| द्वितीय एशियाई खेल |
|
|
| मेज़बान नगर |
मनिला, फिलिपींस |
| प्रतिस्पर्धी देश |
१९ |
| प्रतिस्पर्धी खिलाड़ी |
९७० |
| प्रतियोगिताएँ |
८ क्रीड़ाएँ |
| उद्घाटन समारोह |
१ मई |
| समापन समारोह |
९ मई |
| आधिकारिक उद्घाटन |
राष्ट्रपति रामोन मैगसेसे |
| खिलाड़ी की प्रतिज्ञा |
मार्टिन जिसन |
| न्यायाधीश की प्रतिज्ञा |
अण्टोनियो डेलास अलास |
| मशाल प्रज्वलक |
एनरिकुइटो बीच |
| मुख्य स्टेडियम |
रिज़ल मेमोरियल स्टेडियम |
दूसरे एशियाई खेल (एशियाड २ के नाम से भी जाने जाते हैं) फिलिपींस की राजधानी मनिला में १ मई से ९ मई, १९५४ के बीच आयोजित किए गए थे। इन खेलों का औपचारिक उद्घाटन राष्ट्रपति रामोन मैगसेसे द्वारा १ मई, १९५४ को ४:०२ अपराह्न किया गया था। उद्घाटन समारोह के अवसर पर मनिला के मलाटे स्थित रिज़ल मेमोरियल स्टेडियम में २०,००० लोग उपस्थित थे। अन्तओस के अनुरोध पर मशाल रिले और कौल्ड्रॉन प्रज्वलन को उद्घाटन समारोह से बाहर रखा गया ताकि ओलम्पिक खेलों की परम्परा को परिरक्षित रखा जा सके। मशाल विधि को १९५८ के एशियाई खेलों में पुनः लाया गया। हालांकि मेज़बान द्वारा अन्तिम खिलाड़ी के लिए परेड में प्रवेश करने के लिए एक विशेष प्रशस्ति पत्र का समाधान दिया गया। बतौर मेज़बान, फिलिपींस स्टेडियम में प्रवेश करने वाला अन्तिम देश था। आन्द्रेस फ़्रांको, फिलिपींस के ध्वज वाहक थे।
इन एशियाई खेलों में निम्नलिखित राष्ट्रीय ओलम्पिक समितियों ने भाग लिया था:
स्रोत : कुल पदक स्थिति - मानिला १९५४
- ↑ उस समय उत्तर बोर्नियो और हांगकांग संयुक्त राजशाही के क्राउन उपनिवेश थे।
- ↑ उस समय सिंगापुर स्वशासित ब्रिटिश उपनिचेश था।