गुरदास मान

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
गुरदास मान
पृष्ठभूमि
अन्य नाम"मर जाणा"
जन्म4 जनवरी 1957 (1957-01-04) (आयु 67)
गिद्दड़बाहा, पंजाब, भारत
पेशागायक, अभिनेता, संगीत निर्माता,
सक्रियता वर्ष1980-वर्तमान
वेबसाइट[1], [2]

गुरदास मान पंजाब के मशहूर लोक गायक अभिनेता हैं। उन्हें पंजाबी गायकी का सम्राट कहा जाता है।[1]

प्रारंभिक जीवन[संपादित करें]

गुरदास मान का जन्म 4 जनवरी 1957 को पंजाब के मुक्तसर जिले में स्थित गिद्दड़बाहा नामक कस्बे में हुआ। प्रारंभिक शिक्षा मलोट में हुई तथा उच्च शिक्षा के लिए आप पटियाला आ गए। पटियाला के नैशनल इंस्टीच्यूट ऑफ स्पोर्टस (एन आई एस) से डिग्री ली। (इसमें गुरदास मान किस घर मतलब सीखो के घर पैदा हुए है या नहीं किद्र पैदा हुया ये तो बताओ)

एक बार जनवरी 2001 को रोपड़ के पास तथा जनवरी 2007 में वे हरियाणा के करनाल जिले के बस्तारा गांव के निकट एक और वाहन दुर्घटना के शिकार हुए जिसमें वह घायल हो गए।[2]

पुरस्कार व सम्मान[संपादित करें]

  • सितम्बर 2010 में ब्रिटेन के वोल्वरहैम्टन विश्वविद्यालय ने पंजाबी गायक गुरदास मान को विश्व संगीत में डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया। मान के साथ इस सम्मान को पाने वालों में सर पॉल मॅक्कार्टनी, बिल कॉस्बी और बॉब डायलन थे।[3]
  • 14 दिसम्बर 2012 को उन्हें पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के 36वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने डाक्टर ऑफ लिटरेचर की मानद उपाधि से सम्मानित किया।[4]
  • फिल्म देस होया परदेस (2004) में अपने चरित्र के चित्रण के लिए अपने मुख्य अभिनेता गुरदास मान को राष्ट्रपति के राष्ट्रीय पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता ( विशेष जूरी पुरस्कार ) से सम्मानित किया गया।
  • हीर के अपने गायन के माध्यम से संपूर्ण कथा के निर्माण के लिए फिल्म वारिस शाह-इश्क दा वारिस (2006) के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक का पुरस्कार भी गुरदास मान को दिया गया।
  • फिल्म वारिस शाह-इश्क दा वारिस (2006) के लिए बर्लिन एशिया फिल्म महोत्सव में गुरदास मान सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के रूप में पुरस्कार मिला।
  • एलबम बूटपालिशाँ के लिए ब्रिटेन एशियाई संगीत पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय एल्बम।
  • सुखमनी - होप फॉर लाइफ (२०११) के लिए में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक्स) का पीटीसी फिल्म अवार्ड।

करियर[संपादित करें]

फिल्मों व एलबमों की सूची देखें।

गुरदास मान जागरण प्रकाशन लिमिटेड के पंजाबी भाषा के समाचार पत्र पंजाबी जागरण के ब्रांड एंबेसडर भी हैं।[5] 

नयी एलबम-रोटी[संपादित करें]

१ अगस्त २०१३ को चंडीगढ़ में वे अपनी नई पंजाबी म्यूजिक एल्बम "रोटी" रिलीज करने पहुंचे। यह पूछने पर कि उन्हें इस एलबम का कौन सा गाना सबसे अच्छा लगता है, उन्होंने कहा - मेरी इस म्यूजिक एल्बम में आठों गीत मेरे लाडले बच्चों की तरह है। जैसे एक मां को अपने सभी बच्चे अच्छे लगते हैं, वैसे ही मुझे ये सभी गीत.[6]

जल्द ही वह एक पंजाबी फिल्म पंजाबिये जुबाने करने जा रहे हैं, जिसे उनकी पत्नी मनजीत मान डायरेक्ट करेंगी। इस फिल्म की शूटिंग अगले साल जून तक शुरू हो जाएगी।[7] 


गुरदास मान के किसी प्रशंसक का ढाबा, राष्ट्रीय राजमार्ग २२ पर, चंडीगढ़ के निकट। इससे गुरदास मान की प्रसिद्धि का अनुमान लगाया जा सकता है।

व्यक्तित्व[संपादित करें]

पंजाबी गायकी का सबसे बड़ा स्टार होने के बावजूद भी स्टारडम या घमंड मान साहब को छू भी नहीं पाया है। छोटे छोटे गांवों में भी धार्मिक अनुष्ठानों, मेलों आदि में वे अक्सर गाया करते हैं।[8],[9]  वे नकोदर स्थित डेरा बाबा मुराद शाह ट्रस्ट के चेयरमैन भी हैं। इस ट्रस्ट की ओर से उत्तराखण्ड में जून 2013 में आई बाढ़ के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में उन्होंने 11 लाख रूपये का दान दिया।[10] 

9 जनवरी 2001 को रोपड़ के पास एक भयानक हादसे में मान बाल बाल बचे किंतु इनके ड्राईवर तेजपाल की मृत्यु हो गई। वे उसे अपना अच्छा दोस्त भी मानते थे, उसे समर्पित करते हुए उन्होंने एक गाना भी लिखा व गाया - "बैठी साडे नाल सवारी उतर गयी"।

