हैचबैक मोटरगाड़ी
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
हैचबैक शैली कार के बाहरी ढ़ांचे के निर्माण की एक लोकप्रिय शैली है। इस शैली की गाड़ीयो मे सामन्यतः पाँच दरवाजे होते है। दो दरवाजे चालक की तरफ़ एवम दो दरवाजे यात्रीयो की बगल मे होते है, पाँचवा दरवाजा गाड़ी के पृष्ठ भाग मे होता है। सेडान शैली कि गाड़ीयो के विपरित इस प्रकार की गाड़ीयो मे समान रखने के लिये अलग से स्थान नही होता है। हैचबैक गाड़ीयो मे बैठने के लिये दो कतारो मे जगह होती है। पिछली कतार को मोड़ कर समान रखने के लिये उपयोग मे लिया जा सकता है। भारत मे अधिकतम लोकप्रिय मोटरगाङीया हैचबैक शैली कि है जैसे की मारुति ८००, ऑल्टो, वैगन-आर, स्विफ्ट्, ह्युंदै सेन्ट्रो, टाटा इंडिका। इस प्रकार की कारे छोटे परिवारो के लिये उपयुक्त मानी जाती है।