हेलेना बॉनहैम कार्टर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(हेलेना बोनहेम कार्टर से अनुप्रेषित)
हेलेना बॉनहैम कार्टर

हेलेना 2011 के 83वे वार्षिक अकादमी पुरस्कारों में
पेशा अभिनेत्री, आवाज़ कलाकार, गायिका
कार्यकाल 1983–अबतक
साथी टीम बर्टन (2001–अबतक; 2 बच्चें)
माता-पिता
  • रेमंड बॉनहैम कार्टर (मृत)
  • एलिना
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

हेलेना बॉनहैम कार्टर (अंग्रेज़ी: Helena Bonham Carter, जन्म २६ मई १९६६) एक अंग्रेज फ़िल्म अभिनेत्री है। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत के.एम. पेटन्स की टेलिविज़न रूपातरण अ पैटर्न ऑफ रोज़ेस से की थी जिसके कारण उन्हें लेडी जेन फ़िल्म के लिए मुख्य भूमिका दी गई। वे अ रूप विथ अ व्यू, फाईट क्लब और हैरी पॉटर फ़िल्म शृंखला में बेलाट्रिक्स लेस्ट्रेंज की भूमिका के लिए जानी जाती है और अपने साथी टीम बर्टन के साथ अन्य फ़िल्मों, जैसे प्लैनेट ऑफ द एप्स, बिग फिश, कोर्प्स ब्राइड, चार्ली एंड द चोकोलेट फैक्ट्री, स्विनी टोड्ड: द डीमन बार्बर ऑफ फ्लिट स्ट्रिट, ऐलिस इन वण्डरलैण्ड और आगामी फ़िल्म डार्क शैडोज़, में भी भूमिकाएं निभाती है।

बॉनहैम को द विंग्स ऑफ द डव और द किंग्स स्पीच ले लिए अकादमी पुरस्कारों में नामांकन प्राप्त हुआ है और इसके साथ छः गोल्डेन ग्लोब पुरस्कारों के नामांकन, एक अंतर्राष्ट्रीय एमी पुरस्कार, एक बाफ्टा पुरस्कार और एक स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स प्रदान किए जा चुके है। २०१२ में इन्हें कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर के सम्मान से नवाज़ा गया था।

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

इंटरनेट मूवी डेटाबेस पर हेलेना बॉनहैम कार्टर