अनिरुद्ध जगन्नाथ

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
महामहीम
सर अनिरुद्ध जगन्नाथ
Sir Anerood Jugnauth

केसीएमजी क्यूसी जीसीएसके पीसी जीओएलएच जीओपी ओआरएस

एमएसएम/एमएमएम के नेता
पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
2 अप्रैल 2012
राष्ट्रपति अमीना गुरीब फ़किम[1]
सहायक पॉल बेरेंगेर
परावीन्द जुग्नौथ
पूर्वा धिकारी पॉल बेरेंगेर
उत्तरा धिकारी प्रवीण जगन्नाथ

पद बहाल
7 अक्टूबर 2003 – 31 मार्च 2012
प्रधानमंत्री पॉल बेरेंगेर
नवीनचन्द्र रामगुलाम
उप राष्ट्रपति रऊफ बुनधुन
अन्गीदी चेट्टियार
मोनिक ओहसन बेलेपाऊ
पूर्वा धिकारी कार्ल ओफ्फ्मन्न
उत्तरा धिकारी मोनिक ओहसन बेलेपाऊ
(कार्यकारी)

पद बहाल
17 सितम्बर 2000 – 30 सितम्बर 2003
राष्ट्रपति कास्सम उतीम
अन्गीदी चेट्टियार
अरिरंगा पिल्लै
कार्ल ओफ्फ्मन्न
पूर्वा धिकारी नवीनचन्द्र रामगुलाम
उत्तरा धिकारी पॉल बेरेंगेर
पद बहाल
16 जून 1982 – 22 दिसम्बर 1995
राजा एलिज़ाबेथ द्वितीय
राष्ट्रपति वीरासामी रिन्गादू
कास्सम उतीम
गर्वनर जनरल डयेन्द्रनथ बुर्रेन्चोबय
शिवसागर रामगुलाम
वीरासामी रिन्गादू
पूर्वा धिकारी शिवसागर रामगुलाम
उत्तरा धिकारी नवीनचन्द्र रामगुलाम

विपक्ष के नेता
पद बहाल
20 दिसम्बर 1976 – 11 जून 1982
प्रधानमंत्री शिवसागर रामगुलाम
पूर्वा धिकारी गेतन दुवाल
उत्तरा धिकारी पॉल बेरेंगेर

रिविएर दू रेम्पार्ट जिले से
संसद सदस्य
पद बहाल
11 सितम्बर 2000 – 7 सितम्बर 2003
पूर्वा धिकारी देवा विरहसवमी
उत्तरा धिकारी राजेश जीतह
पद बहाल
20 दिसम्बर 1976 – 20 दिसम्बर 1995
पूर्वा धिकारी हरी रामनारायण
उत्तरा धिकारी देवा विरहसवमी
पद बहाल
21 अक्टूबर 1963 – 7 अगस्त 1967
पूर्वा धिकारी पद की स्थापना
उत्तरा धिकारी हरी रामनारायण

जन्म 29 मार्च 1930 (1930-03-29) (आयु 94)
वकोअस-फ़ीनिक्स, मॉरिशस
राजनीतिक दल स्वतंत्र फॉरवर्ड ब्लॉक (1962–1965)
ऑल मॉरिशस हिंदू कांग्रेस(1965–1970)
मूवमेंट मिलिटेंट पार्टी(1970–1982)
मूवमेंट सोशलिस्ट मिलिटेंट(1983–2003)
निर्दलीय (2003–2012)
मूवमेंट सोशलिस्ट मिलिटेंट (2012-वर्तमान)
जीवन संगी सरोजिनी बल्लाह
बच्चे परावीन्द
शलिनी
शैक्षिक सम्बद्धता इंन्स ऑफ़ कोर्ट स्कूल ऑफ़ लॉ
जालस्थल [1]

अनिरुद्ध जगन्नाथ (जन्म: 29 मार्च 1930) मॉरिशस के राजनीतिज्ञ हैं जो मॉरिशस के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति दोनों पदों पर रहे हैं। वो वर्ष 2003 से 2012 तक देश के राष्ट्रपति थे।[2][3][4] इससे पहले भी वो देश के प्रधानमन्त्री भी रह चुके हैं। जगन्नथ भारतीय मूल के हैं।[5]

राजनीतिक कैरियर[संपादित करें]

