२००७ उत्तर प्रदेश बम धमाके
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
२३ नवंबर २००७ में उत्तरप्रदेश के तीन शहरों वाराणसी, फैजाबाद और लखनऊ में आतंकवादियों ने २० मिनट के अंतराल पर एक के बाद एक छः धमाके कर डाले, जिसमें १८ लोग मारे गए और लगभग ८६ घायल हो गए। सारे धमाके न्याआलय परिसर में हुए। भारतीय कोर्ट के इतिहास में संभवतः पहली बार ऐसा हुआ है। साफ है कि आतंकियों के निशाने पर वकील ही थे।