५ जून

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(5 जून से अनुप्रेषित)
<< जून >>
सो मं बु गु शु
१० ११ १२ १३ १४ १५
१६ १७ १८ १९ २० २१ २२
२३ २४ २५ २६ २७ २८ २९
३०
2024

5 जून ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 156वाँ (लीप वर्ष में 157 वाँ) दिन है। साल में अभी और 209 दिन बाकी हैं।

दिवस[संपादित करें]

प्रमुख घटनाएँ[संपादित करें]

  • 1507 - इंग्लैंड और नीदरलैंड व्यापार समझौते पर सहमत हुए।
  • 1659 - मुगल शासक औरंगजेब आधिकारिक रूप से दिल्ली की गद्दी पर बैठे।
  • 1661 - महान वैज्ञानिक आइजक न्यूटन ने कैम्ब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज में दाखिला लिया।
  • 1664 - मुस्तफा द्वितीय तुर्की के सुल्तान बने।
  • 1674 - शिवाजी ने रायगढ़ मैं अपना राज्याभिषेक करवाया।
  • 1752 - बेंजामिन फ्रेंकलिन ने यह दर्शाने के लिए पहली बार पतंग उड़ाई कि बिजली विद्युत का एक स्त्रोत है।
  • 1827 - ग्रीक की स्वतंत्रता की लड़ाई के दौरान तुर्कों ने एक्रोपोलिस और एथेंस पर कब्जा किया।
  • 1846 -अमेरिका में फिलाडेल्फिया और बाल्टीमोर के बीच टेलीग्राफ लाइन की शुरुआत हुई।
  • 1857 - कानपुर अंग्रेजों के हाथों से निकल गया, नाना साहिब को पेशावा घोषित कर दिया।
  • 1875 - अमेरिका के सेन फ्रांसिस्को में पैसिफिक स्टॉक एक्सचेंज की शुरुआत हुई।
  • 1882 - बॉम्बे (अब मुंबई) में तूफान और बाढ़ से करीब एक लाख लोगों की मौत हुई।
  • 1912 - अमेरिकी नौसेना ने क्यूबा पर तीसरी बार हमला किया।
  • 1915 - डेनमार्क ने अपने संविधान में संशोधन कर महिलाओं को वोट का अधिकार दिया।
  • 1942 - अमेरिका ने बुल्गारिया, हंगरी तथा रोमानिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • 1944 - द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी, इटली और जापान की नाज़ी तिकड़ी वाले देशों की राजधानियों में से मित्र सेनाओं के कब्ज़े में आने वाला पहला शहर रोम बना।
  • 1953 - डेनमार्क में नया संविधान लागू हुआ।
  • 1967 - इजरायल ने मिस्र पर हमला कर उसके करीब चार सौ लड़ाकू विमान नष्ट कर दिए।
  • 1968 - अमरीका के शहर लॉस एंजेलस के एक होटल में मशहूर अमरीकी सांसद रॉबर्ट कैनडी के ऊपर जानलेवा हमला हुआ।
  • 1972 - संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत हुई।
  • 1977 - ऐपल ने ऐपल II कम्प्यूटर पेश किया।
  • 1984 - सिखों के धर्म स्थल पंजाब के अमृतसर मे स्थित स्वर्ण मन्दिर मे ऑपरेशन ब्लू-स्टार को भारतीय सेना ने अंजाम दिया।
  • 1990 - सोवियत संघ के अंतिम राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचोव को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • 2001 - शाही हत्याकांड जांच आयोग के एक सदस्य माधवन के इस्तीफ़ से नेपाल में शाही परिवार की जांच का कार्य अवरुद्ध हो गया।
  • 2005 - ताइवान ने अपनी पहली क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
  • 2010-
    • इजरायली सेना के विशेष दस्ते ने राहत सामग्री लेकर गाजा जा रहे कंबोडिया के झंडे वाले जहाज रशेल कोरी को कब्जे में लेकर अशदोद बंदरगाह भेज दिया।
    • भारत सरकार ने सुरक्षा अनुबंध नियम के संशोधित रूप को अधिसूचित कर हिस्सा बाजार में सूचीबद्ध कंपनियों में आम निवेशकों की कम-से-कम 25% हिस्सेदारी को अनिवार्य कर दिया।
    • भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने इंडियन मुजाहिदीन को प्रतिबंधित स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया की इकाई और पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा से संबंध के कारण आतंकवादी संगठन घोषित करते हुए इसे गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) कानून के तहत प्रतिबंधित कर दिया।
    • इटली की फ्रांसिस्का शियावोन ने ऑस्ट्रेलिया की सामंता तोसुर को लगातार सेटों में 6-4, 7-6 से हरा कर एकल महिला फ्रेंच ओपन जीत ली।
  • 2013 - बिहार में बिजली गिरने से 44 लोगों की मौत हुई।
  • 2013 - नवाज शरीफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने।
  • 2013 - पहली बार एक अंग्रेजी अखबार में छपा कि अमरीका की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी अमरीका में लाखों लोगों के फोन रिकॉर्ड जुटा रही है।
  • 2018 - जॉर्डन के शाह, अब्‍दुल्‍ला द्वितीय ने सरकार विरोधी आंदोलन के बीच हार्वर्ड शिक्षित उमर रज्जाज को प्रधानमंत्री नियुक्‍त किया।

जन्म[संपादित करें]

निधन[संपादित करें]

  • 1910 - ओ. हेनरी, अमेरीकी लेखक
  • 2004 - रोनाल्ड विलसन रीगन - भूतपूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति
  • 2020 - वेद मारवाह - दिल्ली पुलिस के पूर्व कमिश्नर थे,जिन्होंने सेवानिवृत्ति के बाद मणिपुर , मिजोरम और झारखंड के राज्यपाल के रूप में कार्य किया ।
  • 1996 - कुबेरनाथ राय - ललित निबंध में विशिष्ट योगदान के लिए जाने जाते हैं।
  • 1942 - मास्टर मदन - प्रतिभाशाली ग़ज़ल और गीत
  • 1973 - माधव सदाशिव गोलवलकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक थे। इन्हें प्रायः गुरूजी के नाम से अधिक जानते हैं।

बहारी कडियाँ[संपादित करें]