मिस्र के मुहाफ़ज़ात

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मिस्र के मुहाफ़ज़ात

मिस्र के २७ बड़े प्रशासनिक क्षेत्रीय विभाग हैं जिन्हें मुहाफ़ज़ाह (बहुवचन - मुहाफ़ज़ात) कहते हैं, यानि किसी राज्यपाल (मुहाफ़िज़) की हिफ़ाज़त या निगरानी में रखा गया क्षेत्र। इनका दर्जा लगभग भारत के प्रान्तों जैसा है। मिस्र के मुहाफ़ज़ात या तो शहरी होते हैं या फिर शहरी-देहाती का मिश्रण होते हैं।[1]

मराकज़[संपादित करें]

शहरी-देहाती मिश्रित मुहाफ़ज़ात को 'मरकज़' (बहुवचन - मराकज़) नाम के क्षेत्रों में बांटा जाता है। यह वही शब्द है जिसका मतलब हिन्दी-उर्दु में 'केन्द्र' होता है लेकिन मिस्र की अरबी उपभाषा में इसका अर्थ 'गाँवों का समूह' है। पूर्ण रूप से शहरी मुहाफ़ज़ात में गाँव नहीं होते इसलिए उन्हें मराकज़ में भी नहीं बाँटा जाता।

तालिका[संपादित करें]

२०११-२०१२ काल में मिस्र के मुहाफ़ज़ात का ब्योरा कुछ इस प्रकार है:

मिस्र के मुहाफ़ज़ात
विभाग अरबी में नाम अंग्रेज़ी में नाम केंद्र क्षेत्रफल (किमी²) जनसँख्या[2] नक़्शे में
सिकन्दरिया محافظة الإسكندرية Alexandria सिकन्दरिया २,९०० ४५,०९,००० 1
असवान محافظة أسوان Aswan असवान ३४,६०८ १३,२३,००० 2
असयूत محافظة أسيوط Asyut असयूत १३,७२० ३८,८८,००० 3
बेहेइरा محافظة ‏البحيرة‎ Beheira दमनहूर ९,८२६ ५३,२७,००० 4
बनी सुएफ़ محافظة بني سويف Beni Suef बनी सुएफ़ १०,९५४ २५,९७,००० 5
क़ाहिरा محافظة القاهرة Cairo क़ाहिरा ३,०८५ ८७,६२,००० 6
दक़ैहलेया محافظة ‏الدقهلية Dakahlia मनसूरा ३,५३८ ५५,५९,००० 7
दुमयात محافظة دمياط Damietta दुमयात ९१० १२,४०,००० 8
फ़य्यूम ‏محافظة الفيوم Faiyum फ़य्यूम ६,०६८ २८,८२,००० 9
ग़रबीया ‏محافظة الغربية Gharbia तन्ता १,९४२ ४४,३९,००० 10
गीज़ा ‏محافظة الجيزة Giza गीज़ा १३,१८४ ६९,७९,००० 11
इस्माईलिया ‏محافظة الإسماعيلية Ismailia इस्माईलिया ५,०६७ १०,७७,००० 12
कफ़्र अल-शेख़ ‏محافظة كفر الشيخ Kafr el-Sheikh कफ़्र अल-शेख़ ३,४६७ २९,४०,००० 13
मत्रूह ‏محافظة مطروح Matruh मरसा मत्रूह १,६६,५६३ ३,८९,००० 14
मिन्या ‏محافظة المنيا Minya मिन्या २,२६२ ४७,०१,००० 15
मोनूफ़िया ‏محافظة المنوفية Monufia शिबीन अल-कौम २,४९९ ३६,५७,००० 16
वादी अल-जदीद ‏محافظة الوادي الجديد New Valley ख़ारगा ४,४०,०९८ २,०८,००० 17
उत्तर सीनाई ‏محافظة شمال سيناء North Sinai अरीश २७,५६४ ३,९५,००० 18
पोर्ट सईद ‏محافظة بورسعيد Port Said पोर्ट सईद १,३४५ ६,२८,००० 19
क़ल्यूबीया ‏محافظة القليوبية Qalyubia बनहा १,१२४ ४७,५४,००० 20
क़ेना محافظة قنا Qena क़ेना ८,९८० २८,०१,००० 21
लाल सागर محافظة البحر الأحمر Red Sea ग़ुरदक़ा १,२०,००० ३,२१,००० 22
अल-शरक़िया ‏محافظة الشرقية Al Sharqia ज़क़ाज़ीक़ ४,९११ ६०,१०,००० 23
सोहाग ‏محافظة سوهاج Sohag सोहाग ११,२१८ ४२,११,००० 24
दक्षिण सीनाई ‏محافظة جنوب سيناء South Sinai अल-तूर ३१,२७२ १,५९,००० 25
सुएज़ ‏محافظة السويس Suez सुएज़ ९,००२ ५,७६,००० 26
लक्सर ‏محافظة الأقصر Luxor लक्सर २,९६० १०,६४,००० 27

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Central Agency for Public Mobilization And Statistics 2011 and 2012 (CAPMAS)
  2. Population estimate for January 2012