कुंदुज़ प्रान्त

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(क़ोन्दोज से अनुप्रेषित)
अफ़्ग़ानिस्तान का कुंदुज़ प्रान्त (लाल रंग में)

कुंदुज़ (पश्तो: كندز‎, अंग्रेजी: Kunar) अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के उत्तर-पूर्व में स्थित है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल ८,०४० वर्ग किमी है और इसकी आबादी सन् २००९ में लगभग ८.२ लाख अनुमानित की गई थी।[1] इस प्रान्त की राजधानी कुंदुज़ शहर है। इस प्रान्त में ताजिक और पश्तून लोगों की बहुतायत है, लेकिन यहाँ बहुत उज़बेक लोग भी रहते हैं। इसकी उत्तरी सीमा ताजिकिस्तान से लगती है। कुंदुज़ नदी यहाँ का एक महत्वपूर्ण जल-स्रोत है और यह अमु दरिया की एक उपनदी है। यही अमु दरिया कुंदुज़ प्रान्त और उसके उत्तर में स्थित ताजिकिस्तान के बीच की अंतर्राष्ट्रीय सीमा भी है। कुंदुज़ प्रान्त पश्चिम में मज़ार-ए-शरीफ़ तथा दक्षिण में काबुल से सड़क द्वारा जुड़ा हुआ है। इसके अलावा यह ताजिकिस्तान से भी सड़क द्वारा संयुक्त है।

विवरण[संपादित करें]

कुंदुज़ प्रांत में ७ ज़िले है। सन् २००१ में तालिबान के पतन के समय यह अफ़गानिस्तान का सबसे आखिरी शहर था जिसने समर्पण किया। हज़ारों पाकिस्तानी सैनिक, कर्मचारियों तथा कई अल-क़ायदा और तालिबान के सदस्यों को पाकिस्तानी वायु सेना द्वारा सुरक्षित तरीके ले उठा लिया गया था। इस घटना को शैतान का उत्थान की संज्ञा मिली थी।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. The World Factbook: Afghanistan (अंग्रेज़ी) Archived 2017-09-20 at the वेबैक मशीन, Central Intelligence Agency (सी आइ ए), Accessed 27 दिसम्बर 2011