शान राज्य

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
शान राज्य
ရှမ်းပြည်နယ်
Shan State
मानचित्र जिसमें शान राज्य ရှမ်းပြည်နယ် Shan State हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी : तौन्गयी
क्षेत्रफल : १,५५,८०१.३ किमी²
जनसंख्या(२०१४):
 • घनत्व :
५८,२४,४३२
 ३७/किमी²
उपविभागों के नाम: ज़िले
उपविभागों की संख्या: ?
मुख्य भाषा(एँ): शान, बर्मी


शान राज्य (बर्मी: ရှမ်းပြည်နယ်) बर्मा के पूर्व में स्थित एक राज्य है। इसकी उत्तर में कचिन राज्य और चीन का युन्नान प्रान्त, पूर्व में लाओस और दक्षिण में थाईलैण्ड स्थित है। शान राज्य बर्मा की सबसे बड़ी प्रशासनिक ईकाई है और इसमें देश का लगभग एक-चौथई क्षेत्रफल सम्मिलित है। इस राज्य का नाम यहाँ रहने वाले शान समुदाय पर पड़ा है।[1][2]

यह बर्मा का पूर्वी सीमांत प्रदेश है। इसकी राजधानी तौन्गयी (Taunggyi) है। इस प्रांत में ३,००० फुट औसत ऊँचाई वाले शान पठार हैं। यहाँ की मुख्य चट्टान नीस है। राज्य में कुछ जवाहरातों की खानें भी हैं। यहाँ की औसत वार्षिक वर्षा ४५ इंच से ५० इंच तक है। यहाँ धान, कपास, वोस्ते तथा तरकारियों की खेती होती है। रंगून एवं माण्डले रेल लाइन द्वारा लाशो आदि मुख्य केंद्रों तक पहुंचा जा सकता है।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Maung Htin Aung (1967). A History of Burma. New York and London: Cambridge University Press
  2. Wai Moe (2009-04-09). "Shan State ‘Extremely Unstable’: Researchers Archived 2009-04-11 at the वेबैक मशीन". The Irrawaddy.