तुर्कमेनिस्तान
तुर्कमेनिस्तान Türkmenistan | |
---|---|
राष्ट्रगान: स्वतंत्र, तटस्थ, तुर्कमेनिस्तान देश राष्ट्रगान | |
![]() | |
राजधानी एवं सबसे बड़ा शहर | अश्गाबात |
आधिकारिक भाषा(एँ) | तुर्कमेन |
अंतरजातीय संवाद की भाषा | रूसी |
निवासीनाम | तुर्कमेन |
सरकार | अध्यक्षीय गणराज्य |
• राष्ट्रपति | गुर्बान्गुले बर्दीमुचामेदो |
स्वतंत्रता सोवियत संघ से | |
• घोषणा | २७ अक्टूबर १९९१ |
• मान्यता | ८ दिसम्बर १९९१ |
क्षेत्रफल | |
• कुल | [convert: invalid number] ५२ वां) |
• जल क्षेत्र (%) | ४.९ |
जनसंख्या | |
• दिसंबर २००६ आकलन | ५,११०,०२३ (११२ वां) |
GDP (PPP) | २००८ प्राक्कलन |
• कुल | $३०.०९१ बिलियन (-) |
• प्रति व्यक्ति | $५,७१० (-) |
HDI (२०१३) | ![]() Error: Invalid HDI value · १०३वाँ |
मुद्रा | तुर्कमेन नया मानात (TMT) |
समय मंडल | UTC+५ (TMT) |
• ग्रीष्मकालीन (DST) | UTC+५ (-) |
दूरभाष कोड | ९९३ |
इंटरनेट TLD | .tm |
तुर्कमेनिस्तान (तुर्कमेन: Türkmenistan) मध्य एशिया में स्थित एक तुर्किक देश है। १९९१ तक तुर्कमेन सोवियत समाजवादी गणराज्य (तुर्कमेन SSR) के रूप में यह सोवियत संघ का एक घटक गणतंत्र था। इसकी सीमा दक्षिण पूर्व में अफ़ग़ानिस्तान, दक्षिण पश्चिम में ईरान, उत्तर पूर्व में उज़्बेकिस्तान, उत्तर पश्चिम में कज़ाख़िस्तान और पश्चिम में कैस्पियन सागर से मिलती है। 'तुर्कमेनिस्तान' नाम फारसी से आया है, जिसका अर्थ है, 'तुर्कों की भूमि'। देश की राजधानी अश्गाबात (अश्क़ाबाद) है। इसका हल्के तौर पर "प्यार का शहर" या "शहर जिसको मोहब्बत ने बनाया" के रूप में अनुवाद होता है। यह अरबी के शब्द 'इश्क़' और फारसी प्रत्यय 'आबाद' से मिलकर बना है।[2]
तुर्कमेनिस्तान का धरातल बहुत ही विषम है। यहाँ पर पर्वत, पठार, मरूस्थल एवं मैदान सभी मिलते हैं परन्तु समुद्र से दूर होने के कारण यहाँ की जलवायु पर महाद्वीपीय प्रभाव है। पशु-पालन यहाँ का प्रधान व्यवसाय है। तुर्कमेनिस्तान में वर्षा की कमी के कारण प्राकृतिक वनस्पति की कमी है। तुर्कमेनिस्तान के ७०% क्षेत्रफल पर काराकुम रेगिस्तान फैला हुआ है। मरुस्थलीय भूमि की अधिकता होने के कारण यहाँ के अधिकांश भागों में शुष्क मरुस्थलीय कँटीली झाड़ियाँ मिलती हैं।
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "2014 Human Development Report Summary" (PDF). संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम. २०१४. पपृ॰ २१–२५. मूल से 29 जुलाई 2016 को पुरालेखित (PDF). अभिगमन तिथि २७ जुलाई २०१४.
- ↑ Central Asia: Kazakhstan, Tajikistan, Uzbekistan, Kyrgyzstan, Turkmenistan Archived 2015-04-06 at the वेबैक मशीन, Bradley Mayhew, Lonely Planet, 2007, ISBN 978-1-74104-614-4, ... Ashgabat ... pop 650000 With its lavish marble palaces, gleaming gold domes and vast expanses of manicured parkland, Ashgabat ('the city of love' ...