लॉरेन गॉटलिब

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(Lauren Gottlieb से अनुप्रेषित)
लॉरेन गॉटलिब

लॉरेन गॉटलिब अगस्त 2013 में
जन्म 8 जून 1988 (1988-06-08) (आयु 35)
एरिजोना, संयुक्त राष्ट्र
पेशा अभिनेत्री
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}
वेबसाइट
www.lauren-gottlieb.com

लॉरेन गॉटलिब (जन्म: 8 जून 1988) एक अमेरिकी नृत्यांगना और अभिनेत्री हैं।[1] यह एक अमेरिकी कार्यक्रम सो यू थिंक यू केन डांस में भाग लेने के कारण जानी जाती हैं। इसी के बाद यह भारतीय बॉलीवुड फिल्म एबीसीडी में भी एक मुख्य किरदार के रूप में अभिनय किया। यह इनकी पहली फिल्म थी। इसके बाद यह भारत के एक नृत्य कार्यक्रम झलक दिखला जा में भी पुनीत पाठक के साथ भी नजर आईं!

भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह[संपादित करें]

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह के नए भोजपुरी होली सॉन्ग (New Bhojpuri Holi Song) ने यू-ट्यूब पर आग लगा रखी है. यह गाना रिलीज होने के बाद से अब तक यू-ट्यूब पर नंबर वन ट्रेंड बना हुआ है।

गाने का नाम 'कमरिया हिला रही है' (Kamariya Hila Rahi hai) है. इस गाने को लॉलीपॉप लागेलू गाने से विश्व प्रसिद्धि पाने वाले भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह ने गया है।

इस गाने में भोजपुरी सिंगर पायल देव ने उनका साथ दिया है. रिलीज होने के 3 दिन के अंदर यू-ट्यूब पर इस गाने को अब तक 1.7 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

होली से ठीक पहले आए इस गाने सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है. पवन सिंह के चाहने वालों के लिए यह एक तरह का नया गाना है क्योंकि इसमें भाषा की बात करें तो भोजपुरी की जगह हिंदी का प्रयोग किया गया है।

पवन सिंह के होली सॉन्ग ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, हुआ वायरल

गाने में पवन सिंह के साथ लॉरेन गॉटलिब की कैमेस्ट्री बेजोर दिख रही है. इस वीडियो में गॉटलिब बेहद हॉट दिख रही हैं।

नृत्य[संपादित करें]

इन्होंने 2004 में टाइस डिओरिओ से नृत्य की शिक्षा लेकर एक अमरीकी कार्यक्रम सो यू थिंक यू केन डांस में भाग लिया।[2][3]

कार्यक्रम के दौरान लौरेन ने रिहाना, मारिया केरे, ब्रिटनी स्पियर्स, शकीरा, सीन किंग्स्टन, केरी अंडरवुड, विलो स्मिथ, और एनरिकुए ल्ग्लेसियस के साथ काम किया। नृत्य के कार्य के साथ-साथ डिसासटर मूवी और हेनाह मोंटेना आदि फिल्मों में भी कार्य किया।

यह झलक दिखला जा के संस्करण 6 में उच्च अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।[4] साथ ही यह झलक दिखला जा के 7वें संस्करण में भी नजर आईं।[5] इन्होंने झलक दिखला जा के 7वें संस्करण में सलमान यूसुफ खान के साथ भाग लिया।[6][7]

अभिनय[संपादित करें]

लॉरेन ने पहली बार घोस्ट व्हिसपरर में अभिनय किया इसके बाद वह अतिथि के रूप में मेक इट आर ब्रेक इट और सीएसआई: क्राइम सीन इन्वैस्टिगेशन में और इसके बाद अलविन एण्ड दी चिपमुंक्स: चिपव्रेक्केड में कार्य किया। इसके बाद 2013 में रेमो डीसूजा के साथ एबीसीडी नामक एक भारतीय बॉलीवुड फिल्म में कार्य किया।[8][9] फिल्म में अभिनय करने के लिए वह भारत में मार्च 2013 में आयीं और 3 महीने तक हिन्दी सीखी।[10] इन्होंने मुंबई की एक लड़की रिया की भूमिका में इस फिल्म में पात्र निभाया। इसी के साथ वह डांस इंडिया डांस में भी गई थीं।

फिल्में[संपादित करें]

फिल्म वर्ष पात्र टिप्पणी
डिसास्टर 2008 चेयरलीडर नृत्यक
हेना मोंटेना 2009 नृत्यक
ब्रिंग इट ऑन: फाइट टु दी फिनिश 2009 आल स्टार जैगुआर डांसर
एलविन एण्ड दी चिपमुंक्स: चिपव्रेक्केड 2011 क्लब वुमेन #2 / कूकी
एबीसीडी 2013 रिया
डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी! 2015 कलकत्ता कीस गाने में
एबीसीडी 2 2015 ऑलिव
वैल्कम टू कराची 2015 आईएसआई जासूस
अंबरसरिया - दिलजीत दोसांझ[11]

धारावाहिक[संपादित करें]

नाम वर्ष पात्र
सो यू थिंक यू केन डांस 2005 Herself
घोस्ट व्हिसपेरेर 2005 डायना की मित्र
ग्ली 2009-2010 नृत्यक
सीएसआई: क्राइम सीन इन्वैस्टिगेशन 2010 सूजेन
झलक दिखला जा (संस्करण 6) 2013 स्वयं
कॉमेडी नाइट्स विध कपिल 2014 विशेष उपस्थिती
झलक दिखला जा (संस्करण 7) 2014 स्वयं

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Sizzling HOT Lauren Gottlieb turns on the oomph factor with her sexy bikini pics". मूल से 8 सितंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 सितंबर 2018.
  2. "'So You Think You Can Dance': A chat with Lauren Gottlieb - latimes.com". L.A. Times. July 26, 2007. मूल से 19 जनवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 July 2013.
  3. Adam B. Vary (Jul 20, 2007). "An Imperfect 10 Recap". Entertainment Weekly. मूल से 29 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 July 2013.
  4. "Drashti Dhami beats Lauren Gottlieb, wins 'Jhalak Dikhhla Jaa 6'". Sep 15, 2013. मूल से 16 सितंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2013-09-15.
  5. "Jhalak Dikhhla Jaa's not cake walk for me: Lauren". The Times Of India. Jul 8, 2013. मूल से 12 जुलाई 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 July 2013.
  6. "Salman Yusuff Khan to bow out of Jhalak Dikhhla Jaa". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. July 29, 2014. मूल से 1 अगस्त 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2014-08-26.
  7. "Are these two India's best dancers right now?". हिन्दुस्तान टाइम्स. August 23, 2014. मूल से 26 अगस्त 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2014-08-26.
  8. "Lauren Gottlieb to star in UTV's 'ABCD". Variety (magazine). March 6, 2012. मूल से 16 नवंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 July 2013.
  9. "Kareena, Priyanka not in league of Madhuri: Remo". Times Of India. Apr 5, 2012. मूल से 21 सितंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 July 2013.
  10. "One step at a time, Lauren Gottlieb". मिड डे. 2012-03-22. मूल से 21 सितंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 July 2013.
  11. "Lauren Gottlieb signs Punjabi film". मूल से 13 फ़रवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 मार्च 2015.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]