कुद का पतीसा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

कुद, भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य में ऊधमपुर जिले में एक छोटा शहर है। यहाँ का पतीसा काफ़ी मशहूर है। इसकी शोहरत जम्मू से ले कर चंडीगढ़ तक फैली हुई है। स्वाद में यह सोहन पापड़ी जैसा ही होता है पर घी अधिक होने के कारण इसमें रोएँ कम होते हैं।

अक्सर लोगबाग दीवाली के बाद जम्मू आदि से लौटने पर अपने साथियों के लिए कुद का पतीसा ले के आते हैं। इसके लिए साथी काफ़ी दुआ देते हैं।