पी॰ चिदंबरम

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पलनिअप्पन चिदम्बरम
பழனியப்பன் சிதம்பரம்
पी॰ चिदंबरम


कार्यकाल
21 जुलाई 2012 – 26 मई 2014
प्रधान  मंत्री मनमोहन सिंह
पूर्व अधिकारी मनमोहन सिंह
उत्तराधिकारी अरूण जेटली
कार्यकाल
22 मई 2004 – 30 नवम्बर 2008
प्रधान  मंत्री मनमोहन सिंह
पूर्व अधिकारी जसवन्त सिंह
उत्तराधिकारी मनमोहन सिंह
कार्यकाल
1 जून 1996 – 21 अप्रैल 1997
प्रधान  मंत्री ऍच॰ डी॰ देवगौड़ा
पूर्व अधिकारी जसवन्त सिंह
उत्तराधिकारी इन्द्र कुमार गुजराल

कार्यकाल
30 नवम्बर 2008 – 31 जुलाई 2012
प्रधान  मंत्री मनमोहन सिंह
पूर्व अधिकारी शिवराज पाटिल
उत्तराधिकारी सुशील कुमार शिंदे

कार्यकाल
26 दिसम्बर 1985 – 2 दिसम्बर 1989
प्रधान  मंत्री राजीव गांधी
पूर्व अधिकारी कामाख्या प्रसाद सिंह देव
उत्तराधिकारी मार्गरेट अल्वा

जन्म 16 सितम्बर 1945 (1945-09-16) (आयु 78)
शिवगंगा जिला, भारत
राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
अन्य राजनैतिक
सहबद्धताएं
संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन
(2004 – वर्तमान)
जीवन संगी नलिनी चिदम्बरम
संतान कार्ति
विद्या अर्जन मद्रास विश्वविद्यालय
हार्वर्ड विश्वविद्यालय
वेबसाइट निजी जालस्थल

पलनिअप्पन चिदम्बरम (तमिल: பழனியப்பன் சிதம்பரம்; जन्म - 16 सितंबर 1945) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से सम्बद्ध एक भारतीय राजनीतिज्ञ एवं भारत गणराज्य के पूर्व केन्द्रीय वित्त मन्त्री है। इसके अलावा चिदम्बरम एक स्थापित कंपनी मामलों के वकील है जिन्होंने अब दिवालिया हो चुकी एनरॉन सहित कई प्रसिद्ध संस्थाओं के लिए पैरवी की है। पी॰ चिदम्बरम केन्द्र में पिछली दो कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकारों के एक महत्वपूर्ण सदस्य थे। पहले भी वह मई 2004 से नवम्बर 2008 तक भारत के वित्त मन्त्री रह चुके हैं। नवम्बर 2008 में मुम्बई पर हुए आतंकी हमलों के पश्चात् विवादों में घिरे शिवराज पाटिल के इस्तीफे की वज़ह से चिदम्बरम को भारत के गृह मन्त्री बनाया गया था। गृह मन्त्री के रूप में साढ़े तीन साल के कार्यकाल के बाद इन्हें मनमोहन सिंह सरकार में पुनः वित्त मन्त्री नियुक्त किया गया।[1][2]

राजनैतिक जीवन[संपादित करें]

चिदम्बरम अब तक लोकसभा में 7 बजट प्रस्तुत कर चुके हैं, जिसमें संयुक्त प्रगतिशील गठबन्धन में वित्त मन्त्री के नाते उन्होंने 5 बजट प्रस्तुत किए हैं।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "गृह मन्त्री चिदम्बरम का चुनौतियों से लड़ने का संकल्प". आज तक. नई दिल्ली. पीटीआई. १ दिसम्बर २००८. मूल से 5 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ४ दिसम्बर २०१२.
  2. "चिदम्बरम फिर वित्त मन्त्री, शिन्दे को मिला गृह". बीबीसी हिन्दी. ३१ जुलाई २०१२. मूल से 3 अगस्त 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ४ दिसम्बर २०१२.