जगन्नाथ पी॰ वी॰ नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह के साथ नई दिल्ली में (1991)

जगन्नाथ को प्रथम प्रवासी भारतीय सम्मान से नवाज़ा गया था।[6] जगन्नाथ मॉरिशस में मूवमेंट सोशलिस्ट मिलिटेंट पार्टी के नेता हैं। वह बतौर आईएफ़बी प्रत्याशी पहली बार 1963 में संसद के लिए चुने गए। इसके बाद वह 1965 में ऑल मॉरिशस हिंदू कांग्रेस के सदस्य बने। सन् 1965-66 में शिवसागर रामगुलाम की सरकार में उन्हें विकास राज्य मंत्री बनाया गया और नवम्बर 1966 में वे श्रम मंत्री बने। जगन्नाथ 1970 में मूवमेंट मिलिटेंट मॉरिसिएन में शामिल हो गए और उसके पश्चात उसी दल के नेता बने। वह 1976 में हुए चुनाव में जीते और विपक्ष के नेता चुने गए। वर्ष 1982 में वह भारी जीत के साथ प्रधानमंत्री चुने गए।[6] उनकी सरकार ने देश के आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक ढाँचे में परिवर्तन लाने के लिए कार्य आरम्भ किया लेकिन नौ माह में ही सरकार गिर गई। इसके बाद 20 अगस्त 1983 को देश में पुनः चुनाव हुआ जिसमें जगन्नाथ ने पुनः सफलता प्राप्त की। इस बार उन्होंने देश को औद्यौगीकरण की ओर अग्रसर किया। 1985 में नशीली दवाओं की तस्करी में सांसदों के पकड़े जाने के कारण जगन्नाथ ने विधानसभा भंग कर दी। फलस्वरूप 30 अगस्त 1987 को देश में पुनः आम चुनाव करवाये गये। इन चुनाओं में भी जगन्नाथ ने भारी सफलता प्राप्त की।[7]

पारिवारिक जीवन[संपादित करें]

मॉरिशस में वो जगन्नाथ परिवार के कुलपुरुष हैं। जगन्नाथ का विवाह सरोजिनी बल्लाह से 18 दिसम्बर 1957 में हुआ और उनकी दो संतान हैं: परावीन्द और शालिनी।अनिरुद्ध जगनाथ अहीर यदुवंशी जाति के है और परावीन्द देश के पूर्व वित्त मंत्री हैं और वर्तमान में मोका और क्वार्टर-मिलितैरे निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य हैं। परावीन्द मिलिटेंट समाजवादी आंदोलन (Militant Socialist Movement) के नेता हैं और उनका विवाह कबिता रामदानी से हुआ। जगन्नाथ की पुत्री शालिनी भी विवाहित हैं। जगन्नाथ के नाती-पौत्रों की संख्या पाँच है: अनुषा, दिव्या, सोनिका, सोनाली और सारा।

  1. "मॉरीशस में पहली महिला राष्ट्रपति". बीबीसी हिन्दी. ६ जून २०१५. मूल से 17 नवंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ६ जून २०१५.
  2. "उम्मीद की किरण बना पहला प्रवासी दिवस". बीबीसी हिन्दी. अभिगमन तिथि 28 जुलाई 2013.
  3. "दिल्ली में होगा प्रवासी फ़िल्म समारोह". बीबीसी हिन्दी. 2 दिसम्बर 2009, 15:44 IST. अभिगमन तिथि 28 जुलाई 2013. |date= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  4. "मॉरीशस के राष्ट्रपति का शहर में भव्य स्वागत". जमशेदपुर: लाइव हिन्दुस्तान. 16 नवम्बर 2010. मूल से 12 अक्तूबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 जुलाई 2013.
  5. "क्या आपको पता है: भारतीय मूल के लोग". दैनिक भास्कर. अभिगमन तिथि 28 जुलाई 2013.[मृत कड़ियाँ]
  6. "देश के गौरव: अनिरुद्ध जगन्नाथ". बीबीसी हिन्दी. मूल से 4 दिसंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 जुलाई 2013.
  7. डॉ॰ धर्मेन्द्र प्रसाद (1999). प्रहलाद रामशरण: केन्द्र और विस्तार. आत्माराम & सन्स. पृ॰ 142-143. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9788170434016.