हिन्दी या उर्दू मूल के अंग्रेजी शब्दों की सूची

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

यह हिन्दी मूल के अंग्रेजी शब्दों की सूची है। कई हिन्दी तथा समकक्ष शब्द संस्कृत से निकले हैं; देखें संस्कृत मूल के अंग्रेज़ी शब्दों की सूची। कई अन्य फारसी भाषा मूल के हैं। कुछ बाद वाले अरबी तथा तुर्की मूल के हैं। कई मामलों में शब्द अंग्रेजी भाषा में कई रास्तों से आये हैं जिससे अन्ततः विभिन्न अर्थ, वर्तनी तथा उच्चारण हो गये हैं जैसा कि यूरोपीय मूल के शब्दों के साथ हुआ है। कई शब्द अंग्रेजी में ब्रिटिश राज के दौरान आये जब कई लोग हिन्दी तथा उर्दू को हिन्दुस्तानी की किस्म मानते थे। इन उपनिवेशकाल के उधार आये हुये शब्दों को, प्रायः ऐंग्लो इंडियन कहा जाता है।


अनुक्रम

A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

पन्ने का शीर्षइन्हें भी देखेंबाहरी कड़ियाँ

A[संपादित करें]

Avatar (ऐवाटार)
संस्कृत शब्द अवतार से, एक स्वर्ग से एक देवता का अवतरण

B[संपादित करें]

Bandanna (बन्डाना)
बांधना से
Bangle (बैंगल)
बांगड़ी से, एक प्रकार का कड़ा (ब्रैसलेट)
Brahmin (ब्राह्मिन)
ब्राह्मण से, हिन्दू जाति का सदस्य, पारम्परिक पुजारी
Bungalow (बंगलो)
बंगला तथा उर्दू بنگلہ से, शाब्दिक अर्थ, "बंगाल शैली का घर[1]
Bazaar (बज़ार)
बाज़ार से

C[संपादित करें]

Calico (केलिको)
कलीकट से, जहाँ मूल रूप से इसे बनाया जाता था
Cheetah (चीताह)
चीता से, अर्थात् "विचित्र रंगों का"
Chit (चिट)
चिट्ठी से, एक पत्र या नोट
Chutney (चुटनी)
चटनी से, शाब्दिक अर्थ 'कुचलना' या 'मसलना'
Cot (कॉट)
खाट से, कहीं भी ले जाने योग्य बिस्तर
Cummerbund
कमरबन्द से - उर्दू کمربند, [मूल रूप से फारसी से کمربند]
Cushy
ख़ुशी से - उर्दू خوشی [मूल रूप से फारसी से]

D[संपादित करें]

Dacoit (डैकॉइट)
डकैत से, डकैती तथा हत्या में संलिप्त अपराधियों के समूह का सदस्य
wikt:Dekko (देको)
(ब्रिटेन में बोलचाल की भाषा में 'देखो' के लिये प्रयुक्त) देखो से, (मूल रूप से फारसी से)
Dharma (धर्मा)
धर्म से, अर्थात् धार्मिक कर्तव्य

G[संपादित करें]

Garam Masala (गरम मसाला)
हिन्दी तथा उर्दू गरम मसाला گرم مصالحه से, शाब्दिक अर्थ "गर्म मिश्रण"।[2]
Guru (गुरु)
गुरु से, एक अध्यापक, प्रशिक्षक, बौद्धिक या आध्यात्मिक मार्गदर्शक या नेता, कोई व्यक्ति जो काऊंसलिंग करता है या सलाह देता है, मेण्टर आदि।
Gymkhana (जिमखाना)
एक शब्द जिसका मूल सन्दर्भ ऐसी जगह से है जहाँ खेल आयोजन होते हों तथा प्रतिभागियों की प्रतिभा की परीक्षा लेने के लिये कई प्रतियोगिता आयोजित किये जाते हों। (मूल रूप से फारसी से)

J[संपादित करें]

