वार्ता:कुशवाहा

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

यह पृष्ठ कुशवाहा लेख के सुधार पर चर्चा करने के लिए वार्ता पन्ना है। यदि आप अपने संदेश पर जल्दी सबका ध्यान चाहते हैं, तो यहाँ संदेश लिखने के बाद चौपाल पर भी सूचना छोड़ दें।

लेखन संबंधी नीतियाँ

विघटनकारी मूल शोध युक्त सम्पादन[संपादित करें]

प्रस्तुत लेख सदस्य PRAMOD KUMAR VIDYARTHI के अति विघटनकारी मूल शोध को बलपूर्वक संपादित करने का लगातार शिकार हो रहा है। उक्त संपादक सदस्य सभी संदर्भ सहित जानकारी को हटा कर अपना मूल शोध मय सम्पादन ही स्थापित करना चाहते है। विकिपीडिया की सम्पादन नीतियों की भी परवाह नहीं करते हैं। उन्हे यदि कुछ विशेष सम्पादन करना है तो कृपया संदर्भों के हवाले से कर सकते हैं तथा अन्य संपादकों के संदर्भित अंशों को हटाने का तो उन्हें कोई अधिकार नहीं है। उनके वार्ता पृष्ठ पर भी उन्हे निर्देशित व सावधान किया गया है परंतु महोदय विकिपीडिया को फेस्बूक या व्हात्सप्प समझ कर कुछ भी गतिविधि कर देते है। मेरा सभी प्रबन्धक महानुभावों से अनुरोध है कि कृपा करके इस लेख पर उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखे व लेख को बचाएं। धन्यवाद।--Mahensingha (वार्ता) 16:29, 3 अगस्त 2017 (UTC)[उत्तर दें]

Mahensingha कोई भी लेख वैज्ञानिक प्रमाणिकता पर लिखें। किसी भी जाति को काल्पनिक तौर पर नीच दिखाने की कोशिश न करें। इससे देश और समाज कमजोर होता है। mahensingha विघटनकारी लेख न लिखें। PRAMOD KUMAR VIDYARTHI (वार्ता) 04:36, 4 अगस्त 2017 (UTC)[उत्तर दें]
प्रस्तुत लेख सदस्य Mahensingha के अति विघटनकारी मूल शोध को बलपूर्वक संपादित करने का लगातार शिकार हो रहा है। उक्त संपादक सदस्य सभी संदर्भ सहित जानकारी को हटा कर अपना मूल शोध मय सम्पादन ही स्थापित करना चाहते है। विकिपीडिया की सम्पादन नीतियों की भी परवाह नहीं करते हैं। उन्हे यदि कुछ विशेष सम्पादन करना है तो कृपया संदर्भों के हवाले से कर सकते हैं तथा अन्य संपादकों के संदर्भित अंशों को हटाने का तो उन्हें कोई अधिकार नहीं है। उनके वार्ता पृष्ठ पर भी उन्हे निर्देशित व सावधान किया गया है परंतु महोदय विकिपीडिया को फेस्बूक या व्हात्सप्प समझ कर कुछ भी गतिविधि कर देते है। मेरा सभी प्रबन्धक महानुभावों से अनुरोध है कि कृपा करके इस लेख पर उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखे व लेख को बचाएं। धन्यवाद। PRAMOD KUMAR VIDYARTHI (वार्ता) 04:40, 4 अगस्त 2017 (UTC)[उत्तर दें]
यहाँ विषय व्यक्तिगत सोच का नहीं है। विकिपीडिया पर प्रामाणिक तथ्य ही प्रकाशित किए जाते हैं और यह सर्व विदित है कि कुशवाहा उपनाम राजपूत व काछी आदि दो प्रथक प्रकार के समुदाय करते हैं। दोनों ही सामाजिक रूप से प्रथक समुदाय हैं। प्रस्तुत लेख राजपूत कुशवाह समुदाय को संबोधित करता है तथा काछी आदि जाति समूह हेतु काछी (कुशवाह) जाति नामक लेख है।--Mahensingha (वार्ता) 12:23, 4 अगस्त 2017 (UTC)[उत्तर दें]

प्रस्तुत लेख में इतिहास के मिथ्यक तथ्यों को बताकर किसी जाति विशेष को मुगलों का सहायक और नीचा बताने की कोशिश की गयी है। इसमें वैज्ञानिक प्रमाणिकता को हटाकर मिथ्यक, भ्रामक ,देश और हिन्दू धर्म की अखंडता को मिटाने की कोशिश की गई है। आज विज्ञान और शोध का युग है; जिसमें अंधविश्वास और अप्रामाणिक इतिहास का कोई महत्व नहीं है फिर भी विकिपीडिया प्रबंधक महोदय और सदस्यों द्वारा किसी जाति को नीचा और उनकी मान्यता को न मानना तथा अपनी बातों को बार-बार प्रेषित करना प्रबंधक के संकीर्ण सोच और अवैज्ञानिक सोच को दर्शाता है। देश व पूरी दुनिया ने वैज्ञानिक पद्धति और प्रामाणिकता के आधार पर पुराने कई मान्यताओं को खत्म किया है। प्रबंधक एवं सभी सदस्य महोदय से अनुरोध है कि विकिपीडिया पर जो भी लेख प्रकाशित की जाय उसमें किसी को नीच बताने और देश की अखंडता और एकता को बर्बाद करने की कोशिश न कि जाय। PRAMOD KUMAR VIDYARTHI (वार्ता) 10:28, 1 अक्टूबर 2017 (UTC)[उत्तर दें]

आप का कहना ढ़िक है जयप्रकाश कुशवाहा (वार्ता) 00:03, 7 जनवरी 2019 (UTC)[उत्तर दें]

विषय पर लेख[संपादित करें]

@Mahensingha: जी, इस लेख में प्रमोद कुमार विद्यार्थी जी की समस्या का निस्तारण का एक तरीका ये है कि कुशवाहा की उपजातियों पर लेख भी बना दिये जाए। जैसा कि अंग्रेज़ी विकि पर भी किया गया है। इस प्रकार काछी लेख में से "कुशवाहा" हटाया जा सकता है। कृपया अपने विचार साझा करें।--हिंदुस्थान वासी वार्ता 16:26, 4 अक्टूबर 2017 (UTC)[उत्तर दें]

महोदय, विद्यार्थी जी की समस्या तथ्यों पर आधारित न होकर भावनाओं पर ज्यादा आधारित है। मैं धीरे धीरे सभी उपजातियों पर पृथक लेख बनाने का प्रयास कर रहा हूँ। आपके सुझाव पर अमल करने की यथासंभव पूरी कोशिश करूँगा। --महेन सिंहा (वार्ता) 19:34, 1 दिसम्बर 2017 (UTC)[उत्तर दें]