मान साहब के व्यक्तित्व का अंदाजा इस घटना से लगाया जा सकता है। म्यूजिक एल्बम "रोटी" की रिलीज पर म्यूजिक वीडियो डायरेक्टर - म्यूजिक डायरेक्टर जतिंदर शाह से जब गुरदास मान के साथ के अनुभव के बारे में पूछा गया तो वह इतने इमोशनल हो गए कि उनकी आंखें भर आई और वह चुप हो गए। तब गुरदास मान अपनी सीट से उठकर आए और जतिंदर को गले से लगा लिया।[11]

एलबम्स की सूची[संपादित करें]

वर्ष एलबम
2013  रोटी (Sai Productions/Speed Records)
2011 जोगिया (Sai Productions/T-Series/UK BOX OFFICE)
2008  बूट पलिशां  (Sai Creations/UK BOX OFFICE)
2005 विलायतां (T-Series/MovieBox)
2004  हीर Heer (T-Series)
2003 पंजीरी Punjeeri (T-Series/MovieBox/Music Waves)
2001  प्यार कर लै  (Tips)
1999 जादुगरियां (Venus)
1998 दिल होणा चाहिदा जवान  (Venus)
1997 यार मेरा प्यार (T-Series)
1996 चक लो चक लो (T-Series)
1995 इश्क़ न देखे ज़ात
1994 आजा सजना
1994 इश्क़ द गिद्दा (Tips)
1993 घर भुल गी मोड़ ते आके   (Catrack)
1993 ठन ठन गोपाल /वेखीं किते यार ना होवे (Catrack)
1993 आकड़ आ ही जांदी ए /लड़ गया पेचा   (Music Bank)
1991 दिल दा बादशाह 
1990 मोहब्बत ज़िंदाबाद 
1989 अखियां उड़ीक दियां 
1988* रात सुहानी
1988 चुगलियां 
1988 वाह नी जवानिये 
1987 गीता़ भरी पिटारी 
1986 नचो बाबेयो 
1985 कुड़ियां ने जूडो सिख लयी
1984 चक्कर 
1984 पीड़ तेरे जाण दी 
1983 मस्ती 
1982 दिल साफ होणा चाहिदा 
1982 डिस्को विचारी 
1981 दिल दा मामला है 
1980 रन बोतल वरगी

फ़िल्मों की सूची[संपादित करें]

2014 दिल विल प्यार व्यार

2011 मम्मी पंजाबी

वर्ष फिल्म चरित्र
२०१०  चक जवाना
२०१० सुखमनी-होप फार लाईफ   .
२००९  मिनि पंजाब  (Speed OXL Films)
२००८  यारियां (Universal)
2007  मम्मी जी (special appearance) (Universal)
2006  वारिस शाह-इश्क दा वारिस (MovieBox) वारिस शाह
2004 देस होया परदेस  (Universal)
2004  वीर ज़ारा (यश राज फिल्म्स)  (लोक गायक-special appearance)
2002  ज़िंदगी खूबसूरत है
2000 शहीद ऊधम सिंह (MovieBox) भगत सिंह
1999 शहीद-ए-मोहब्बत बूटा सिंह बूटा सिंह
1999  सिर्फ तुम (लोक गायक-special appearance)
1995 सूबेदार 
1995  बगावत  गुरजीत
1994 कचहरी गुरदास/अजीत
1994  वान्टेड
1992 साली आधी घर वाली 
1991   रूहानी ताकत
1990 प्रतिज्ञा  बिल्ला
1990 क़ुरबानी जट्ट दी   करमा
1990 दुश्मनी दी अग 
1987  छोरा हरियाणे का
1986  की बणु दुनिया दा
1986  गभरू पंजाब दा   शेरा
1986  लौंग दा लिश्कारा
1985  पत्थर दिल
1984   उच्चा दर बाबे नानक दा गुरदित
1982  मामला गड़बड़ है

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1.   http://www.jagran.com/punjab/chandigarh-10613216.html Archived 2013-12-12 at the वेबैक मशीन
  2. "संग्रहीत प्रति". मूल से 25 जनवरी 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 सितंबर 2013.
  3. "गुरदास मान को ब्रिटेन में डॉक्टरेट की उपाधि". देशबंधु. 2010. मूल से 2 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 सितम्बर 2013.
  4. "संग्रहीत प्रति". मूल से 4 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 सितंबर 2013.
  5.   "दैनिक जागरण". दैनिक जागरण. अभिगमन तिथि 30 सितम्बर 2013.
  6.   http://www.jagran.com/punjab/chandigarh-10613216.html Archived 2013-12-12 at the वेबैक मशीन
  7.  http://m.amarujala.com/page.php?c=patiala&n=Patiala-31337-108 Archived 2016-03-04 at the वेबैक मशीन
  8.   "गांव परजीयां कलां में बाबा माले शाह की याद में वार्षिक मेले में गुरदास मान". दैनिक जागरण. अभिगमन तिथि 30 सितम्बर 2013.
  9.   "गुरदास मान ने बांटा लंगर". hindi.yahoo.com. मूल से 11 अगस्त 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 सितम्बर 2013.
  10.   "पंजाब केसरी-दानी सज्जनों की सूची". पंजाब केसरी. 2013. मूल से 2 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 सितम्बर 2013.
  11. http://m.bhaskar.com/article/badi-khabarein/521/t/800/c-3-835229-NOR.html[मृत कड़ियाँ]