सत्रहवें एशियाई खेल २०१४ में दक्षिण कोरिया के इञ्चियोन में आयोजित किए जाएँगे। इन खेलों की आधिकारिक तिथियाँ २०१० में गुआंग्झोऊ एशियाई खेलों में उद्घोषित की जाएँगी।
२०१४ में एशियाई खेलों की मे़जबानी के लिए इञ्चियोन और दिल्ली ने बोली लगाई थी। प्रत्याशियों की अन्तिम प्रस्तुतियों के बाद परिणाम १७ अप्रैल, २००७ को कुवैत नगर में घोषित किया गया। एशियाई ओलम्पिक परिषद की ४५ राष्ट्रीय ओलम्पिक समितियों में से ३२ ने इञ्चियोन और १३ ने दिल्ली के पक्ष में मतदान किया था, और इस प्रकार इन खेलों के आयोजन का अवसर दक्षिण कोरियाई नगर को दिया गया। दक्षिण कोरिया की सफलता के पीछे उनका यह वादा था जिसमे उन्होंने कहा था की वे प्रतिनिधि मण्डलों के रुकने और यात्रा का व्यय वहन करेंगे, जो लगभग २ करोड़ $ था।[1]
कुल खेल प्रतियोगिताओं की संख्या की घोषणा नवम्बर २०१० में गुआंग्झोऊ, चीन में की जाएगी।[2]