हेल्महोल्ज़
मुक्त ज्ञानकोष विकिपीडिया से
हरमन फ़ॉन हल्महोल्ज़(31 अगस्त 1821 - 8 सितम्बर, 1894) एक जर्मन भौतिकविद तथा चिकित्सक थे जिन्होंने आधुनिक विज्ञान के कई क्षेत्रों के विकास में योगदान दिया । ऊष्मागतिकी, विद्युतगतिकी और ऊर्जा संरक्षण के सिद्धांत के लिए उनका योगदान विशेष रूप से उल्लेखनीय है । शुद्ध पदार्थों के लिए उनका दिया गया एक सिद्धांत, जो अब उन्हीं के नाम से जाना जाता है, ऊष्मागतिकी के क्षेत्र में बहुत महत्वपूर्ण है ।