उन्नति

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

पुराणों और वेदों में उन्नति को भगवान विष्णु के वाहन गरुड़देव की पत्नी और पक्षियों की रानी बताया गया है | उन्नति ने एक अन्डा प्रसव किया था उस अन्डे से महाबलशाली गरुड़ सुमुख का जन्म हुआ| वेदों और पुराणों में इनकी विशेष महत्वता है तथा प्राचीन ग्रन्थों में इनका निवास गरुड़ के साथ बैकुंठ में बताया गया है | कुछ स्थानों पर इन्हें श्येनी की छोटी बहन बताया गया है | श्येनी अरुणदेव की पत्नी हैं |