हर संख्या के बाद "वर्ग मील" शब्द जुड़ा हुआ है। जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए, क्यूंकि हमने {{convert}} साँचे में disp=table पैरामीटर दिया हुआ है। और साँचा:Convert/doc के अनुसार इस पैरामीटर के उपयोग से हमें सिर्फ मूल संख्या ही दिखनी चाहिए। कृपया कर मुझे बताएं की मैं इसे कैसे बदल सकता हूँ।

इससे बढ़कर, अगर हम en:List of countries and dependencies by area लेख को देखें, तो उसमे किसी और अनोखे साँचे का प्रयोग किया गया है, जिसकी मदद से की.मी और मील दोनों एक ही कॉलम में दिखते हैं, और इन्हें सॉर्ट भी किया जा सकता हैं। इससे पूरा टेबल बड़ा साफ़-सुथरा नज़र आता है। क्या हिंदी विकी पर ऐसा कोई सांचा ला सकते हैं? अगर मुझे प्रक्रिया पता होती तो मैं, तो मैं स्वयं ही कर लेता, पर parser functions मुझे समझ नहीं आते। शुभम कानोडिया (वार्ता) 06:28, 2 अक्टूबर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

शुभम जी, मैंने ये समस्या देखी है और इसका स्रोत भी ढूँढा है, परन्तु इसे ठीक करने में समय लगेगा। convert साँचे के हज़ारों उप-साँचे हैं, जो समय-समय पर अंग्रेज़ी विकिपीडिया पर ज़रूरत अनुसार बदलते रहे हैं। ज़रूरत अनुसार ही उन साँचों को यहाँ कॉपी किया गया है, इसलिए कोई साँचा पुराने फॉर्मेट का है और कोई नए का। और इसलिए उप-साँचे कुछ हद तक आपस में noncompatible हैं। अब ऐसे में यदि मैं उस साँचे को अद्यतित करूँ जिसके कारण ये त्रुटि आ रही है, तो ये त्रुटि तो ठीक हो जाएगी, परन्तु हम ये नहीं कह सकते कि अन्य कितने पृष्ठों में समस्या उत्पन्न होगी, अन्य उप-साँचों के साथ noncompatibility आने के कारण। और ना ही इन समस्याओं का पता लगाने का कोई स्वचालित तरीका है। अतः वर्तमान साँचे में इस समस्या को आसानी से ठीक नहीं किया जा सकता।
अंग्रेज़ी विकिपीडिया पर कुछ समय में (शायद अक्टूबर में ही) convert हेतु एक लुआ मॉड्यूल लागू होने वाला है जो उन हज़ारों साँचों की जगह लेगा। मैं उसके वहाँ लागू होने के कुछ समय पश्चात् अंग्रेज़ी विकिपीडिया के एक सदस्य की मदद से उस मॉड्यूल को हिन्दी विकिपीडिया पर लागू करूँगा। तब ये समस्या (और इस साँचे से सबंधित कई अन्य समस्याएँ) समाप्त हो जाएँगी। परन्तु हमें तब तक धीरज रखना होगा।
अतः आप इन कड़ियों की फिलहाल चिन्ता ना करें। कुछ समय में इसे ठीक कर देंगे।--सिद्धार्थ घई (वार्ता) 06:41, 2 अक्टूबर 2013 (UTC)[उत्तर दें]

मध्यकालीन इतिहास[संपादित करें]

यदुवंशी वैदिक क्षत्रीय है सहस्त्रार्जुन भी यदुवंशी था DEVELOP Yadav (वार्ता) 17:49, 19 जून 2020 (UTC)[उत्तर दें]