"कुमारकोम": अवतरणों में अंतर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
छो robot Adding: ta:குமரகம்
पंक्ति 38: पंक्ति 38:


===पक्षी अभ्यारण्य===
===पक्षी अभ्यारण्य===
14 एकड़ में फैला यह पक्षी अभ्यारण्य वेम्बानद झील के पूर्वी किनारे पर स्थित है। यहां ईग्रेट, डारटर, हेरोन्स, टील, बिटर्न्‍स, मार्श हैरीज, वाटरफाउल, कुक्कु और जंगली बत्तख जैसे दुर्लभ पक्षियों को देखा जा सकता है। साइबेरिन स्टॉर्क प्रवासी पक्षी प्रतिवर्ष यहां आते हैं।
14 एकड़ में फैला यह पक्षी अभ्यारण्य वेम्बानद झील के पूर्वी किनारे पर स्थित है। यहां ईग्रेट, डारटर, हेरोन्स, टील, बिटर्न्‍स, मार्श हैरीज, वाटरफाउल, कुक्कु और जंगली बत्तख जैसे दुर्लभ पक्षियों को देखा जा सकता है। साइबेरिन स्टॉर्क प्रवासी पक्षी प्रतिवर्ष यहां आते हैं। <ref>[http://www.travelsitesonline.net/kumarkom-travel.html कुमारकोम - पर्यटकों के लिए गाइड]


===बेकवाटर क्रूज===
===बेकवाटर क्रूज===

11:07, 27 जुलाई 2010 का अवतरण

कुमारकोम
—  कस्बा  —
समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०)
देश  भारत
राज्य केरल
ज़िला कोट्टायम

निर्देशांक: 9°35′N 76°31′E / 9.58°N 76.52°E / 9.58; 76.52

कुमारकोम झीळ में हाउसबोट
लैगून में सजी पारंपरिक नावें
वेम्बनाड झील में नाविक

वेम्बानद झील के शांत किनारे पर बसा कुमारकोम केरल का एक छोटा और खूबसूरत नगर है। कुट्टानद क्षेत्र में स्थित यह नगर कोट्टायम से 14 किमी. दूर है। पहले इस स्थान को रबड़ प्लान्टेशन के लिए जाना जाता था लेकिन अब यह स्थान पक्षी अभ्यारण्य के रूप में विकसित हो चुका है। कुमारकोम पक्षी पर अनुसंधान करने वाले लोगों के लिए आदर्श जगह है। यहां हमेशा देशी विदेशी पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है।

दर्शनीय स्थल

पक्षी अभ्यारण्य

14 एकड़ में फैला यह पक्षी अभ्यारण्य वेम्बानद झील के पूर्वी किनारे पर स्थित है। यहां ईग्रेट, डारटर, हेरोन्स, टील, बिटर्न्‍स, मार्श हैरीज, वाटरफाउल, कुक्कु और जंगली बत्तख जैसे दुर्लभ पक्षियों को देखा जा सकता है। साइबेरिन स्टॉर्क प्रवासी पक्षी प्रतिवर्ष यहां आते हैं। <ref>कुमारकोम - पर्यटकों के लिए गाइड

बेकवाटर क्रूज

मीलों दूर फैले समुद्री पानी पर समुद्री यात्राएं बेहद रोमांचक होती हैं। समुद्र के किनारे ताड़ के पेड़ वातावरण को सुरम्य बनाते हैं। कुमारकोम में पर्यटक बोट रेस, बेकवाटर हाउसबोट क्रूज, केनोइंट और फिशिंग का आनंद लेना नहीं भूलते। वाटरहाउस में ठहरने को स्थानीय भाषा में केट्टूवलम कहा जाता है। हाउसबोट में ठहरना एक असामान्य अनुभव होता है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और अनुपम वातावरण पर्यटकों को आर्कषित किए बिना नहीं रहता।

वेम्बानद झील

कोट्टायम में नहरों और नदियों की विस्तृत श्रृंखला है जो वेम्बानद झील में आकर मिलती हैं और उसके जल का विस्तार करती हैं। वेम्बानद झील एक आकर्षक पिकनिक स्थल भी है। यह झील बेकवाटर पर्यटन के रूप में तेजी से विकसित हो रहा है। यहां बोटिंग, फिशिंग और साइटसीइंग के अनुभवों का आनंद लिया जा सकता है।

अरूविक्कुजी जलप्रपात

कोट्टायम नगर से 18 किमी. की दूरी पर यह जलप्रपात स्थित है। कुमारकोम से मात्र 2 किमी. की दूरी पर यह खूबसूरत पिकनिक स्थल है। 100 फीट की ऊंचाई से गिरते इस झरने का संगीत पर्यटकों को बहुत भाता है। पर्यटक यहां रबड़ की वनस्पतियों की छाया का भी आनंद ले सकते हैं।

आवागमन

वायु मार्ग

कुमारकोम कोच्चि विमानक्षेत्र से 70 किमी. की दूरी पर स्थित है। भारत के प्रमुख शहरों और विदेशों से यहां के लिए सीधी फ्लाइट हैं। कोच्चि एयरपोर्ट से बस या टैक्सी के माध्यम से कुमारकोम पहुंचा जा सकता है।

रेल मार्ग

कोट्टायम नजदीकी रेलवे स्टेशन है। कुमारकोम से कोट्टायम की दूरी 14 किमी. है।

सड़क मार्ग

कुमारकोम के निकट कोट्टायम विभिन्न राज्य और राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा राज्य के प्रमुख शहरों से जुड़ा है।

संदर्भ

बाहरी सूत्र