Jaconet
संस्कृत जगन्नाथ का संशोधित रुप, जगन्नाथ (पुरी), भारत से, जहाँ ऐसा कपड़ा पहली बार बना था।[3]
Jinnah cap (जिन्नाह कैप)
पाकिस्तानी राजनीतिज्ञ मुहम्मद अली जिन्ना के नाम पर, जिनकी 1948 में मृत्यु हो गयी। इस तरह की टोपी अभी भी पाकिस्तानी मुस्लिमों द्वारा विभिन्न अवसरों पर पहनी जाती है।[4]
Juggernaut (जगरनॉट)
जगन्नाथ से, विष्णु का एक रूप जो कि विशेष रूप से जगन्नाथ मन्दिर, पुरी उड़ीसा में पूजा जाता है जहाँ रथ यात्रा उत्सव के दौरान हजारों भक्त लगभग १४ मीटर लम्बा, हजारों टन भारी मन्दिर की गाड़ी गलियों में खींचते हैं। आरम्भिक यूरोपीय यात्रियों ने इन उत्सवों को देखा तथा संभवतः अप्रमाणिक रिपोर्टों के साथ लौटे कि धार्मिक हठधर्मी स्वयं को गाड़ी के पहियों के नीचे फेंक कर आत्महत्या करते हैं। इसलिये यह शब्द संस्थानिक या भौतिक जड़त्व के कारण किसी अतिविशाल तथा अजेय वस्तु हेतु एक उपमा बन गया।
Jungle (जंगल)
जंगल से, वन हेतु एक अन्य शब्द।

K[संपादित करें]

Karma (कर्मा)
कर्म‌ से, कृत्य या काम
Khaki (खाकी)
खाकी से, "धूल के रंग जैसी",- उर्दू خاکی (मूल रूप से फारसी से)

L[संपादित करें]

Loot (लूट)
लूट से, चोरी या डाका

M[संपादित करें]

Multan (मुल्तान)
मुल्तान, पाकिस्तान से। एक प्रकार का कम्बल जो कि मुख्यतः मुल्तान में पाया जाता है।.[5]
Mogul (मोगल)
मुगल सम्राटों से
Maharajah
एक राजा

P[संपादित करें]

Poori (पूरी)
हिन्दी शब्द पूरी से, संस्कृत पुर या केक[6]
Pundit (पण्डित)
पण्डित से, एक सुशिक्षित विद्वान या पुजारी
Pukka (पुक्का)
पक्का से, پکا भुना हुआ, पका हुआ, ठोस
Pyjamas (पाजामास)
पायजामा से,[7] (मूल रूप से फारसी से)

R[संपादित करें]

Raita
रायता से[8]
Roti
रोटी से[9]

S[संपादित करें]

Shampoo (शैम्पू)
चाँपो से, जिसका रूप बदलकर अब चम्पी हो गया है[10]
Shawl
शॉल से[11]
Sorbet
शर्बत से (मूल रूप से अरबी से)‌

T[संपादित करें]

Thug (ठग)
ठग से, एक चोर या धोखेबाज
Toddy
ताड़ी से, पाम वृक्ष का जूस
Typhoon (टाइफून)
''तूफान'' से[12] (मूल रूप से फारसी से)

V[संपादित करें]

verandah (वरान्दाह)
हिंदी के बरामदा से या किसी और भारतीय भाषा से पर मूल रूप से पुर्तगाली या स्पेनी से[13]

Y[संपादित करें]

Yoga (योगा)
योग से, भारतीय मूल की एक पारम्परिक शारीरिक तथा मानसिक विद्या, जो अब अंतरराष्ट्रिय रूप से प्रसिद्ध हो गयी है

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Merriam-Webster Online - Bungalow[मृत कड़ियाँ]
  2. Merriam-Webster Unabridged - Garam Masaalaa[मृत कड़ियाँ]
  3. Merriam-Webster Unabridged - Jaconet
  4. "va=jinnah+cap Merriam-Webster Unabridged - Jinnah Cap". मूल से 23 जुलाई 2008 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 सितंबर 2010.
  5. webster.com/cgi-bin/unabridged?va=multan Merriam-Webster Unabridged - Multan[मृत कड़ियाँ]
  6. webster.com/cgibin/unabridged?va=poori Merriam-Webster Unabridged - Poori[मृत कड़ियाँ]
  7. Dictionary Meaning:Pajama Archived 2011-06-07 at the वेबैक मशीन;TheFreeDictionary; Free Online Dictionary, Thesaurus, and Encyclopedia
  8. Merriam-Webster Unabridged - Raita
  9. Merriam-Webster Unabridged- Roti
  10. "shampoo". dictionary.reference.com. मूल से 5 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 मई 2014.
  11. "shawl". dictionary.reference.com. मूल से 5 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 मई 2014.
  12. "Etymology Online - Typhoon". मूल से 25 जनवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 मई 2014.
  13. veranda. OED. Oxford.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

Postcolonial Literary Dialogues