शेख मुस्ज़ाफर शुकोर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
शेख मुस्ज़ाफर शुकोर
ANGKASA अंतरिक्ष यात्री
स्तर सक्रिय
जन्म 27 जुलाई 1972 (1972-07-27) (आयु 51)
कुआ लालंपुर , मलेशिया
अन्य व्यवसाय अस्थिरोग शल्य चिकित्सक
अंतरिक्ष में समय 10d 21h 14m
चयन 2006 अंगकासवान कार्यक्रम
मिशन सोयुज टीएमए -11 , सोयूज टीएमए -10

शेख मुस्ज़ाफर शुकोर (जावी: شيخ موسزڤهر شكاورالمسري بن شيخ مصطفى, जन्म नाम; शेख मुस्ज़ाफर शुकोर अल मास्री बिन शेख मुस्तफा) जिनका जन्म 27 जुलाई 1972 को हुआ था, एक मलेशियाई अस्थिरोग शल्य चिकित्सक हैं, साथ ही अंतरिक्ष में जाने वाले यह पहले मलेशियाई हैं। 10 अक्टूबर 2007 को अभियान 16 के दल के साथ शुकोर ने भी सोयुज टीएमए -11 के द्वारा अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए प्रक्षेपण उड़ान भरी थी। शेख मुस्ज़ाफर शुकोर ने यह उड़ान रूस के साथ हुये एक समझौते अंगकासवान कार्यक्रम के तहत भरी थी और 21 अक्टूबर 2007, को वो वापस पृथ्वी पर लौट आये। उनकी इस उड़ान में उनके साथ सोयूज टीएमए -10 अभियान 15 दल के सदस्य फ्योदोर युर्चिखिन और ओलेग कोटोव शामिल थे।

सन्दर्भ[संपादित करें]