बकायन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

बकायन
Melia azedarach
Leaves, flowers, and fruit
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत: Plantae
अश्रेणीत: Angiosperms
अश्रेणीत: Eudicots
अश्रेणीत: Rosids
गण: Sapindales
कुल: Meliaceae
वंश: Melia
जाति: M. azedarach
द्विपद नाम
Melia azedarach
L.[1]
पर्यायवाची
  • Azedara speciosa Raf.
  • Azedarach commelinii Medik.
  • Azedarach deleteria Medik.
  • Azedarach fraxinifolia Moench
  • Azedarach odoratum Noronha
  • Azedarach sempervirens Kuntze
  • Azedarach sempervirens var. glabrior (C.DC.) Kuntze
  • Azedarach sempervirens f. incisodentata Kuntze
  • Azedarach sempervirens f. longifoliola Kuntze
  • Azedarach sempervirens f. subdentata Kuntze
  • Melia azedarach var. intermedia (Makino) Makino
  • Melia azedarach var. subtripinnata Miq.
  • Melia azedarach var. toosendan (Siebold & Zucc.) Makino
  • Melia bukayun Royle
  • Melia cochinchinensis M.Roem.
  • Melia commelini Medik. ex Steud.
  • Melia composita Benth.
  • Melia florida Salisb.
  • Melia guineensis G.Don
  • Melia japonica G.Don
  • Melia japonica var. semperflorens Makino
  • Melia orientalis M.Roem.
  • Melia sambucina Blume
  • Melia sempervirens Sw.
  • Melia toosendan Siebold & Zucc. [2]
बकायन का वृक्ष
महानिम्ब की एक शाखा में पत्तियाँ, फूल और फल
Melia azedarach

बकायन (वानस्पतिक नाम : Melia azedarach)[3] नीम की जाति का एक पेड़ है। भारत में प्रायः सभी प्रान्तों में पाया जाता है। नीम से छोटा एवं अचिरस्थाई होता है। इसके पत्ते कड़वे नीम के समान तथा आकार में कुछ बड़े होते हैं। बकाइन की लकड़ी इमारती कामों के लिए बहुत उपयोगी होता है। यह छायादार पेड़ होता है। इसके फल भी कड़वे नीम के फल के समान होते हैं।

इसको महानिम्ब भी कहते हैं। यह एक औषधीय पेड़ है। आयुर्वेद में बकायन का बहुत महत्त्व है। बकायन से विभिन्न रोगों का उपचार किया  जाता  है । जोड़ो के दर्द निवारक के रूप में,बवासीर, नेत्ररोग, मुह के छाले, पेट मे दर्द, आँतो के कीड़े, प्रमेह, श्वेतप्रदर, खुजली, पेट के कीड़े आदि, अर्श में तो बकायन का बहुत महत्व है ।

पत्तियाँ[संपादित करें]

इसकी पत्तियाँ नीम की पत्तियों के समान तथा कुछ बड़ी और दुर्गन्धयुक्त होती है।

फूल[संपादित करें]

गुच्छों में नीम के फूल के आकार वाले कुछ नीलापन लिए लालीयुक्त होते हैं।

फल[संपादित करें]

झुमकों में नीम के फल के आकार वाले गोल होते हैं।

विभिन्न भाषाओं में इसके नाम[संपादित करें]

  • हिन्दी - महानीम, बकायन, बकैन, धरेक, डकानो
  • संस्कृत - मलाका,[4] महानिम्ब, रम्यक, गिरिनिम्ब, कार्मुक, द्रेका
  • मराठी - बकाण निंब, कवड़या निंब, बिलायती नीम
  • गुजराती - बकायनलिंबड़ो
  • बंगला - घोड़ानिम्ब, महानिम्बानव
  • अंग्रेजी - पर्शियन लिलक,इंडियन लिलक

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Linnaeus, C. (1753)
  2. "संग्रहीत प्रति". मूल से 11 नवंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 दिसंबर 2018.
  3. "संग्रहीत प्रति" (PDF). मूल (PDF) से 9 मई 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 जुलाई 2016.
  4. "Sanskrit Dictionary". www.sanskritdictionary.com. अभिगमन तिथि 2020-07-14.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]